Select Date:

जोधपुर-दिल्ली-रायपुर फ्लाइट यात्रा के बीच लगेज से सोने का नेकलेस गायब, पुलिस एयरपोर्ट पर लगे CCTV खंगाल रही

Updated on 14-03-2026 01:18 PM
हवाई यात्रा के दौरान बुक किए गए लगेज से कीमती जेवर गायब होने का मामला सामने आया है। राजस्थान से दिल्ली होते हुए रायपुर लौटे एक सराफा कारोबारी के परिवार के ट्रॉली बैग से सोने का नेकलेस गायब पाया गया। मामले की लिखित शिकायत मिलने के बाद माना थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
जोधपुर से दिल्ली और फिर रायपुर की यात्रा
जानकारी के अनुसार सराफा कारोबारी अपने परिवार के साथ राजस्थान के जोधपुर से एयर इंडिया की फ्लाइट के जरिए दिल्ली पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने दिल्ली से रायपुर के लिए कनेक्टिंग एयर इंडिया फ्लाइट ली। यात्रा के दौरान उनका ट्रॉली बैग विमान में बुक लगेज के रूप में भेजा गया था।
बताया जा रहा है कि सूटकेस को सबसे पहले जोधपुर एयरपोर्ट पर लगेज के रूप में जमा किया गया था। इसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर भी उसे दोबारा बुक लगेज के रूप में भेजा गया।

रायपुर पहुंचकर खुला मामला
रायपुर पहुंचने के बाद जब कारोबारी परिवार ने ट्रॉली बैग का ताला खोलकर सामान की जांच की, तो उसमें रखा सोने का नेकलेस गायब मिला। कीमती जेवर नहीं मिलने पर परिवार के लोग हैरान रह गए।

घटना की जानकारी मिलते ही कारोबारी ने तुरंत इसकी लिखित शिकायत माना थाना में दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने आशंका जताई है कि यात्रा के दौरान किसी ने लगेज से नेकलेस निकाल लिया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
मामले को गंभीरता से लेते हुए माना थाना पुलिस जांच में जुट गई है। एयरपोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही संबंधित एयरलाइन से भी जानकारी ली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि लगेज के साथ छेड़छाड़ कहां और किस चरण में हुई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
हवाई यात्रा के दौरान बुक किए गए लगेज से कीमती जेवर गायब होने का मामला सामने आया है। राजस्थान से दिल्ली होते हुए रायपुर लौटे एक सराफा कारोबारी के परिवार…
 14 March 2026
राजधानी रायपुर के डीडीनगर थाना क्षेत्र में मकान के पुनर्निर्माण के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि जब पीड़ित ने पैसे…
 13 March 2026
गर्मी बढ़ते ही राजधानी रायपुर में बिजली ट्रिपिंग बढ़ने लगी है। शहर के कई इलाकों में हर घंटे बिजली कटने की शिकायतें सामने आ रही हैं। 24 घंटे में लगातार…
 13 March 2026
बलरामपुर जिले के कुसमी ब्लॉक के त्रिपुरी और खजूरी के आदिवासी किसान फूल और मसाले की खेती के लालच में फंस गए। झारखंड के तस्करों ने उनके खेतों में अफीम…
 11 March 2026
विधानसभा में मंगलवार को भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला नेशनल हेराल्ड का मामला उठाया। उन्होंने पिछली भूपेश बघेल सरकार में विज्ञापनों के आवंटन और उनकी वैधता पर सवाल उठाए। विधायक शुक्ला…
 11 March 2026
रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते…
 11 March 2026
दुर्ग के समोदा के बाद अब बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र के त्रिपुरी में भी अफीम की खेती का मामला सामने आया है। त्रिपुरी के छुईडांड़ क्षेत्र में रूपदेव…
 11 March 2026
लगभग पांच दशक तक माओवादी आंदोलन का नेतृत्व करने वाला मुप्पला लक्ष्मण राव उर्फ गणपति, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में आत्मसमर्पण कर सकता है। गणपति देश का…
 10 March 2026
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से जिले के अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी की है। फेरबदल में संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर और 14 तहसीलदारों सहित…
Advt.