Select Date:

अब छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में मिली अफीम की खेती, 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Updated on 11-03-2026 01:33 PM
दुर्ग के समोदा के बाद अब बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र के त्रिपुरी में भी अफीम की खेती का मामला सामने आया है। त्रिपुरी के छुईडांड़ क्षेत्र में रूपदेव और कोसिल नामक ग्रामीणों की लगभग तीन एकड़ भूमि पर अफीम की खेती की गई थी। झारखंड के रहने वाले एक व्यक्ति ने फूलों की खेती के नाम पर यह भूमि किराए पर लेकर अफीम की खेती की
जशपुर के आस्ता थाना क्षेत्र के ईरई निवासी जिरमल राम ने अफीम की खेती करने वालों और भू स्वामियों के बीच मध्यस्थता की थी। अफीम की फसल में फल लग चुके थे और चीरा लगाकर अफीम बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी थी। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अफीम की फसल को जब्त कर लिया।
पुलिस ने स्थानीय मजदूरों के साथ-साथ दोनों भू स्वामियों को भी हिरासत में लिया। अफीम की फसल वाले खेत के बगल के भू स्वामी जिलेश्वर को भी पूछताछ के लिए पकड़ा गया है। पुलिस ने लगभग चार से पांच बोरा डोडा भी जब्त किया है। अब जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। बलरामपुर कलेक्टर राजेद्र कटारा और पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर भी मौके पर पहुंचे।

इधर, भाजपा नेता की रिमांड बढ़ी, अवैध निर्माण पर बुलडोजर
भिलाई : समोदा गांव में अफीम की अवैध खेती के मामले में गिरफ्तार भाजपा नेता विनायक ताम्रकार सहित तीन आरोपितों की पुलिस रिमांड न्यायालय ने दो दिन के लिए और बढ़ा दी है। मंगलवार शाम आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया था, जहां पुलिस ने आगे पूछताछ के लिए पांच दिन की रिमांड मांगी थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
विधानसभा में मंगलवार को भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला नेशनल हेराल्ड का मामला उठाया। उन्होंने पिछली भूपेश बघेल सरकार में विज्ञापनों के आवंटन और उनकी वैधता पर सवाल उठाए। विधायक शुक्ला…
 11 March 2026
रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते…
 11 March 2026
दुर्ग के समोदा के बाद अब बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र के त्रिपुरी में भी अफीम की खेती का मामला सामने आया है। त्रिपुरी के छुईडांड़ क्षेत्र में रूपदेव…
 11 March 2026
लगभग पांच दशक तक माओवादी आंदोलन का नेतृत्व करने वाला मुप्पला लक्ष्मण राव उर्फ गणपति, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में आत्मसमर्पण कर सकता है। गणपति देश का…
 10 March 2026
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से जिले के अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी की है। फेरबदल में संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर और 14 तहसीलदारों सहित…
 10 March 2026
जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अस्पताल के पीछे खड़ी पुरानी कबाड़ गाड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते…
 10 March 2026
छत्तीसगढ़ में बच्चों के लापता होने के मामले चिंता का विषय बने हुए हैं। पांच वर्षों के दौरान प्रदेश से 400 से अधिक बच्चों का अब तक कोई सुराग नहीं…
 08 March 2026
हाई कोर्ट ने फैमिली कोर्ट के आदेश को रद करते हुए आदिवासियों को भी हिंदू विवाह अधिनियम 1955 के अंतर्गत बताया है। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि हिंदू रीति-रिवाजों और…
 08 March 2026
समोदा गांव स्थित एक खेत में अफीम की खेती करने का मामला शुक्रवार को सामने आने के बाद से पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर डटी रही। करीब 5.62…
Advt.