लमगांव हनुमान मंदिर में अनूठी आस्था! मन्नत पूरी होने पर भक्त ने चढ़ाया 11 लाख का सोने का मुकुट
Updated on
18-08-2026 02:07 PM
सरगुजा जिले के लमगांव स्थित स्वयं प्रकट हनुमान मंदिर में मंगलवार को भक्तों की भीड़ उमड़ी। पत्थलगांव निवासी एक भक्त ने अपनी मनोकामना पूरी होने की खुशी में मंदिर में लगभग 11 लाख रुपये मूल्य का सोने का मुकुट गुप्त रूप से चढ़ाया। मंदिर समिति के अनुसार पत्थलगांव निवासी यह हनुमान भक्त हनुमान जन्मोत्सव पर लमगांव मंदिर आया था।
उस समय वह किसी निजी समस्या को लेकर काफी परेशान था। मंदिर में दर्शन के दौरान उसने मन ही मन हनुमान जी से अपनी परेशानी दूर करने की प्रार्थना की। कुछ ही महीनों में उसकी समस्या दूर हो गईमनोकामना पूरी होने पर भक्त ने अपनी आस्था और श्रद्धा के प्रतीक के रूप में गुप्त रूप से हनुमान जी के लिए सोने का मुकुट बनवाया और आकर मंदिर में अर्पित कर दिया। दान के समय उसने अपना नाम उजागर नहीं किया।
लमगांव हनुमान मंदिर का संचालन और देखरेख श्री भीमसेन सेवा समिति द्वारा किया जाता है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मुकुट चढ़ाए जाने के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर हनुमान जी से भक्त की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करने की विनती की गई।
लमगांव का हनुमान मंदिर क्षेत्र में श्रद्धा का प्रमुख केंद्र है। यहां स्वयं प्रकट हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित है। मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर का विस्तार कार्य लगातार चल रहा है। हनुमान मंदिर के साथ ही परिसर में कुछ नए मंदिरों का निर्माण भी किया गया है।समिति के सदस्यों ने बताया कि क्षेत्रवासियों की गहरी आस्था इस मंदिर से जुड़ी है। हर मंगलवार और शनिवार के साथ ही विशेष पर्वों पर यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है।
नाबालिग से संबंध और शादी का झांसा देने के आरोप में दर्ज मामले में आरोपित युवक को हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र…
सरगुजा जिले के लमगांव स्थित स्वयं प्रकट हनुमान मंदिर में मंगलवार को भक्तों की भीड़ उमड़ी। पत्थलगांव निवासी एक भक्त ने अपनी मनोकामना पूरी होने की खुशी में मंदिर में…
इंद्रावती बचाओ अभियान समिति ने इंद्रावती नदी के तटों के संरक्षण की जरूरत जताते हुए कलेक्टर आकाश छिकारा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को बताया कि वर्ष 2020 में…
रेलवे स्टेशन के आसपास यात्रियों को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता परखने खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने गुरुवार को अचानक जांच अभियान चलाया। भोजनालय, रेस्टोरेंट…
गुरुवार को ग्राम भकुरा और परसा के किसानों द्वारा बड़ी संख्या में बेसहारा मवेशियों को कलेक्ट्रेट लाकर छोड़ने और नगर निगम पर शहर के मवेशियों को ग्रामीण क्षेत्रों में छोड़ने…
स्वतंत्रता दिवस के पहले अंबिकापुर केंद्रीय जेल में 14-15 साल से बंद दरवाजे आज उम्मीद के लिए खुल गए। जेल नियमावली के तहत अच्छे आचरण और समीक्षा बोर्ड की सिफारिश…
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिस हिरासत के दौरान एक कैदी की संदिग्ध और दर्दनाक मौत के मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने बेहद सख्त रुख अपनाया है।सुप्रीम कोर्ट ने राज्य…
छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी 'महतारी वंदन योजना' के दायरे को और अधिक व्यापक बनाने की दिशा में सरकार विचार कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस योजना के तहत…
प्रदेश में सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता का मामला एक बार फिर गरमा गया है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने टीईटी को लेकर नया प्रस्ताव…