'तू है मेरी किरण' ट्रेलर: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर को देख लोग हैरान, बोले- कमाल कर दिया, शाहरुख की 'डर' याद आ गई
Updated on
06-10-2026 09:56 PM
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की फिल्म 'तू है मेरी किरण' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें टॉक्सिक रिलेशन और इकतरफा प्यार का जुनून है। इस रोमांटिक-साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म की झलक देखकर आपको शाहरुख खान सनी देओल और जूही चावला की फिल्म 'डर' की जरूर याद आएगी, अगर फिल्म आपने देखी है तो। फर्क सिर्फ इतना है कि इस फिल्म में सनी देओल के किरदार यानी सुनील मल्होत्रा को हटा दिया गया है। रियल लाइफ में पति-पत्नी की ये जोड़ी फिल्म में जुनूनी आशिक और सनकी आशिक से परेशान लड़की की भूमिका काफी जानदार निभाई है।
2 मिनट और 15 सेकंड का ये ट्रेलर अच्छी तरह से बांधकर रखता है। ट्रेलर की शुरुआत जहीर इकबाल की आवाज से होती है जिसमें किरण यानी सोनाक्षी के लिए वे कहते हैं, 'किरण मैं जानता हूं कि तुम जैसी लड़की के लिए मुझ जैसे लड़के के साथ प्यार करना बहुत मुश्किल है। फिर तुम मेरी लाइफ में आई।' इसके अगले सीन में दोनों के बीच दोस्ती की शुरुआत होती है लेकिन दूसरी तरफ सिर्फ जुनून दिखता है।
सोनाक्षी को जब ये एहसास होता है तो वो परेशान हो जाती है
आखिर एक दिन जहीरका किरदार किरण को प्रपोज कर देता है और कहता है, तुम मेरे साथ हंसी, बात की ऐसा मेरे साथ कभी नहीं हुआ।' वह किरण की फोटो देखकर कहता है- आई लव यू किरण। सोनाक्षी को जब ये एहसास होता है तो वो परेशान हो जाती है और जहीर का किरदार कहता है- एकतरफा प्यार हुआ तो क्या हुआ, तुम्हें मुझसे प्यार करना होगा। सोनाक्षी परेशान और गुस्से में दिखती है और कहती हैं- ये कुछ ज्यादा ही हो गया , आज के बाद तुम कभी फोन नहीं करोगे, समझे?
जहीर से सोनाक्षी कहती हैं- तुम्हें जो चाहिए, सब ले लो मुझे अकेला छोड़ दो प्लीज
हालांकि, ऐसा होता नहीं है और सोनाक्षी जितना ही दूर जाने की कोशिश कर रही हैं जहीर उनके और करीब आता है। इस जुनूनी प्यार और पागल आशिक से तंग आकर सोनाक्षी कहती हैं, 'तुम्हें जो चाहिए, सब ले लो। मुझे अकेला छोड़ दो प्लीज'। ट्रेलर के अंत तक किरण के साथ बहुत अजीब-अजीब घटनाएं घटती हैं और तब तक होती है जब तक वो हॉस्पिटल के बेड तक नहीं पहुंच जाती है। फिल्म के ट्रेलर में कुछ जबरदस्त सस्पेंस भी है, जो उम्मीद दिला रहा है कि फिल्म जबरदस्त होगी। ये फिल्म इसी महीने 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
लोगों ने कहा- फिल्म में जहीर बहुत डरावना लग रहा है
लोगों को ये ट्रेलर काफी पसंद आया है। एक ने कहा- मुझे इसकी बिल्कुल उम्मीद नहीं थी, दोनों ने कमाल कर दिया है। एक मे कहा- ट्रेलर शुरू में तो दिलचस्प था और अचानक से इतना रोमांचक हो गया कि मैं सोचने पर मजबूर हो गया कि ये क्या हो रहा है! एक ने कहा- फिल्म में जहीर बहुत डरावना लग रहा है, फिल्म देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं। वहीं किसी ने जहीर की तुलना 'डर' वालेशाहरुखसे की है और कहा है ये तो उन्हें टक्कर दे रहे हैं।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की फिल्म 'तू है मेरी किरण' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें टॉक्सिक रिलेशन और इकतरफा प्यार का जुनून है। इस रोमांटिक-साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म…
25 सितंबर को रात 9:30 बजे होगा वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियरमुंबई, सितम्बर, 2026: गुलशन कुमार और टी सीरीज़ पेश करते हैं ‘अस्सी’, जो बनारस मीडिया वर्क्स की प्रस्तुति है। फिल्म का…
रविवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्रिपाठी, अली फजल और…
~ 18 से अधिक विजेता परिवारों को सोनी सब और नीला फिल्म प्रोडक्शन्स द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित गोकुलधाम सोसाइटी सेट की यात्रा का अवसर मिलेगा ~अहमदाबाद, सितम्बर, 2026: सोनी सब और…
फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर एक बार फिर विवादों में हैं. उन्होंने राजपूत समाज की क्षत्राणियों के जौहर पर सवाल खड़े करते हुए उन्हें 'कायर' बताने का जो बयान दिया था,…
कटरीना कैफ और विक्की कौशल हाल ही में दिवंगत निर्देशक कुकू कोहली के अंतिम संस्कार और उनकी प्रेयर मीट में शामिल हुए. इस दौरान सफेद सूट में कटरीना कैफ काफी…
मुंबई, अगस्त, 2026: रक्षाबंधन किसी के लिए भाई-बहन के प्यार का त्यौहार है, तो किसी के लिए यह रिश्ता राखी बांधने की परंपरा से कहीं बढ़कर है। इस रक्षाबंधन पर…