Select Date:

सुप्रीम कोर्ट का छत्तीसगढ़ के 8,500 होमगार्डों के पक्ष में फैसला, पुलिस के समान मिलेगा वेतन

Updated on 15-03-2026 02:54 PM
सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ राज्य के लगभग 8,500 नगर सैनिकों के पक्ष में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक निर्णय सुनाया है। न्यायालय ने ‘समान काम-समान वेतन’ के सिद्धांत के आधार पर नगर सैनिकों को पुलिस कर्मियों के समकक्ष वेतन और अन्य सुविधाएं प्रदान करने का आदेश राज्य सरकार को दिया है।
इसके साथ ही, शासन द्वारा दायर विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) को खारिज करते हुए इस आदेश का पालन तीन महीने के भीतर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

समान काम के लिए समान वेतनमान की मांग की थी
साल 2022 में बिलासपुर जिले में कार्यरत होमगार्ड ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर समान काम के लिए समान वेतनमान की मांग की थी। उच्च न्यायालय ने याचिका को स्वीकार करते हुए राज्य सरकार को समान वेतनमान देने का निर्देश दिया था।
इस आदेश का पालन न करने पर नगर सैनिक डोमनलाल चंद्राकर और सुरेंद्र कुमार देशमुख ने छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ अवमानना याचिका दायर की थी। उच्च न्यायालय ने तय समयावधि में आदेश का पालन करने के निर्देश दिए थे।
छत्तीसगढ़ सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर की
इसके बाद राज्य सरकार ने उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देते हुए रिट अपील दायर की, जिसे उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया। अंततः, छत्तीसगढ़ सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर की, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज करते हुए हाई कोर्ट के आदेश के तहत नगर सैनिकों को पुलिस कर्मियों के सामने वेतनमान व अन्य सुविधाएं देने के निर्देश दिए।

32 हजार तक है नगर सैनिक का मानदेय
नगर सैनिकों को दैनिक मजदूरी के आधार पर भुगतान किया जाता है, जो वर्तमान में लगभग 774 रुपये प्रतिदिन (लगभग 23,000 रुपये प्रतिमाह) और भत्तों को मिलाकर 33,200 तक पहुंच जाता है। उन्हें दैनिक मानदेय में महंगाई भत्ता जोड़कर दिया जाता है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद महंगाई भत्ते में भी इजाफा होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ राज्य के लगभग 8,500 नगर सैनिकों के पक्ष में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक निर्णय सुनाया है। न्यायालय ने ‘समान काम-समान वेतन’ के सिद्धांत के आधार पर…
 15 March 2026
अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच युद्ध का सीधा असर अब छत्तीसगढ़ के आम आदमी की रसोई तक पहुंच गया है। एलपीजी गैस सिलेंडरों की किल्लत गहराने पर तेल कंपनियों…
 15 March 2026
घने जंगलों के बीच से गुजरती कच्ची सड़क पर सुबह की धूप छनकर गिर रही है। यह वही रास्ता है, जो कभी बारूद की गंध और खामोशी से भरा रहता…
 14 March 2026
हवाई यात्रा के दौरान बुक किए गए लगेज से कीमती जेवर गायब होने का मामला सामने आया है। राजस्थान से दिल्ली होते हुए रायपुर लौटे एक सराफा कारोबारी के परिवार…
 14 March 2026
राजधानी रायपुर के डीडीनगर थाना क्षेत्र में मकान के पुनर्निर्माण के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि जब पीड़ित ने पैसे…
 13 March 2026
गर्मी बढ़ते ही राजधानी रायपुर में बिजली ट्रिपिंग बढ़ने लगी है। शहर के कई इलाकों में हर घंटे बिजली कटने की शिकायतें सामने आ रही हैं। 24 घंटे में लगातार…
 13 March 2026
बलरामपुर जिले के कुसमी ब्लॉक के त्रिपुरी और खजूरी के आदिवासी किसान फूल और मसाले की खेती के लालच में फंस गए। झारखंड के तस्करों ने उनके खेतों में अफीम…
 11 March 2026
विधानसभा में मंगलवार को भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला नेशनल हेराल्ड का मामला उठाया। उन्होंने पिछली भूपेश बघेल सरकार में विज्ञापनों के आवंटन और उनकी वैधता पर सवाल उठाए। विधायक शुक्ला…
 11 March 2026
रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते…
Advt.