शिखा जोशी बनी विश्व सनातन कल्याण संघ में राष्ट्रीय सलाहकार
Updated on
22-04-2026 08:34 PM
भोपाल। विश्व सनातन कल्याण संघ द्वारा संगठन विस्तार एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए श्रीमती शिखा जोशी निवासी भोपाल को राष्ट्रीय सलाहकार (महिला प्रकोष्ठ) के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति आगामी तीन वर्षों के लिए मान्य रहेगी।
संघ के वरिष्ठ राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सिद्धार्थ भट्टाचार्य एवं महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष बबिता शर्मा की अनुशंसा पर यह नियुक्ति प्रदान की गई। वहीं संघ के संरक्षक महंत राजू दास एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय दादा की उपस्थिति में यह निर्णय लिया गया। जारी नियुक्ति पत्र में स्पष्ट किया गया है कि श्रीमती जोशी से अपेक्षा की जाती है कि वे संगठन एवं राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाते हुए संघ को नई ऊर्जा प्रदान करेंगी। साथ ही यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि कोई पदाधिकारी संघ के सिद्धांतों के विरुद्ध कार्य करता है, तो राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा उसे तत्काल प्रभाव से पदमुक्त किया जा सकता है।
इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने महान विभूतियों जैसे महाराणा प्रताप, वीर सावरकर, छत्रपति शिवाजी महाराज, स्वामी विवेकानंद एवं रानी लक्ष्मीबाई के आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया। संघ का मूल मंत्र “यतो सनातन संघ ततो जयः च बलं” बताते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य सनातन मूल्यों के संरक्षण एवं समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।
Land Compensation: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 22 अप्रैल को किसानों के हित में अद्भुत-अकल्पनीय और ऐतिहासिक फैसला किया. उन्होंने फैसला किया है कि अब प्रदेश सरकार किसी…
MP Farmers Get 4x Compensation for Land Acquisition, Cabinet Decision: मध्य प्रदेश सरकार ने कैबिनेट बैठक में किसानों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए कृषि भूमि के अर्जन पर बाजार…
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए सीएम मोहन यादव ने बताया कि राज्य सरकार ने गेहूं खरीदी के लिए एक क्रमबद्ध योजना तैयार की है. सरकार की…
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया है. एक तरफ मतदाता भारी संख्या में पोलिंग बूथों पर पहुंच रहे हैं, वहीं दूसरी…
भोपाल। विश्व सनातन कल्याण संघ द्वारा संगठन विस्तार एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए श्रीमती शिखा जोशी निवासी भोपाल को राष्ट्रीय सलाहकार (महिला प्रकोष्ठ) के पद…
"सर्व के सहयोग से ही संभव है पृथ्वी की सुरक्षा" पवित्र विचार, सुंदर संसार” — पृथ्वी दिवस पर संकल्प और सृजन का संगम"चित्रों में नहीं, जीवन में उतारनी होगी सुंदर पृथ्वी”पृथ्वी…
मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर प्रदेशवासियों के नाम संदेश जारी किया और विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक आयोजित हुई, जिसमें प्रदेश के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. बैठक में किसानों के हित में…