Select Date:

"पोषण से स्वस्थ जीवन की ओर बढ़े कदम": शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में 'पोषण सप्ताह' का गरिमामय समापन

Updated on 07-09-2026 08:34 PM
स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के लिए संतुलित पोषण अत्यंत आवश्यक है
ऐसे आयोजन समृद्ध व स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में मील का पत्थर हैं
— डॉ. सरोज गुप्ता (प्राचार्य)


विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को दिए सेहतमंद और संतुलित जीवन के टिप्स; निबंध, चित्रकला एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के विजेता हुए पुरस्कृत

सागर/ पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य (अग्रणी) महाविद्यालय, सागर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में 1 से 7 सितंबर तक आयोजित 'पोषण आहार सप्ताह' का भव्य समापन किया गया। सप्ताह भर चले इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों व समाज में पोषण, स्वास्थ्य एवं संतुलित आहार के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्योति चौहान एवं डॉ. शिविका यादव उपस्थित रहीं, जबकि मंच पर NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रज्ञा दुबे एवं डॉ. अवधेश प्रताप सिंह की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. ज्योति चौहान ने महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य में पोषण की महत्ता को रेखांकित किया और बताया कि दैनिक जीवन में संतुलित आहार शामिल करके कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। वहीं डॉ. शिविका यादव ने युवाओं को जंक फूड से दूरी बनाने की सलाह देते हुए कहा कि भोजन केवल पेट भरने के लिए नहीं, बल्कि शरीर को आवश्यक पोषक तत्व देने के लिए होना चाहिए।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के लिए संतुलित पोषण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन से ही सही खान-पान की आदतें अपनाना उनके उज्ज्वल भविष्य और सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी है तथा ऐसे आयोजन समृद्ध व स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में मील का पत्थर साबित होते हैं।
समापन अवसर पर सप्ताह भर आयोजित निबंध, चित्रकला एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। निबंध स्पर्धा में अंजना अहिरवार प्रथम, ललिता पटेल द्वितीय व नेहा पटेल तृतीय रहीं। चित्रकला में वैष्णवी नामदेव प्रथम, अंजना अहिरवार द्वितीय व हिमानी पटेल तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि वाद-विवाद में राज आर्यन अहिरवार एवं यशवंत गौड़ की टीम विजेता बनी।
NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रज्ञा दुबे ने सप्ताह भर आयोजित गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और बताया कि यह अभियान विद्यार्थियों को स्वयं स्वस्थ रहने के साथ-साथ समाज को भी जागरूक करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने अंत में सभी अतिथियों, प्राध्यापकों एवं सहभागी विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
मीडिया प्रभारी डॉ. संदीप सबलोक ने बताया कि प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता के नेतृत्व में महाविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों के केवल शैक्षणिक ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, खेल और सर्वांगीण विकास के लिए लगातार ऐसे बहुआयामी जागरूकता अभियानों का आयोजन करता रहेगा।
इस गरिमामय अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ जीतू चौरसिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।
          

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 September 2026
 सागर। शासकीय महाविद्यालय खिमलासा के पुस्तकालय विभाग द्वारा 'हिंदी दिवस' एवं 'राजभाषा पखवाड़ा' (14 से 28 सितंबर) के गरिमामय अवसर पर एक दिवसीय विशेष पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।महाविद्यालय…
 15 September 2026
सागर/ नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे ने सागर के वेदांती आश्रम में चौमासा स्थल पर विराजमान अनंत श्री विभूषित श्री रविशंकर जी महाराज (रावतपुरा सरकार) से भेंट कर…
 14 September 2026
नई दिल्ली। शाहदरा स्थित ज्योतिनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर जशाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित साहित्य, काव्य एवं कला के ‘त्रिवेणी समारोह’ में गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार डॉ.…
 14 September 2026
डॉ. आर एच लता हिंदी केवल एक भाषा नहीं है। यह हमारी स्मृतियों, संस्कारों, लोकजीवन, साहित्य, भावनाओं और भारतीय पहचान का एक महत्वपूर्ण आधार है। लेकिन आज एक गंभीर प्रश्न हमारे…
 14 September 2026
दिव्या सिंह सिसोदिया इतिहास केवल घटनाओं का सिलसिला नहीं होता, वह अपने समय की परिस्थितियों, सामाजिक संरचनाओं, युद्ध की प्रकृति और मानवीय मनोविज्ञान को समझने का माध्यम भी होता है। इसलिए…
 13 September 2026
महिलाओं की प्रतिभा, अनुभव और नेतृत्व क्षमता को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का संकल्पभोपाल। कायस्थ समाज की महिलाओं की प्रतिभा, अनुभव, ज्ञान और नेतृत्व क्षमता को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने…
 13 September 2026
मेवाड़ की धरती वीर सपूतों और वीरांगनाओं की धरती रही है। यहाँ की मिट्टी ही नहीं संस्कृति और साहित्य भी बहुत समृद्ध रहा है। एक तरह से देखा जाए तो…
 13 September 2026
नरोत्तम मिश्रा की बढ़ी सक्रियता के बीच BJP के बड़े नेताओं से मुलाकातें चर्चा में, नई जिम्मेदारी की अटकलों ने पकड़ा जोरदतिया की चुनावी हार और सत्ता-संगठन से फिलहाल दूरी…
 12 September 2026
ब्रिक्स ने दी महिला उद्यमियों को एक नई दिशाडॉ. आर. एच. लताभारत के ग्रामीण आर्थिक परिदृश्य में एक बड़ा बदलाव आकार ले चुका है। स्वयं सहायता समूहों ने करोड़ों ग्रामीण…
Advt.