'जब तक BJP को हाशिए पर नहीं धकेल देती, तब तक...', ममता बनर्जी का संन्यास पर बड़ा ऐलान
Updated on
25-08-2026 06:53 PM
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को अपने राजनीतिक संन्यास को लेकर एक बड़ा बयान दिया. उन्होंने साफ कहा है कि वे जब तक बीजेपी को हाशिए पर नहीं धकेल देती तब तक राजनीति से संन्यास नहीं लेंगी.
एक फेसबुक लाइव में सोमवार को ममता बनर्जी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल के लोगों ने बीजेपी का असली चेहरा पहचान लिया है. उनका आरोप है कि राज्य में नागरिकों को बड़े पैमाने पर डराया-धमकाया जा रहा है.
ममता ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए तल्ख लहजे में कहा, "जो लोग सोच रहे हैं कि जगह की अनुमति नहीं मिलने से परेशान होकर मैं राजनीति से 'संन्यास' ले लूंगी, वह किसी गलतफहमी में हैं." ममता का कहना है कि उनकी लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक वे बीजेपी को संन्यास लेने पर मजबूर नहीं कर देती.
पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पुलिस टीएमसी कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामले दर्ज कर रही है. और एसपी जिला अध्यक्ष की तरह काम कर रहे हैं.
ममता बनर्जी ने कहा, "12,000 से 14,000 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए. कुछ गद्दारों और लुटेरों की मदद से लोगों पर बीजेपी में शामिल होने का दबाव बनाया जा रहा है." इतना ही नहीं, ममता ने जाधवपुर यूनिवर्सिटी के हालिया विवाद को लेकर भी बीजेपी पर तंज कसा.
ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने जाधवपुर यूनिवर्सिटी कैंपस में हंगामा कराया और यूनिवर्सिटी के प्रतीक चिह्न को नुकसान पहुंचाया. ममता का कहना है छात्रों से उनके मतभेद हो सकते हैं लेकिन वे उनका बहुत सम्मान करती हैं. TMC अध्यक्ष ने जनगणना प्रक्रिया को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं. उनका कहना है कि जनगणना के जरिए बीजेपी गुप्त रूप से NRC लागू करने की कोशिश कर रही है. उनका दावा है कि यह प्रक्रिया बिना किसी राजनीतिक दल से सलाह-मशविरा किए ही शुरू कर दी गई.
ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक आंदोलनों की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है. साथ ही, उन्होंने जनगणना को लेकर भी सवाल उठाए. उनका कहना है कि लोगों को जनगणना फॉर्म पर हस्ताक्षर करने और निजी जानकारी शेयर करने से पहले अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए. उन्होंने सवाल किया कि क्या गारंटी है कि इस जानकारी का बाद में किसी दूसरे काम में इस्तेमाल नहीं होगा.
नेतृत्व वाले दोनों गुटों से कहा कि वे शुक्रवार सुबह 11 बजे तक उपचुनाव के लिए अपने-अपने गुटों के वैकल्पिक नाम और चुनाव चिह्न के प्रस्ताव जमा करें.कांग्रेस ने कहा…
तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों को चुनाव आयोग की तरफ से चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया है। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट का नाम ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल…
पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है. संचिता प्रधान (डे) ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव से…
बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की प्रमुख मायावती ने आरोप लगाया है कि सरकारी मशीनरी की गड़बड़ी की वजह से राजस्थान में निकाय चुनाव में उनके कई उम्मीदवार हार गए.दरअसल, 14…
ANIइमेज कैप्शन,मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को हाल में पार्टी से निष्कासित कर दिया थाबहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने अपने छोटे भाई आनंद कुमार के दोनों बेटों…
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं ने दिल्ली हाई कोर्ट से कहा कि बीजेपी नेता गौरव भाटिया के ख़िलाफ़ एक्स पर किए आपत्तिजनक पोस्ट हटा दिए जाएंगे.जस्टिस तुषार राव गेडेला…
बीजेपी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने को लेकर आम आदमी पार्टी के आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है. उन्होंने आप पर पलटवार करते हुए…
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) ने शुक्रवार को स्वयंभू इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज करने की मांग की.पार्टी ने आरोप लगाया कि…
यूपी के सहारनपुर में 150 साल पुरानी बताई जा रही मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन से राजनीतिक हलके में सरगर्मी है। कोर्ट के आदेश के बाद अवैध मस्जिद को ध्वस्त करने…