गेहूं खरीदी को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा बंपर फायदा
Updated on
23-04-2026 03:20 PM
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए सीएम मोहन यादव ने बताया कि राज्य सरकार ने गेहूं खरीदी के लिए एक क्रमबद्ध योजना तैयार की है. सरकार की नीति के तहत सबसे पहले राज्य के छोटे किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं खरीदा जाएगा. इसके बाद मध्यम श्रेणी के किसानों से गेहूं की खरीदी की जाएगी. और सबसे अंत में बड़े किसानों का नंबर आएगा.
एमपी सरकार के इस कदम का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि छोटे और सीमांत किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े. सरकार का मानना है कि छोटे किसानों की आर्थिक जरूरतें तात्कालिक होती हैं, इसलिए इस व्यवस्था से उन्हें जल्द से जल्द उनकी उपज का नकद भुगतान मिल सकेगा.
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया है कि उन्होंने केंद्र सरकार से 78 लाख मीट्रिक टन का कोटा बढ़ाने की अपील की है. उन्होंने बताया है कि इस साल केंद्र मध्य प्रदेश के लिए समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कोटा 78 लाख मीट्रिक टन निर्धारित किया है. हालांकि, इस साल एमपी में किसानों की मेहनत रंग लाई है और गेहूं के उत्पादन में पिछले सालों की तुलना में खासी वृद्धि दर्ज की गई है. इसलिए, बढ़े उत्पादन को देखते हुए मोहन यादव ने केंद्र सरकार से 78 लाख मीट्रिक टन का वर्तमान कोटा बढ़ाने की अपील की है.
Land Compensation: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 22 अप्रैल को किसानों के हित में अद्भुत-अकल्पनीय और ऐतिहासिक फैसला किया. उन्होंने फैसला किया है कि अब प्रदेश सरकार किसी…
MP Farmers Get 4x Compensation for Land Acquisition, Cabinet Decision: मध्य प्रदेश सरकार ने कैबिनेट बैठक में किसानों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए कृषि भूमि के अर्जन पर बाजार…
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए सीएम मोहन यादव ने बताया कि राज्य सरकार ने गेहूं खरीदी के लिए एक क्रमबद्ध योजना तैयार की है. सरकार की…
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया है. एक तरफ मतदाता भारी संख्या में पोलिंग बूथों पर पहुंच रहे हैं, वहीं दूसरी…
भोपाल। विश्व सनातन कल्याण संघ द्वारा संगठन विस्तार एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए श्रीमती शिखा जोशी निवासी भोपाल को राष्ट्रीय सलाहकार (महिला प्रकोष्ठ) के पद…
"सर्व के सहयोग से ही संभव है पृथ्वी की सुरक्षा" पवित्र विचार, सुंदर संसार” — पृथ्वी दिवस पर संकल्प और सृजन का संगम"चित्रों में नहीं, जीवन में उतारनी होगी सुंदर पृथ्वी”पृथ्वी…
मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर प्रदेशवासियों के नाम संदेश जारी किया और विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक आयोजित हुई, जिसमें प्रदेश के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. बैठक में किसानों के हित में…