Select Date:

छत्तीसगढ़ में TOD सिस्टम लागू, स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा; समय के अनुसार तय होगी बिजली की कीमत

Updated on 28-03-2026 02:08 PM
अब बिजली का बिल आपके उपयोग के समय पर निर्भर करेगा। पड़ोसी राज्य बिहार में 1 अप्रैल 2026 से स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं के लिए टाइम ऑफ डे (टीओडी) टैरिफ लागू किया जा रहा है। इस व्यवस्था के तहत दिन के अलग-अलग समय पर बिजली दरें अलग होंगी।
राज्य बिजली कंपनी के इस कदम के बाद छत्तीसगढ़ में भी इस प्रणाली को लागू करने के संकेत मिले हैं, जिससे उपभोक्ताओं को अपनी खपत बेहतर तरीके से प्रबंधित करने का मौका मिलेगा।

क्या है टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ

टाइम ऑफ डे (टीओडी) टैरिफ का मतलब है कि बिजली की कीमतें समय के अनुसार तय की जाएंगी। जब बिजली की मांग अधिक होती है, तब दरें बढ़ेंगी और कम मांग के समय दरें घटेंगी।

ऊर्जा सचिव डा. रोहित यादव ने बताया कि पीक आवर्स के दौरान लोड कम करने के लिए उपभोक्ताओं को रियायत और जागरूकता संदेश भेजने की योजना पर विचार किया जा रहा है।

कब सस्ती और कब महंगी बिजली

नई व्यवस्था के तहत दिन को तीन अलग-अलग समय स्लॉट में बांटा गया है। इससे करीब 87 लाख स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को अपनी खपत को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली का उपयोग करने पर उपभोक्ताओं को सामान्य दर से 20 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। वहीं, शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक बिजली का उपयोग करने पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत चार्ज देना पड़ सकता है।

ऐसे करें बिजली बिल में बचत

विशेषज्ञों के अनुसार, उपभोक्ता यदि वाशिंग मशीन, गीजर, पानी की मोटर या प्रेस जैसे भारी उपकरणों का उपयोग दिन के समय करें, तो वे आसानी से बिजली बिल में बचत कर सकते हैं। स्मार्ट मीटर और डिजिटल ऐप्स के जरिए उपभोक्ता अपनी खपत पर नजर रख सकेंगे और सही समय पर उपयोग करके खर्च कम कर पाएंगे।

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए अनिवार्य
यह नियम फिलहाल केवल उन्हीं उपभोक्ताओं पर लागू होगा, जिनके यहां स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगे हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस व्यवस्था से बिजली ग्रिड पर दबाव कम होगा और कटौती की समस्या में भी राहत मिलेगी। यह उपभोक्ताओं के लिए बिजली बिल कम करने का एक बेहतर अवसर साबित हो सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 April 2026
छत्तीसगढ़ शासन की असिस्टेंट चीफ सेक्रेटरी ऋचा शर्मा सोमवार सुबह वीआईपी रोड स्थित करेंसी टावर की लिफ्ट में करीब 20 मिनट तक फंसी रहीं। यह घटना सुबह लगभग 6:30 बजे…
 20 April 2026
जिले में एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है। नारायणपुर क्षेत्र में एक प्राइवेट विमान आरा पहाड़ से टकराकर क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत…
 20 April 2026
जिले में ऑनलाइन आईपीएल सट्टे के खिलाफ धमतरी पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सिटी कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई में…
 19 April 2026
सरगुजा जिले में संचालित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से संबद्ध निजी स्कूलों में नियमों के उल्लंघन का गंभीर मामला सामने आया है। जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि…
 19 April 2026
वेदांता पावर प्लांट हादसे में एक और घायल (Vedanta Plant Accident) की मौत हो गई है। झारखंड निवासी मनीष कुमार, जो गंभीर रूप से घायल थे, ने रायगढ़ के मेडिकल…
 17 April 2026
छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सक्ती जिले के डभरा तहसील अंतर्गत सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर लिमिटेड में हुए हादसे की जांच के आदेश जारी किए गए हैं। उल्लेखनीय है…
 16 April 2026
रेलवे उधना (सूरत) और सांतरागाछी के बीच 22 एलएचबी कोच वाली समर स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह गाड़ी दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर स्टेशनों से होकर गुजरेगी। प्रदेश के यात्रियों को बंगाल…
 16 April 2026
प्रदेश में कांग्रेस सरकार में हुए 3,200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) ने पूर्व आबकारी विशेष सचिव और छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड (सीएसएमसीएस) के…
 16 April 2026
 दुर्ग के युवा उद्यमी अंकुश जैन ने चार साल की मेहनत और 260 प्रयोगों के बाद एक ऐसा 'बायोडिग्रेडेबल पोषक कप' विकसित किया है, जिसे इसी वर्ष भारत सरकार ने…
Advt.