Select Date:

ट्रंप को भारत के ख़िलाफ़ मिला नया हथियार, एक्सपर्ट्स इसे रूस से आगे का मामला क्यों बता रहे हैं?

Updated on 19-09-2026 02:55 PM
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उस बिल पर हस्ताक्षर कर दिया है, जिसमें रूस से ऊर्जा आयात करने वाले देशों पर 100 फ़ीसदी तक टैरिफ़ लगाने का प्रावधान है.

ट्रंप के हस्ताक्षर के बाद यह बिल क़ानून बन गया है और ट्रंप को भारत के ख़िलाफ़ भी 100 फ़ीसदी तक टैरिफ़ लगाने का अधिकार मिल गया है.

गुरुवार को कड़े शब्दों में जारी एक बयान में भारत ने कहा कि उसने हाल के महीनों में इस मुद्दे पर अमेरिकी अधिकारियों के साथ चर्चा की है. भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा, "न सिर्फ़ द्विपक्षीय संबंधों बल्कि अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाज़ार पर भी इसके संभावित प्रभावों को भारतीय पक्ष ने बहुत स्पष्ट रूप से सामने रखा है."

अमेरिका के नए क़दम में रूसी तेल या प्राकृतिक गैस के पाँच सबसे बड़े खरीदारों को निशाना बनाया गया है. इससे भारत, चीन और अमेरिका के सहयोगी तुर्की पर नए शुल्क लगाए जाने का ख़तरा पैदा हो गया है.

अभी स्पष्ट नहीं है कि अमेरिका अंततः इन नई शक्तियों का इस्तेमाल करेगा या नहीं लेकिन इससे उसे एक हथियार ज़रूर मिल गया है.

भारत के कुल निर्यात में अमेरिका की हिस्सेदारी क़रीब पांचवां हिस्सा है, जिससे वह भारत का सबसे बड़ा बाज़ार है. ऐसे में टैरिफ़ और बढ़ता है तो भारत के लिए बड़ा झटका होगा.

भारत के प्रति ट्रंप की नीति को कई नज़रियों से देखा जा रहा है. इस सवाल की भी समीक्षा की जा रही है कि ट्रंप वाक़ई रूस से संबंधों के कारण भारत से नाराज़ हैं या मामला उससे आगे का है.

पूर्व विदेश सचिव और अमेरिका में भारत की राजदूत रहीं निरूपमा मेनन राव मानती हैं कि दोनों देशों के बीच बढ़ता फासला का कारण केवल रूसी तेल नहीं है.

'मामला रूस से आगे का '

निरूपमा मेनन राव ने एक्स पर लिखा है, ''ट्रंप की नीति दोनों देशों के बीच साझेदारी के अर्थ को लेकर एक गहरे मतभेद की ओर इशारा करती है. अमेरिका अक्सर रणनीतिक सामंजस्य को राजनीतिक बाध्यता से जोड़कर देखता है. वहीं, भारत साझेदारी को संप्रभु शक्तियों के बीच सहयोग के रूप में देखता है. इनके बीच रूस, ईरान और चीन से निपटने के तरीक़े को लेकर मतभेद बने रहेंगे. जब ऐसे मतभेदों को सार्वजनिक रूप से वफ़ादारी की परीक्षा में बदल दिया जाता है तो कूटनीति संवाद के बजाय दिखावे में बदल जाती है और समझौते या सुलह की गुंजाइश भी कम हो जाती है.''

निरूपमा मेनन राव कहती हैं, ''भारत को आहत राष्ट्रवाद के साथ प्रतिक्रिया देने की ज़रूरत नहीं है. रणनीतिक स्वायत्तता की असली कसौटी यह नहीं है कि ऐसे दबाव की कितनी तीखी आलोचना की जाती है, बल्कि यह है कि देश उस दबाव को किस हद तक झेल सकता है. इसके लिए डिफेंस सप्लाई के सोर्स में विविधता, अधिक ऊर्जा सुरक्षा, तकनीकी क्षमता, मज़बूत इन्फ़्रास्ट्रक्चर और लचीलापन ज़रूरी है. इन बुनियादों के बिना स्वायत्तता सिर्फ़ ऐसी बयानबाजी बनकर रह जाएगी, जिसके पीछे निर्भरता मौजूद हो.''

