रायपुर। स्ट्रॉन्ग वुमेन्स पावर क्लब द्वारा 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब से जुड़ी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शिक्षक दिवस को उत्साह एवं मनोरंजन के साथ मनाया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न गेम्स और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। साथ ही सभी सदस्यों ने अपने स्कूल जीवन की उन विशेष उपलब्धियों और यादों को साझा किया, जो उनके लिए आज भी प्रेरणादायक हैं। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षकों का सम्मान भी किया गया। महिलाओं ने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके योगदान और मार्गदर्शन को याद किया।
कार्यक्रम में स्ट्रॉन्ग वुमेन्स पावर क्लब से जुड़कर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने, रोजगार के अवसर प्राप्त करने तथा अन्य महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। क्लब का उद्देश्य महिलाओं को एक मंच प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने और अपने हुनर व व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम में स्ट्रॉन्ग वुमेन्स पावर क्लब की संस्थापिका नीता थापा, कोषाध्यक्ष रुबी सिंह, रूपा चौधरी, वर्षा सोनी, रुचि वर्मा, नेहा, स्मिता, अंजू सहित क्लब की अनेक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी सदस्यों ने गेम्स, भोजन और आपसी मेल-मिलाप का आनंद लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल शिक्षक दिवस मनाना ही नहीं, बल्कि महिलाओं को एक-दूसरे से जोड़ना, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए नए अवसरों की जानकारी देना भी रहा।
सागर। शासकीय महाविद्यालय खिमलासा के पुस्तकालय विभाग द्वारा 'हिंदी दिवस' एवं 'राजभाषा पखवाड़ा' (14 से 28 सितंबर) के गरिमामय अवसर पर एक दिवसीय विशेष पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।महाविद्यालय…
सागर/ नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे ने सागर के वेदांती आश्रम में चौमासा स्थल पर विराजमान अनंत श्री विभूषित श्री रविशंकर जी महाराज (रावतपुरा सरकार) से भेंट कर…
नई दिल्ली। शाहदरा स्थित ज्योतिनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर जशाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित साहित्य, काव्य एवं कला के ‘त्रिवेणी समारोह’ में गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार डॉ.…
डॉ. आर एच लता हिंदी केवल एक भाषा नहीं है। यह हमारी स्मृतियों, संस्कारों, लोकजीवन, साहित्य, भावनाओं और भारतीय पहचान का एक महत्वपूर्ण आधार है। लेकिन आज एक गंभीर प्रश्न हमारे…
दिव्या सिंह सिसोदिया इतिहास केवल घटनाओं का सिलसिला नहीं होता, वह अपने समय की परिस्थितियों, सामाजिक संरचनाओं, युद्ध की प्रकृति और मानवीय मनोविज्ञान को समझने का माध्यम भी होता है। इसलिए…
महिलाओं की प्रतिभा, अनुभव और नेतृत्व क्षमता को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का संकल्पभोपाल। कायस्थ समाज की महिलाओं की प्रतिभा, अनुभव, ज्ञान और नेतृत्व क्षमता को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने…
नरोत्तम मिश्रा की बढ़ी सक्रियता के बीच BJP के बड़े नेताओं से मुलाकातें चर्चा में, नई जिम्मेदारी की अटकलों ने पकड़ा जोरदतिया की चुनावी हार और सत्ता-संगठन से फिलहाल दूरी…
ब्रिक्स ने दी महिला उद्यमियों को एक नई दिशाडॉ. आर. एच. लताभारत के ग्रामीण आर्थिक परिदृश्य में एक बड़ा बदलाव आकार ले चुका है। स्वयं सहायता समूहों ने करोड़ों ग्रामीण…