Select Date:

विधायक प्रीतम लोधी को मिला नोटिस, BJP अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने 3 दिन में मांगा जवाब

Updated on 22-04-2026 07:05 PM
शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. पुलिस अफसर पर टिप्पणी करने के बाद से वह चर्चा में बने हुए हैं. अब बीजेपी ने इस मामले में बड़ा एक्शन लिया है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने विधायक प्रीतम लोधी को नोटिस जारी करके इस मामले में तीन दिन में जवाब देने के लिए कहा है. बता दें कि शिवपुरी जिले के करैरा कस्बे में विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश कीर से एक्सीडेंट हुआ था. जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई हुई थी. वही इस मामले में विधायक ने पुलिस अफसर पर टिप्पणी की थी. जिसके बाद आईपीएस संगठन ने विरोध जताया था. 
प्रीतम लोधी से तीन दिन में मांगा जवाब


बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी से भाजपा अध्यक्ष ने तीन दिन में जवाब मांगा है. उन्होंने नोटिस में लिखा विगत दिनों आपके द्वारा जो आचरण किया गया है वह अत्यंत आपत्तिजनक है. आपके द्वारा किया गया आचरण पार्टी अनुशासन के अनुरूप नहीं है. ऐसे में 3 दिन के अंदर अपना स्पष्टीकरण दीजिए. नहीं तो आपके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. दरअसल, प्रीतम लोधी की तरफ से की गई टिप्पणी का मामला भाजपा आलाकमान तक पहुंच गया है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मामले में मध्य प्रदेश बीजेपी से इसकी रिपोर्ट मांगी है. जिसके बाद ही विधायक को नोटिस जारी किया गया है. 


क्या है प्रीतम लोधी का मामला 

बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी ने एसडीओपी आयुष जाखड़ को विवादित टिप्पणी की थी. उनका एक वीडियो सामने आया था. जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं 'करैरा तेरे डेडी का नहीं है, मेरा बेटा करैरा आएगा और चुनाव भी लड़ेगा. करैरा के एसडीओपी के बंगले को 10 हजार लोगों को ले जाकर गोबर से भरवा देंगे. पहले मुक्का पहले ढाई किलो का था, अब यह ढाई सौ किलो का हो गया है.' विधायक प्रीतम लोधी की इस टिप्पणी के बाद मामला गर्मा गया था. 


भाजपा विधायक की टिप्पणी के बाद मध्य प्रदेश में आईपीएस एसोसिएशन भी एक्टिव हो गया और एसोसिएशन की तरफ से मामले में नाराजगी जताई गई थी. जबकि सख्त कार्रवाई की मांग की है. एसोसिएशन ने पत्र लिखकर विधायक की कड़े शब्दों में निंदा की थी. जिसके बाद भाजपा ने अब इस मामले में बड़ा एक्शन लिया है. 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
Land Compensation: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 22 अप्रैल को किसानों के हित में अद्भुत-अकल्पनीय और ऐतिहासिक फैसला किया. उन्होंने फैसला किया है कि अब प्रदेश सरकार किसी…
 23 April 2026
MP Farmers Get 4x Compensation for Land Acquisition, Cabinet Decision: मध्य प्रदेश सरकार ने कैबिनेट बैठक में किसानों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए कृषि भूमि के अर्जन पर बाजार…
 23 April 2026
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए सीएम मोहन यादव ने बताया कि राज्य सरकार ने गेहूं खरीदी के लिए एक क्रमबद्ध योजना तैयार की है. सरकार की…
 23 April 2026
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया है. एक तरफ मतदाता भारी संख्या में पोलिंग बूथों पर पहुंच रहे हैं, वहीं दूसरी…
 22 April 2026
भोपाल। विश्व सनातन कल्याण संघ द्वारा संगठन विस्तार एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए श्रीमती शिखा जोशी निवासी भोपाल को राष्ट्रीय सलाहकार (महिला प्रकोष्ठ) के पद…
 22 April 2026
शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. पुलिस अफसर पर टिप्पणी करने के बाद से वह चर्चा में बने…
 22 April 2026
"सर्व के सहयोग से ही संभव है पृथ्वी की सुरक्षा" पवित्र विचार, सुंदर संसार” — पृथ्वी दिवस पर संकल्प और सृजन का संगम"चित्रों में नहीं, जीवन में उतारनी होगी सुंदर पृथ्वी”पृथ्वी…
 22 April 2026
मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर प्रदेशवासियों के नाम संदेश जारी किया और विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
 22 April 2026
मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक आयोजित हुई, जिसमें प्रदेश के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. बैठक में किसानों के हित में…
Advt.