Select Date:

होटल नहीं मिले तो बस अड्डे पर गुजारी रात, नैनीताल-शिमला-बद्रीनाथ तक जाम... सैलानियों से पटे पहाड़

Updated on 04-10-2026 02:20 PM
गांधी जयंती, फिर शनिवार और रविवार के चलते लॉन्ग वीकेंड की छुट्टियों में पहाड़ों पर सैलानियों का ऐसा सैलाब उमड़ा कि कई पर्यटन शहरों में व्यवस्थाएं चरमराती नजर आईं. नैनीताल में हालात ऐसे बने कि होटल, होमस्टे और गेस्ट हाउस फुल हो गए.

देर रात तक सैलानी हाथों में सामान लिए कमरे की तलाश में भटकते रहे. जब कहीं ठहरने की जगह नहीं मिली तो कुछ पर्यटकों को बस अड्डे पर ही रात गुजारनी पड़ी. वहीं शिमला से मनाली और बद्रीनाथ यात्रा मार्ग तक सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं.

नैनीताल में कमरा नहीं मिला, बस अड्डे पर गुजरी रात

नैनीताल में लंबे वीकेंड पर करीब 12 हजार पर्यटकों की आमद ने शहर की व्यवस्था पर दबाव बढ़ा दिया. सुबह से ही सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ती गई. भवाली से कैंची धाम, गरमपानी और खैरना की ओर कई किलोमीटर तक गाड़ियों की कतारें लग गईं.

भीड़ का असर सिर्फ सड़कों पर ही नहीं दिखा. नैनीताल के होटल, होमस्टे और गेस्ट हाउस लगभग पूरी तरह भर गए. रात करीब 1 बजे तक कई पर्यटक मॉलरोड पर अपने सामान के साथ कमरे की तलाश करते दिखाई दिए. काफी कोशिश के बाद भी जब ठहरने की जगह नहीं मिली तो कुछ सैलानियों को बस स्टेशन में ही रात गुजारनी पड़ी.

शहर की हल्द्वानी रोड, भवाली रोड और कालाढूंगी रोड पर भी वाहनों की रफ्तार धीमी रही. मालरोड, जू रोड और शेरवानी मार्ग पर भी जाम जैसी स्थिति बनी रही. हालांकि नैनी झील, चिड़ियाघर, स्नो व्यू और हिमालय दर्शन जैसे पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की भीड़ बनी रही

शिमला में तीन किलोमीटर का सफर एक घंटे में

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भी लॉन्ग वीकेंड पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे. हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली से आए सैलानियों की वजह से शहर की सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया. तारादेवी से शिमला तक कई जगहों पर लंबी कतारें दिखाई दीं.

बद्रीनाथ मार्ग पर 7 से 9 किलोमीटर लंबा जाम

बद्रीनाथ यात्रा मार्ग पर भी जाम ने तीर्थयात्रियों की परेशानी बढ़ा दी. जोशीमठ से विष्णुप्रयाग तक करीब 7 से 9 किलोमीटर के दायरे में वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं. बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब जाने वाले श्रद्धालु, स्थानीय लोग और स्कूली बच्चे तक जाम में फंसे नजर आए.

जोशीमठ से मारवाड़ी तक करीब आधे घंटे का सफर तय करने में यात्रियों को 2 से 3 घंटे तक लग रहे हैं. कई यात्रियों का कहना है कि उनकी गाड़ियों में महिलाएं और बुजुर्ग भी हैं, जिन्हें घंटों सड़क पर फंसे रहने से परेशानी हो रही है. सड़क चौड़ीकरण का काम समय पर पूरा नहीं होना भी इस इलाके में जाम की बड़ी वजह बताया जा रहा है.
सेवाओं से जुड़े वाहनों को भी परेशानी हुई.

मनाली में भी बढ़ा वाहनों का दबाव

मनाली में भी छुट्टियों के चलते पर्यटकों की आमद बढ़ी है. देश के अलग-अलग हिस्सों से सैलानी यहां पहुंच रहे हैं. शहर की प्रमुख सड़कों पर पर्यटक वाहनों की संख्या बढ़ने से ट्रैफिक की रफ्तार प्रभावित हुई है. हालिया बर्फबारी के बाद ऊंचाई वाले इलाकों में पर्यटकों का आकर्षण और बढ़ गया है.

लॉन्ग वीकेंड ने पहाड़ी इलाकों के पर्यटन कारोबार को जरूर रफ्तार दी है. होटल, रेस्तरां और दूसरे पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छी भीड़ से राहत मिली है, लेकिन नैनीताल में कमरों की कमी और शिमला, बद्रीनाथ समेत कई इलाकों में लगे लंबे जाम ने पहाड़ों पर बढ़ते पर्यटक दबाव और सीमित इंफ्रास्ट्रक्चर की चुनौती को भी सामने ला दिया है.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 October 2026
गांधी जयंती, फिर शनिवार और रविवार के चलते लॉन्ग वीकेंड की छुट्टियों में पहाड़ों पर सैलानियों का ऐसा सैलाब उमड़ा कि कई पर्यटन शहरों में व्यवस्थाएं चरमराती नजर आईं. नैनीताल…
 04 October 2026
SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल जारी है। मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन का आज तीसरा…
 04 October 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को केंद्रीय चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन के दौरान दो महिला पत्रकारों और एक प्रदर्शनकारी युवती ने एक पुलिस अधिकारी और पुलिस कर्मियों…
 03 October 2026
स्मित मच्छार ने दुबईफ्लाई प्लेन क्रैश को बचाकर पूरी दुनिया का दिल जीत लिया है. आज ही दुबई के क्राउन प्रिंस ने उनसे मुलाकात की. इससे पहले पीएम मोदी ने…
 03 October 2026
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने 2025-2026 बैच के UG छात्रों के लिए बड़ा बदलाव किया है. छात्रों को 28 क्रेडिट की अनिवार्य शर्तों से एक बार की छूट देने का ऐलान किया…
 03 October 2026
कांग्रेस ने चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश संगठन में बड़ा बदलाव किया। आराधना मिश्र 'मोना' को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। वह अजय राय की जगह लेंगी। मोना तीन बार रामपुर…
 03 October 2026
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में बताया है कि उसने भारतीय कार्यवाहक राजदूत को तलब किया है.इस पोस्ट में दावा किया गया है कि…
 03 October 2026
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े और मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर अभियान को बंद करने की मांग को लेकर दिल्ली, मुंबई, पटना और अन्य शहरों…
 02 October 2026
गुरुग्राम | 2 अक्टूबर 2026श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा अपनी प्रिय माँ स्वर्गीय श्रीमती उर्मिला चौकसे की जन्म जयंती के अवसर पर ‘प्रोजेक्ट उर्मिला’ का आयोजन किया गया। इस पहल…
Advt.