'लेकिन वॉशिंगटन को भी अपने रुख़ में मौजूद विरोधाभास को समझना होगा. वह चाहता है कि भारत एशिया में अमेरिका के अनुकूल शक्ति संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाए लेकिन दूसरी ओर नई दिल्ली से अपनी स्वतंत्र रणनीतिक सोच और फ़ैसले लेने की आज़ादी सीमित करने की अपेक्षा करता है. एक मज़बूत भारत की ज़रूरत और एक ऐसे भारत की अपेक्षा, जो अमेरिकी रुख़ के मुताबिक़ चले, दोनों बातें एक साथ नहीं चल सकतीं.''

निरूपमा मेनन राव ने लिखा है, ''यह संबंध इतना अहम है कि इसे इस बहस तक सीमित नहीं किया जा सकता कि कौन किससे कितना तेल ख़रीदता है. भारत को तकनीक, निवेश और एशिया में शक्ति संतुलन के लिए अमेरिका की ज़रूरत है. अमेरिका को ऐसे भारत की ज़रूरत है जो सक्षम, आत्मविश्वासी हो और चीन के प्रभुत्व का सामना कर सके.''

''दोनों देशों को दोस्ती की भावुक पुष्टि की ज़रूरत नहीं है. दोनों को सीमाओं की अधिक स्थिर समझ की ज़रूरत है. भारत को रणनीतिक स्वायत्तता को राष्ट्रीय क्षमता में बदलना होगा और अमेरिका को यह समझना होगा कि साझेदारी, दूसरे पक्ष की अधीनता का दूसरा नाम नहीं है. काम मतभेदों को ख़त्म करना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि हर मतभेद दोनों देशों के संबंधों पर जनमत संग्रह में न बदल जाए.''

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
असम में शनिवार को मशहूर गायक जुबिन गर्ग की पहली पुण्यतिथि पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. जुबिन की याद में कई जगह प्रार्थना, नाम-कीर्तन किए जा रहे…
 19 September 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि कार्बन उत्सर्जन के लिए विकासशील देशों को ग़लत तरीक़े से ज़िम्मेदार ठहराया जाता है.प्रधानमंत्री ने दिल्ली के विज्ञान भवन में पर्यावरण और…
 19 September 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उस बिल पर हस्ताक्षर कर दिया है, जिसमें रूस से ऊर्जा आयात करने वाले देशों पर 100 फ़ीसदी तक टैरिफ़ लगाने का प्रावधान है.ट्रंप के…
 19 September 2026
कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) की वोटिंग हुई। वहीं आज सुबह से ही वोटों की गिनती जारी है। अध्यक्ष पद पर सुबह से एबीवीपी…
 18 September 2026
गोंडा में मीडिया से बात करते हुए बृजभूषण ने कहा कि पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने उनके खिलाफ 50 करोड़ का मानहानि का मुकदमा मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में किया है।…
 18 September 2026
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए अपना डेब्यू किया। राजकोट…
 18 September 2026
नवोदय विद्यालय को लेकर तमिलनाडु सरकार के अड़ियल रुख पर सुप्रीम कोर्ट का पारा चढ़ गया है. जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की बेंच ने राज्य सरकार…
 18 September 2026
FASTag इस्तेमाल करने वाले करोड़ों वाहन मालिकों के लिए काम की खबर है. अब अगर आप अपने FASTag का बैंक बदलना चाहते हैं तो गाड़ी की विंडस्क्रीन पर नया FASTag…
 18 September 2026
चुनाव आयोग ने गुरुवार को जारी एक अंतरिम आदेश में पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनावों में तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों को पार्टी…
Advt.