Select Date:

AC-कूलर से बढ़ा लोड, गर्मी बढ़ते ही रायपुर में बिजली ट्रिपिंग तेज; हर घंटे कटौती से परेशान लोग

Updated on 13-03-2026 06:12 PM

गर्मी बढ़ते ही राजधानी रायपुर में बिजली ट्रिपिंग बढ़ने लगी है। शहर के कई इलाकों में हर घंटे बिजली कटने की शिकायतें सामने आ रही हैं। 24 घंटे में लगातार चार से पांच घंटे तक भी स्थिर बिजली सप्लाई नहीं मिल पा रही है। सुबह से बिजली के आने-जाने का सिलसिला देर रात तक जारी रहता है, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है।

गर्मी के कारण बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। एसी, कूलर, पंखे और पानी के मोटर पंपों के उपयोग में तेजी आने से विद्युत खपत बढ़कर करीब 300 मेगावाट के आसपास पहुंच गई है। ग्रिड और ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ गया है, जिससे बार-बार ट्रिपिंग और फ्यूज उड़ रहा है। ग्रामीण इलाकों में हल्की हवा या तकनीकी गड़बड़ी होते ही सप्लाई प्रभावित हो जाती है।

बिजली खपत बढ़ने के प्रमुख कारण

भीषण गर्मी में एसी, कूलर और पंखों का ज्यादा उपयोग

पानी की कमी के कारण मोटर पंपों का अधिक इस्तेमाल

उद्योगों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में बढ़ती खपत

दिनभर बिजली उपकरणों का लगातार उपयोग

उपभोक्ताओं की प्रमुख मांगें

अघोषित बिजली कटौती तुरंत बंद की जाए

बिजली आपूर्ति का निश्चित समय तय कर सार्वजनिक किया जाए

ट्रांसफार्मर व तकनीकी खराबियों की तुरंत मरम्मत हो

सौर ऊर्जा जैसे वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा दिया जाए

स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी के दिनों में बिजली की लगातार ट्रिपिंग से घरों के साथ-साथ छोटे व्यवसायों और दुकानों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग से व्यवस्था सुधारने और निर्बाध सप्लाई सुनिश्चित करने की मांग की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
गर्मी बढ़ते ही राजधानी रायपुर में बिजली ट्रिपिंग बढ़ने लगी है। शहर के कई इलाकों में हर घंटे बिजली कटने की शिकायतें सामने आ रही हैं। 24 घंटे में लगातार…
 13 March 2026
बलरामपुर जिले के कुसमी ब्लॉक के त्रिपुरी और खजूरी के आदिवासी किसान फूल और मसाले की खेती के लालच में फंस गए। झारखंड के तस्करों ने उनके खेतों में अफीम…
 11 March 2026
विधानसभा में मंगलवार को भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला नेशनल हेराल्ड का मामला उठाया। उन्होंने पिछली भूपेश बघेल सरकार में विज्ञापनों के आवंटन और उनकी वैधता पर सवाल उठाए। विधायक शुक्ला…
 11 March 2026
रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते…
 11 March 2026
दुर्ग के समोदा के बाद अब बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र के त्रिपुरी में भी अफीम की खेती का मामला सामने आया है। त्रिपुरी के छुईडांड़ क्षेत्र में रूपदेव…
 11 March 2026
लगभग पांच दशक तक माओवादी आंदोलन का नेतृत्व करने वाला मुप्पला लक्ष्मण राव उर्फ गणपति, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में आत्मसमर्पण कर सकता है। गणपति देश का…
 10 March 2026
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से जिले के अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी की है। फेरबदल में संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर और 14 तहसीलदारों सहित…
 10 March 2026
जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अस्पताल के पीछे खड़ी पुरानी कबाड़ गाड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते…
 10 March 2026
छत्तीसगढ़ में बच्चों के लापता होने के मामले चिंता का विषय बने हुए हैं। पांच वर्षों के दौरान प्रदेश से 400 से अधिक बच्चों का अब तक कोई सुराग नहीं…
Advt.