SRH vs LSG, IPL 2026 Highlights: लखनऊ सुपर जायंट्स ने खोला जीत का खाता, ऋषभ पंत की कप्तानी पारी, 5 विकेट से हारी सनराइजर्स हैदराबाद
Updated on
05-04-2026 07:32 PM
Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants IPL: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स आमने-सामने हुई. इस मुकाबले में ऋषभ पंत ब्रिगेड ने 5 विकेट से जीत हासिल की
bell iconSubscribe to Notifications
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-10 में रविवार (5 अप्रैल) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से हुआ. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 5 विकेट से जीत हासिल की.
लखनऊ सुपर जायंट्स को जीत के लिए 157 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 1 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. लखनऊ के लिए कप्तान ऋषभ पंत ने 50 गेंदों पर नाबाद 68 रन बनाए, जिसमें 9 चौके शामिल रहे. आखिरी ओवर में लखनऊ को जीत के लिए 9 रन बनाने थे. पंत ने उस ओवर में तीन चौके जड़े और मैच फिनिश किया.
लखनऊ सुपर जायंट्स की ये मौजूदा सीजन में पहली जीत रही. लखनऊ की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसे पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने भी शुरुआती मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 6 विकेट से गंवाया था. फिर उसने शानदार वापसी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 65 रनों से पराजित किया था
मार्करम ने भी किया बल्ले से कमाल
रनचेज में लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही. ईशान मलिंगा ने मिचेल मार्श को सिर्फ 14 रनों के निजी स्कोर पर चलता किया. एडेन मार्करम ने कुछ बड़े शॉट्स लगाकर लखनऊ की इनिंग्स को मोमेंटम प्रदान किया. मार्करम ने 27 गेंदों का सामना करते हुए 45 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. मार्करम को स्पिनर शिवांग कुमार ने अपनी फिरकी में फंसाया
Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals IPL Live Cricket Score: राजस्थान रॉयल्स ने सीजन की शुरुआत शानदार तरीके से करते हुए लगातार चार जीत दर्ज की थीं, लेकिन उसके बाद…
Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals: केकेआर और राजस्थान के बीच रविवार को खेले गए मुकाबले में कोलकाता ने 4 विकेट से जीत हासिल की. इस मैच के हीरो रिंकू…
काबुनी ने शेन वॉटसन को बनाया सुपर कोच, ग्लोबल क्रिकेट ट्रेनिंग को बदलने की दिशा में बड़ा कदममुंबई, 16 अप्रैल, 2026: क्रिकेट ट्रेनिंग को नए तरीके से पेश करने वाले…
CSK vs KKR, IPL 2026: आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले में मंगलवार को एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ…
विकेटकीपर सलिल अरोड़ा ने आगे आकर एक सुरक्षित कैच लपका और हैदराबाद के कैंप में मानो दिवाली मन गई. काव्या मारन खुशी के मारे झूम उठीं और स्टैंड्स में उछलते…
सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल मैच में अचानक से अंधेरा छा गया। दर्शक इससे परेशान हो गए और इस…
पाकिस्तान सुपर लीग का 11वां सीजन बिना दर्शकों के केवल दो वेन्यू पर आयोजित किया जा रहा है. वहीं आईपीएल 2026 के मुकाबले बिना किसी रुकावट के कई शहरों में…
RCB के टिम डेविड पर अंपायर के निर्देश नहीं मानने के कारण 25% मैच फीस का जुर्माना और एक डिमेरिट प्वाइंट लगाया गया. वहीं MI के कप्तान हार्दिक पांड्या पर…