Select Date:

वैभव सूर्यवंशी ने मुंबई इंडियंस को धोने के बाद लिखा 4 शब्द का मैसेज, फैंस से कही दिल की बात

Updated on 08-04-2026 01:55 PM
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 13वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच बीते 8 अप्रैल को गुवाहाटी के बरसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बारिश के चलते यह मैच सिर्फ 11-11 ओवर का ही हुआ। राजस्थान ने 27 रन से इस मैच को अपने नाम कर लिया। आरआर ने लगातार तीसरा मुकाबला अपना जीता। राजस्थान रॉयल्स की इस जीत में वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से अहम योगदान दिया।
वैभव सूर्यवंशी ने खेली तूफानी पारी
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ तूफानी पारी खेली। उन्होंने दिग्गज जसप्रीत बुमराह के खिलाफ भी अपना गेम प्लान नहीं बदला और बुमराह जैसे महान गेंदबाज को पहले ही ओवर में 2 छक्के लगा दिए। वैभव ने एमआई के खिलाफ सिर्फ 14 गेंद में 39 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी ने 278.57 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए अपनी पारी में 5 छक्के और 1 चौका लगाया।
मैच के बाद सूर्यवंशी ने शेयर किया खास पोस्ट
राजस्थान रॉयल्स की मुंबई इंडियंस पर जीत के बाद वैभव सूर्यवंशी ने सोशल मीडिया के चर्चित प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने मैच की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, सपोर्ट के लिए शुक्रिया।
कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। आरआर ने तूफानी बैटिंग करते हुए 11 ओवर में 3 विकेट पर 150 रन लगा दिए। हालांकि 151 रन का टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई 11 ओवर में 9 विकेट पर 123 रन ही बना पाई और 27 रन से मैच हार गई। लगातार तीसरी जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स 6 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आ गई है। वहीं मुंबई इंडियंस की यह तीसरे मैच में दूसरी हार थी। 2 पॉइंट्स के साथ एमआई टेबल में 7वें पायदान पर है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals IPL Live Cricket Score: राजस्थान रॉयल्स ने सीजन की शुरुआत शानदार तरीके से करते हुए लगातार चार जीत दर्ज की थीं, लेकिन उसके बाद…
 19 April 2026
Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals: केकेआर और राजस्थान के बीच रविवार को खेले गए मुकाबले में कोलकाता ने 4 विकेट से जीत हासिल की. इस मैच के हीरो रिंकू…
 16 April 2026
काबुनी ने शेन वॉटसन को बनाया सुपर कोच, ग्लोबल क्रिकेट ट्रेनिंग को बदलने की दिशा में बड़ा कदममुंबई, 16 अप्रैल, 2026: क्रिकेट ट्रेनिंग को नए तरीके से पेश करने वाले…
 14 April 2026
CSK vs KKR, IPL 2026: आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले में मंगलवार को एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ…
 14 April 2026
क्रिकेट के कई दीवानों ने भी सोमवार की रात से पहले दाएं हाथ के इस तेज़ गेंदबाज़ के बारे में बहुत कुछ नहीं सुना होगा.सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग यानी…
 14 April 2026
विकेटकीपर सलिल अरोड़ा ने आगे आकर एक सुरक्षित कैच लपका और हैदराबाद के कैंप में मानो दिवाली मन गई. काव्या मारन खुशी के मारे झूम उठीं और स्टैंड्स में उछलते…
 13 April 2026
सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल मैच में अचानक से अंधेरा छा गया। दर्शक इससे परेशान हो गए और इस…
 13 April 2026
पाकिस्तान सुपर लीग का 11वां सीजन बिना दर्शकों के केवल दो वेन्यू पर आयोजित किया जा रहा है. वहीं आईपीएल 2026 के मुकाबले बिना किसी रुकावट के कई शहरों में…
 13 April 2026
RCB के टिम डेविड पर अंपायर के निर्देश नहीं मानने के कारण 25% मैच फीस का जुर्माना और एक डिमेरिट प्वाइंट लगाया गया. वहीं MI के कप्तान हार्दिक पांड्या पर…
Advt.