अभी हमारी शादी भी नहीं हुई और हम छुरी आ गएः पंडित धीरेंद्र शास्त्री
Updated on
29-03-2026 01:28 PM
कोरबा की ऊर्जा क्षमता पर जोर देते हुए कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि यदि कोरबा से कोयले की आपूर्ति रुक जाए तो कई राज्यों में अंधेरा छा सकता है। उन्होंने कोरबा की भूमिका को देश की ऊर्जा व्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए यहां के संसाधनों और श्रम शक्ति की सराहना की
कोरबा के समीप ग्राम ढपढप में आयोजित हनुमंत कथा कार्यक्रम के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि यहां का कोयला न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि देश के कई राज्यों की बिजली जरूरतों को पूरा करता है। यदि यहां से कोयले की आपूर्ति बाधित होती है तो इसका सीधा असर देश के बड़े हिस्से पर पड़ेगा और कई राज्यों में बिजली संकट गहरा सकता है।
कोरबा देश की ऊर्जा रीढ़ के रूप में कार्य कर रहा
उन्होंने कहा कि कोरबा देश की ऊर्जा रीढ़ के रूप में कार्य कर रहा है और यहां के खनिज संसाधन राष्ट्रीय विकास में अहम योगदान दे रहे हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों की मेहनत और यहां की उत्पादन क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि यह क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
दिव्य दरबार भी लगाया जाएगा
कथा के दौरान पंडित शास्त्री ने कहा कि वे एक अप्रैल तक कोरबा में रहेंगे। इस दौरान हनुमंत कथा के साथ दिव्य दरबार भी लगाया जाएगा। अपने प्रवचन में उन्होंने सुंदरकांड के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सुंदरकांड एकमात्र ऐसा पाठ है, जिससे भारत की दिशा और दशा दोनों बदली जा सकती है।
घर वापसी करने वालों का स्वागत
उन्होंने कोरबा, रायगढ़, जशपुर और बिलासपुर के लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि जो लोग घर वापसी करना चाहते हैं, उनका स्वागत है। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ की संस्कृति और यहां के लोगों के सरल स्वभाव की भी सराहना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे, जिन्होंने उनके विचारों को ध्यानपूर्वक सुना।
यह भी पढ़ें- 'हम किसी का कर्ज उधार नहीं रखते', कुबेरेश्वर धाम पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री ने दिया बड़ा बयान
अभी हमारी शादी भी नहीं हुई और हम छुरी आ गए
कथा के बीच पंडित शास्त्री ने हास्य-परिहास का तड़का भी लगाया। उन्होंने रास्ते में पड़ने वाले छुरी गांव का जिक्र करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि अभी हमारी शादी भी नहीं हुई और हम छुरी आ गए, जिससे पंडाल में ठहाके गूंज उठे।
ढपढप में आयोजित यह दिवसीय हनुमंत कथा न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनी हुई है, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक समागम का भी प्रतीक बन गई है।
छत्तीसगढ़ शासन की असिस्टेंट चीफ सेक्रेटरी ऋचा शर्मा सोमवार सुबह वीआईपी रोड स्थित करेंसी टावर की लिफ्ट में करीब 20 मिनट तक फंसी रहीं। यह घटना सुबह लगभग 6:30 बजे…
जिले में एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है। नारायणपुर क्षेत्र में एक प्राइवेट विमान आरा पहाड़ से टकराकर क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत…
जिले में ऑनलाइन आईपीएल सट्टे के खिलाफ धमतरी पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सिटी कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई में…
सरगुजा जिले में संचालित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से संबद्ध निजी स्कूलों में नियमों के उल्लंघन का गंभीर मामला सामने आया है। जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि…
वेदांता पावर प्लांट हादसे में एक और घायल (Vedanta Plant Accident) की मौत हो गई है। झारखंड निवासी मनीष कुमार, जो गंभीर रूप से घायल थे, ने रायगढ़ के मेडिकल…
छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सक्ती जिले के डभरा तहसील अंतर्गत सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर लिमिटेड में हुए हादसे की जांच के आदेश जारी किए गए हैं। उल्लेखनीय है…
रेलवे उधना (सूरत) और सांतरागाछी के बीच 22 एलएचबी कोच वाली समर स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह गाड़ी दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर स्टेशनों से होकर गुजरेगी। प्रदेश के यात्रियों को बंगाल…
प्रदेश में कांग्रेस सरकार में हुए 3,200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) ने पूर्व आबकारी विशेष सचिव और छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड (सीएसएमसीएस) के…