माओवादियों का लीडर गणपति गृह मंत्री अमित शाह के सामने कर सकता है सरेंडर, 10 करोड़ रुपये का है इनाम
Updated on
11-03-2026 01:30 PM
लगभग पांच दशक तक माओवादी आंदोलन का नेतृत्व करने वाला मुप्पला लक्ष्मण राव उर्फ गणपति, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में आत्मसमर्पण कर सकता है। गणपति देश का सबसे वांछित माओवादी हिंसक है, जिस पर कई राज्यों को मिलाकर लगभग 10 करोड़ रुपये का P है
गणपति ने पांच दशक तक देश में सशस्त्र माओवादी आंदोलन का नेतृत्व किया और 2018 में बीमारी और बुढ़ापे के कारण महासचिव के पद से हट गया था। ऑपरेशन कगार के बाद वह नेपाल में छिपा हुआ था, जिसे पिछले दिनों वहां से पकड़ कर भारत लाया गया था
टीचर के नाम से जाना जाता था
विशेषज्ञों का मानना है कि गणपति का आत्मसमर्पण माओवादी सशस्त्र आंदोलन के लिए बड़ा झटका हो सकता है। उसके नेतृत्व में देश भर में कई बड़े हमले हुए और माओवादी नेटवर्क का विस्तार हुआ। आंदोलन में उसे 'टीचर' के नाम से जाना जाता था।
हाल ही में, जब माओवादी नेता देवजी, चोक्का राव, मल्लाजी रेड्डी और अन्य ने आत्मसमर्पण किया, तब तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, तेलंगाना डीजीपी, आइजीपी और एसआईबी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बैठक कर गणपति के संभावित आत्मसमर्पण पर चर्चा की। गणपति का पैतृक स्थान तेलंगाना के जगतियाल जिले का सारंगापुर है। उसकी पत्नी सुजाता भी कथित तौर पर आंदोलन से जुड़ी हुई है
विधानसभा में मंगलवार को भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला नेशनल हेराल्ड का मामला उठाया। उन्होंने पिछली भूपेश बघेल सरकार में विज्ञापनों के आवंटन और उनकी वैधता पर सवाल उठाए। विधायक शुक्ला…
रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते…
दुर्ग के समोदा के बाद अब बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र के त्रिपुरी में भी अफीम की खेती का मामला सामने आया है। त्रिपुरी के छुईडांड़ क्षेत्र में रूपदेव…
लगभग पांच दशक तक माओवादी आंदोलन का नेतृत्व करने वाला मुप्पला लक्ष्मण राव उर्फ गणपति, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में आत्मसमर्पण कर सकता है। गणपति देश का…
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से जिले के अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी की है। फेरबदल में संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर और 14 तहसीलदारों सहित…
जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अस्पताल के पीछे खड़ी पुरानी कबाड़ गाड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते…
हाई कोर्ट ने फैमिली कोर्ट के आदेश को रद करते हुए आदिवासियों को भी हिंदू विवाह अधिनियम 1955 के अंतर्गत बताया है। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि हिंदू रीति-रिवाजों और…