Select Date:

ओरछा के लिए हवाई सेवा शुरू, CM मोहन यादव बोले- भगवान राम ओरछा में विराजमान, पुष्पक विमान तो जाना ही चाहिए

Updated on 19-04-2026 01:23 PM
भोपाल. मध्य प्रदेश में भगवान श्री राजाराम के धाम ओरछा के लिए हवाई सेवा शुरू हो गई है. आज (रविवार) से पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा का शुभारंभ हो गया है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव स्टेट हैंगर पहुंचे और हवाई सेवा का शुभारंभ किया. इस दौरान सीएम ने यात्रियों को बोर्डिंग पास दिए. भोपाल से ओरछा का किराया 6500 रुपये रखा गया है. भोपाल से चंदेरी के लिए टिकट के दाम 5500 रुपये रखे गए हैं. चंदेरी से ओरछा के लिए किराया 2750 रुपये तय किया गया है. नए सेक्टर में उड़ानें हफ्ते में पांच दिन संचालित होंगी. इससे श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को काफी सुविधा मिलेगी.
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हवाई सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान पहली यात्रा करने वाले यात्रियों को बोर्डिंग पास दिए. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज बड़े सौभाग्य की बात है. आप सभी को बधाई. आज भगवान परशुराम की जयंती भी है. आप सभी को परशुराम जयंती की भी शुभकामनाएं. ओरछा में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का दिव्य मंदिर है. भगवान राम साक्षात ओरछा में विराजमान हैं, तो इसलिए वहां तक पुष्पक विमान तो जाना ही चाहिए. हमारे राज्य के धार्मिक पर्यटन के लिए हवाई सेवा अच्छी रहेगी. इससे श्रद्धालुओं को आने-जाने में कम समय लगेगा. इसके लिए वह टूरिस्ट कॉरपोरेशन को बधाई देते हैं.
मध्य प्रदेश ने ही शुरू की थी देश में पहली एंबुलेंस
उन्होंने आगे कहा कि देश में पहली एंबुलेंस भी मध्य प्रदेश ने ही शुरू की थी. प्रदेश चारों ओर से हवाई सेवा से युक्त हुआ है. हमारे राज्य के अंदर हेली सर्विसेज के आधार पर यह तीसरा सेक्टर है. आज नए सेक्टर यानी चंदेरी सेक्टर की शुरुआत हो रही है. उन्हें इस बात की प्रसन्नता है कि मध्य प्रदेश धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है. हवाई सेवा से घंटों का समय न सिर्फ मिनटों में बदलेगा बल्कि यात्रियों के लिए सुविधा भी बढ़ेगी. वह उम्मीद करेंगे कि यह सेवा लगातार इसी तरह बढ़ती रहे. हमने अलग-अलग तरह से जनता की सेवा करने का काम किया है. भोपाल से ओरछा और चंदेरी का किराया यात्रियों की सुविधा के लिए बेहद सुविधाजनक रखा गया है. आज मैहर की माताजी, चित्रकूट और ओरछा, हम सभी धार्मिक स्थलों से हवाई मार्ग से जुड़ रहे हैं. भविष्य में यह क्रम लगातार जारी रहेगा.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
Land Compensation: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 22 अप्रैल को किसानों के हित में अद्भुत-अकल्पनीय और ऐतिहासिक फैसला किया. उन्होंने फैसला किया है कि अब प्रदेश सरकार किसी…
 23 April 2026
MP Farmers Get 4x Compensation for Land Acquisition, Cabinet Decision: मध्य प्रदेश सरकार ने कैबिनेट बैठक में किसानों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए कृषि भूमि के अर्जन पर बाजार…
 23 April 2026
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए सीएम मोहन यादव ने बताया कि राज्य सरकार ने गेहूं खरीदी के लिए एक क्रमबद्ध योजना तैयार की है. सरकार की…
 23 April 2026
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया है. एक तरफ मतदाता भारी संख्या में पोलिंग बूथों पर पहुंच रहे हैं, वहीं दूसरी…
 22 April 2026
भोपाल। विश्व सनातन कल्याण संघ द्वारा संगठन विस्तार एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए श्रीमती शिखा जोशी निवासी भोपाल को राष्ट्रीय सलाहकार (महिला प्रकोष्ठ) के पद…
 22 April 2026
शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. पुलिस अफसर पर टिप्पणी करने के बाद से वह चर्चा में बने…
 22 April 2026
"सर्व के सहयोग से ही संभव है पृथ्वी की सुरक्षा" पवित्र विचार, सुंदर संसार” — पृथ्वी दिवस पर संकल्प और सृजन का संगम"चित्रों में नहीं, जीवन में उतारनी होगी सुंदर पृथ्वी”पृथ्वी…
 22 April 2026
मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर प्रदेशवासियों के नाम संदेश जारी किया और विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
 22 April 2026
मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक आयोजित हुई, जिसमें प्रदेश के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. बैठक में किसानों के हित में…
Advt.