बेटे का मैच देखने पहुंचे थे वीरेंद्र सहवाग, इंडिया U19 डेब्यू मैच में फेल हो गए आर्यवीर सहवाग, हुआ फीका आगाज
Updated on
18-09-2026 08:42 PM
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए अपना डेब्यू किया। राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ खेले जा रहे अनऑफिशियल वनडे मुकाबले में आर्यवीर को भारत की प्लेइंग-11 में शामिल किया गया। अपने पिता की तरह पारी की शुरुआत करने उतरे आर्यवीर का डेब्यू बहुत ज्यादा यादगार नहीं रहा, लेकिन इसी मैच में पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सबका दिल जीत लिया।
बारिश के कारण 20-20 ओवर का हुआ मुकाबला, दबाव में आउट हुए आर्यवीर
राजकोट में बारिश के खलल के कारण इस अनऑफिशियल वनडे मुकाबले को घटाकर 20-20 ओवर का कर दिया गया। कम ओवरों का मैच होने के कारण सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरे आर्यवीर पर तेजी से रन बनाने का दबाव था। दाएं हाथ के बल्लेबाज आर्यवीर ने अपनी पारी में 5 आकर्षक चौके जरूर लगाए, लेकिन वे 26 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हो गए और बड़ी पारी खेलने से चूक गए।
एक तरफ जहां आर्यवीर बड़ी पारी नहीं खेल सके, वहीं राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ ने इस मैच में बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज शानदार खेल दिखाया। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे अन्वय ने मैच फिनिशर की भूमिका बखूबी निभाई। जब अन्वय बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए, तब इंडिया अंडर-19 की टीम 88 रन पर 4 विकेट गंवाकर संकट में थी। अन्वय ने 28 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके और 3 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 38 रनों की तूफानी पारी खेली। आउट होने से पहले वे भारतीय टीम के स्कोर को 150 रन के पार पहुंचा चुके थे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उस बिल पर हस्ताक्षर कर दिया है, जिसमें रूस से ऊर्जा आयात करने वाले देशों पर 100 फ़ीसदी तक टैरिफ़ लगाने का प्रावधान है.ट्रंप के…
कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) की वोटिंग हुई। वहीं आज सुबह से ही वोटों की गिनती जारी है। अध्यक्ष पद पर सुबह से एबीवीपी…
गोंडा में मीडिया से बात करते हुए बृजभूषण ने कहा कि पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने उनके खिलाफ 50 करोड़ का मानहानि का मुकदमा मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में किया है।…
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने शुक्रवार, 18 सितंबर को भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए अपना डेब्यू किया। राजकोट…
नवोदय विद्यालय को लेकर तमिलनाडु सरकार के अड़ियल रुख पर सुप्रीम कोर्ट का पारा चढ़ गया है. जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की बेंच ने राज्य सरकार…
FASTag इस्तेमाल करने वाले करोड़ों वाहन मालिकों के लिए काम की खबर है. अब अगर आप अपने FASTag का बैंक बदलना चाहते हैं तो गाड़ी की विंडस्क्रीन पर नया FASTag…
चुनाव आयोग ने गुरुवार को जारी एक अंतरिम आदेश में पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनावों में तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों को पार्टी…
चूरू ज़िले के सुजानगढ़ से आगे बढ़ते हुए जब आप चारिया गांव की तरफ़ जाते हैं तो सड़क धीरे-धीरे छोटी होती जाती है.सामने रेतीली पगडंडी और उसके आसपास राजस्थान के…