अमेरिका का दबाव दरकिनार, ईरान पर हमले की निंदा; SCO समिट में पीएम मोदी के रुख से गदगद हुए मेजर जनरल जीडी बख्शी
Updated on
05-09-2026 01:51 PM
शंघाई सहयोग संगठन (SCO) में भारत के रुख की तारीफ हो रही है। अमेरिका के भारी दबाव के बाद भी भारत ने ईरान पर हमले की खुलकर निंदा का समर्थन किया। इतना ही नहीं बिश्केक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के साथ अलग से बैठक भी की। अब मेजर जनरल जीडी बख्शी (रिटायर्ड) ने भी भारत के इस रुख की खुलकर तारीफ की है।
पीएम मोदी बधाई के पात्र
मेजर जनरल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि बिश्केक में SCO समिट में मजबूत रुख अपनाने के लिए PM मोदी बधाई के पात्र हैं। मुझे यकीन है कि नई दिल्ली में होने वाले BRICS समिट में भी इस पर आगे बात होगी। भारत ने न सिर्फ ईरान पर हमले और उसकी संप्रभुता के उल्लंघन की निंदा का समर्थन किया, बल्कि ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान के साथ एक अलग बैठक में ईरान के साथ व्यापार और कमर्शियल संबंध फिर से शुरू करने की इच्छा भी जाहिर की।
राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता
मेजर जनरल जीडी बख्शी ने आगे कहा कि यह वाकई एक साहसी कदम था क्योंकि यह सजा वाले और सेकेंडरी प्रतिबंधों को लेकर अमेरिका की धमकियों और दबाव के बावजूद भारत ने ये कदम उठाया। यह भारत की रणनीतिक स्वायत्तता को बनाए रखने और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अनुचित मांगों और दबाव के बजाय भारत के राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देने के प्रति उनके मजबूत संकल्प को दिखाता है।
रायसेन में शिक्षक दिवस पर TET के खिलाफ शिक्षकों का प्रदर्शनरायसेन में शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार सुबह शिक्षकों ने टीईटी परीक्षा के विरोध में प्रदर्शन किया। शिक्षक संयुक्त…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान हुई मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिया…
पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्यमंत्री शरदवत मुखर्जी ने राज्य की स्कूली लड़कियों को अजीबोगरीब सलाह दी है. उन्होंने अपील की है कि लड़कियां अगले तीन महीने तक स्कर्ट न पहने. वे…
एम.पी. /यू.पी., सितंबर 2026: जन्माष्टमी का त्योहार भगवान कृष्ण के जन्म का उत्सव होने के साथ-साथ बचपन की खूबसूरत यादों और परिवार की प्यारी परंपराओं से भी जुड़ा होता है।…
कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर ने हाल ही में आई नेपाल आपदा पर एक लेख लिखा है। इसमें उन्होंने हिमालयी एशिया की नाज़ुक और आपस में जुड़ी हुई पारिस्थितिक…
पिछले कुछ दिनों से जीडीपी को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं. खासकर, जबसे पूर्व वित्त सचिव सुभाष गर्ग ने जीडीपी को लेकर सवाल खड़े किए हैं. सुभाष गर्ग…