वैभव सूर्यवंशी को दूसरे देश की टीम ने दिया डेब्यू का ऑफर, IPL के बीच कहा- भारत नहीं चुनता तो यहां से खेलो
Updated on
30-03-2026 07:47 PM
बिहार के समस्तीपुर से निकले क्रिकेट के शहजादे वैभव सूर्यवंशी इन दिनों पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रेमियों की जुबान पर हैं। हाल ही में अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उनकी तूफानी पारी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। वहीं वे आईपीएल में भी धमाल मचाने को तैयार हैं। इसी बीच आइसलैंड क्रिकेट ने एक ट्वीट कर वैभव को अपनी टीम से खिलाने का जिक्र किया है।
वैभव सूर्यवंशी को लेकर आइसलैंड क्रिकेट का ट्वीट
वैभव सूर्यवंशी की इस विस्फोटक बल्लेबाजी को देखकर आइसलैंड क्रिकेट ने अपने खास मजाकिया अंदाज में ट्वीट करते हुए लिखा, 'अगर भारत उन्हें नहीं चुनता तो वैभव सूर्यवंशी आइसलैंडिक क्रिकेटर बनने के लिए 4 साल की योग्यता अवधि पूरी कर सकते थे और तब भी वे किशोर ही होते! यह सिर्फ अटकलें हैं।
आईपीएल और अंडर-19 में रिकॉर्ड्स की झड़ी
वैभव सूर्यवंशी का सफर किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। आईपीएल 2025 की नीलामी में जब राजस्थान रॉयल्स ने इस 13 वर्षीय बालक को 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा तो वह लीग के इतिहास के सबसे कम उम्र के करोड़पति खिलाड़ी बने। उन्होंने मैदान पर उतरते ही अपनी पहली गेंद पर छक्का जड़कर यह साबित कर दिया कि उनमें बड़े मंच द कोई डर नहीं है। आईपीएल में उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ महज 35 गेंदों में शतक जड़कर पुरुषों के टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में सेंचुरी बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया
वर्ल्ड कप फाइनल के महाबली
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में वैभव ने जो किया वह सदियों तक याद रखा जाएगा। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 80 गेंदों में 175 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली जिसमें 15 चौके और 15 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। यह किसी भी आईसीसी फाइनल में बनाया गया सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। उनकी इस बेखौफ बल्लेबाज भारत को छठा अंडर-19 विश्व खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई।
Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals IPL Live Cricket Score: राजस्थान रॉयल्स ने सीजन की शुरुआत शानदार तरीके से करते हुए लगातार चार जीत दर्ज की थीं, लेकिन उसके बाद…
Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals: केकेआर और राजस्थान के बीच रविवार को खेले गए मुकाबले में कोलकाता ने 4 विकेट से जीत हासिल की. इस मैच के हीरो रिंकू…
काबुनी ने शेन वॉटसन को बनाया सुपर कोच, ग्लोबल क्रिकेट ट्रेनिंग को बदलने की दिशा में बड़ा कदममुंबई, 16 अप्रैल, 2026: क्रिकेट ट्रेनिंग को नए तरीके से पेश करने वाले…
CSK vs KKR, IPL 2026: आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले में मंगलवार को एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ…
विकेटकीपर सलिल अरोड़ा ने आगे आकर एक सुरक्षित कैच लपका और हैदराबाद के कैंप में मानो दिवाली मन गई. काव्या मारन खुशी के मारे झूम उठीं और स्टैंड्स में उछलते…
सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल मैच में अचानक से अंधेरा छा गया। दर्शक इससे परेशान हो गए और इस…
पाकिस्तान सुपर लीग का 11वां सीजन बिना दर्शकों के केवल दो वेन्यू पर आयोजित किया जा रहा है. वहीं आईपीएल 2026 के मुकाबले बिना किसी रुकावट के कई शहरों में…
RCB के टिम डेविड पर अंपायर के निर्देश नहीं मानने के कारण 25% मैच फीस का जुर्माना और एक डिमेरिट प्वाइंट लगाया गया. वहीं MI के कप्तान हार्दिक पांड्या पर…