Select Date:

NHAI लाया OneTag, नए FASTag की जरूरत खत्म, कैसे काम करेगा नया फीचर?

Updated on 18-09-2026 12:33 PM
FASTag इस्तेमाल करने वाले करोड़ों वाहन मालिकों के लिए काम की खबर है. अब अगर आप अपने FASTag का बैंक बदलना चाहते हैं तो गाड़ी की विंडस्क्रीन पर नया FASTag लगाने की जरूरत नहीं होगी. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी NHAI ने अपने Rajmargyatra App में ‘OneTag’ नाम की नई सुविधा शुरू की है. 

अभी तक FASTag जारी करने वाला बैंक बदलने के लिए अक्सर नया FASTag लेना पड़ता था. अब OneTag के जरिए FASTag को एक बैंक से दूसरे बैंक में पोर्ट किया जा सकेगा. मतलब आपकी गाड़ी पर लगा FASTag वही रहेगा सिर्फ उसके पीछे जुड़ा बैंक और वॉलेट बदल जाएगा.

बैंक बदलने का तरीका क्या है?

इसके लिए Rajmargyatra App में लॉगिन करके अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा. ऐप बताएगा कि आपका FASTag पोर्टेबिलिटी के लिए योग्य है या नहीं. अगर आप पात्र हैं तो मौजूदा FASTag बैंक से 6 अंकों का MVC यानी वेरिफिकेशन कोड लेना होगा. इसके बाद ऐप पर नया बैंक चुनना होगा और नए बैंक की KYC और वॉलेट सेटअप की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद FASTag नए बैंक से जुड़ जाएगा.

पुराने FASTag में बचा है पैसा?

पोर्टिंग पूरी होने के बाद पुराना बैंक आपका पुराना वॉलेट बंद करेगा और उसमें बची रकम वापस करेगा. इसमें लागू नियमों के मुताबिक कुछ कटौती हो सकती है.

एक बार बैंक बदलने के बाद 6 महीने इंतजार

यह सुविधा बार-बार इस्तेमाल नहीं की जा सकेगी. एक बार FASTag पोर्ट करने के बाद अगले 6 महीने तक दोबारा पोर्ट नहीं किया जा सकेगा.

जनता के लिए असली फायदा क्या?

इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि सिर्फ बैंक बदलने के लिए गाड़ी पर नया FASTag लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इससे नया टैग लेने और उसे लगाने की झंझट कम होगी.

NHAI के मुताबिक, देश में FASTag का इस्तेमाल बहुत बड़े स्तर पर हो रहा है. FASTag की पहुंच 98 फीसदी से ज्यादा है और करीब 13 करोड़ यूजर्स इसका इस्तेमाल कर रहे हैं यानी अगर आपका मौजूदा FASTag ठीक है लेकिन बैंक बदलना चाहते हैं तो अब टैग बदलने की बजाय सिर्फ बैंक बदलने का विकल्प मिलेगा.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नवोदय विद्यालय को लेकर तमिलनाडु सरकार के अड़ियल रुख पर सुप्रीम कोर्ट का पारा चढ़ गया है. जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की बेंच ने राज्य सरकार…
 18 September 2026
FASTag इस्तेमाल करने वाले करोड़ों वाहन मालिकों के लिए काम की खबर है. अब अगर आप अपने FASTag का बैंक बदलना चाहते हैं तो गाड़ी की विंडस्क्रीन पर नया FASTag…
 18 September 2026
चुनाव आयोग ने गुरुवार को जारी एक अंतरिम आदेश में पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनावों में तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों को पार्टी…
 17 September 2026
चूरू ज़िले के सुजानगढ़ से आगे बढ़ते हुए जब आप चारिया गांव की तरफ़ जाते हैं तो सड़क धीरे-धीरे छोटी होती जाती है.सामने रेतीली पगडंडी और उसके आसपास राजस्थान के…
 17 September 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं और सुबह से ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. खास बात यह है कि इस बार…
 17 September 2026
लोकसभा ने पिछले महीने उस बिल को मंज़ूरी दी थी, जो बैंकों और अन्य पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स को देश के इंस्टैंट पेमेंट नेटवर्क के ज़रिए होने वाले लेनदेन पर शुल्क…
 17 September 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से प्रदेश की सुख-समृद्धि की…
 17 September 2026
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 13 सितंबर को लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने आगर मालवा जिले से 1.25 करोड़ से ज्यादा बहनों के खातों में 1835…
 16 September 2026
भविष्य निधि (ईपीएफ़), कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस) और कर्मचारी मुफ़्त जीवन बीमा (ईडीएलआई) का लाभ मिलता है.अब तक ये तीनों लाभ केवल 15 हज़ार रुपये तक की सैलरी वालों को…
Advt.