Select Date:

वेदांता पॉवर प्लांट में मारे गए मजदूरों के परिवार को कंपनी देगी 35 लाख रुपये और 1 आश्रित को नौकरी

Updated on 15-04-2026 12:40 PM
सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार को हुए भीषण बॉयलर विस्फोट ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। हादसे में 34 श्रमिक झुलस गए, जिनमें से 16 की मौत हो चुकी है। वेदांता ग्रुप ने मृतकों के परिवार के लिए मुआवजे का एलान किया है।
वेदांता पावर प्लांट में धमाका इतना जोरदार था कि प्लांट परिसर में आग और धुएं का गुबार फैल गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कई मजदूर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे।
मुआवजे और नौकरी का एलान
वेदांता प्रबंधन ने मृतकों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। कंपनी के अनुसार प्रत्येक मृतक के परिजनों को 35 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, जबकि गंभीर रूप से घायलों को 15 लाख रुपये तक का मुआवजा मिलेगा। इसके अलावा मृतकों के परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी देने का भी आश्वासन दिया गया है। इस घोषणा से प्रभावित परिवारों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
रायपुर में गंभीर घायलों का इलाज
हादसे में गंभीर रूप से झुलसे चार मजदूरों को रायपुर के कालड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें अब्दुल करीम (39) और अशोक परिहा (38) को मृत अवस्था में लाया गया, जबकि उपेंद्र साहू (38) और किस्मत अली (26) 85 से 90 प्रतिशत तक झुलसे हैं और वेंटिलेटर पर उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। सभी घायल झारखंड के गढ़वा और खरसिया क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

सुरक्षा मानकों पर सवाल
इस भीषण हादसे के बाद औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों और श्रमिक संगठनों ने घटना की उच्चस्तरीय जांच और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन ने फिलहाल राहत और उपचार कार्यों को प्राथमिकता देते हुए मामले की जांच शुरू कर दी

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 April 2026
छत्तीसगढ़ शासन की असिस्टेंट चीफ सेक्रेटरी ऋचा शर्मा सोमवार सुबह वीआईपी रोड स्थित करेंसी टावर की लिफ्ट में करीब 20 मिनट तक फंसी रहीं। यह घटना सुबह लगभग 6:30 बजे…
 20 April 2026
जिले में एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है। नारायणपुर क्षेत्र में एक प्राइवेट विमान आरा पहाड़ से टकराकर क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत…
 20 April 2026
जिले में ऑनलाइन आईपीएल सट्टे के खिलाफ धमतरी पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सिटी कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई में…
 19 April 2026
सरगुजा जिले में संचालित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से संबद्ध निजी स्कूलों में नियमों के उल्लंघन का गंभीर मामला सामने आया है। जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि…
 19 April 2026
वेदांता पावर प्लांट हादसे में एक और घायल (Vedanta Plant Accident) की मौत हो गई है। झारखंड निवासी मनीष कुमार, जो गंभीर रूप से घायल थे, ने रायगढ़ के मेडिकल…
 17 April 2026
छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सक्ती जिले के डभरा तहसील अंतर्गत सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर लिमिटेड में हुए हादसे की जांच के आदेश जारी किए गए हैं। उल्लेखनीय है…
 16 April 2026
रेलवे उधना (सूरत) और सांतरागाछी के बीच 22 एलएचबी कोच वाली समर स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह गाड़ी दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर स्टेशनों से होकर गुजरेगी। प्रदेश के यात्रियों को बंगाल…
 16 April 2026
प्रदेश में कांग्रेस सरकार में हुए 3,200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) ने पूर्व आबकारी विशेष सचिव और छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड (सीएसएमसीएस) के…
 16 April 2026
 दुर्ग के युवा उद्यमी अंकुश जैन ने चार साल की मेहनत और 260 प्रयोगों के बाद एक ऐसा 'बायोडिग्रेडेबल पोषक कप' विकसित किया है, जिसे इसी वर्ष भारत सरकार ने…
Advt.