Select Date:

CEC पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, CJI की बेंच ने कहा- यह 'सुरक्षा कवच' तो शायद सिर्फ राष्ट्रपति के लिए है

Updated on 06-10-2026 02:00 PM
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (5 अक्टूबर, 2026) को सुनवाई के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) और दोनों चुनाव आयुक्तों (ईसी)को उन्हें निष्पक्ष तरीके से अपनी जिम्मेदारियां निभाने के लिए मिली कानूनी सुरक्षा को लेकर बहुत ही बड़ी टिप्पणी की। सीजेआई सूर्यकांत की अगुवाई वाली बेंच ने 2023 के कानून के तहत चुनाव आयुक्तों की मिली कानूनी सुरक्षा को लेकर कहा कि यह तो संवैधानिक कोर्ट के जजों को भी प्राप्त नहीं है।

सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर)को लेकर कथित मनमाने फैसले को लेकर डाली गई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच में सुनवाई हुई, जिसमें जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने एक गंभीर मौखिक टिप्पणी की।

चुनाव आयुक्तों के अधिकार और सुरक्षा को काफी बढ़ा दिया गया।

'ऐसी कानूनी सुरक्षा तो जजों को भी नहीं मिलती'
लाइवलॉ की रिपोर्ट के अनुसार 2023 के कानून की धारा 16 के तहत सीईसी और दोनों इलेक्शन कमिश्नरों को उन्हें अपनी ड्यूटी निभाते हुए किए गए आधिकारिक कार्यों के लिए सिविल और क्रिमिनल कार्यवाहियों से सुरक्षा प्राप्त है। यह कानूनी सुरक्षा उन्हें पद छोड़ने के बाद भी प्राप्त है। इसी को लेकर जस्टिस बागची ने इसको लेकर एक गंभीर टिप्पणी की।

'प्रधानमंत्री को भी नहीं मिलती यह कानूनी सुरक्षा'

याचिकाकर्ता के वकील ने इस टिप्पणी पर हामी भरते हुए कहा कि इससे सीईसी को एक असाधारण कानूनी सुरक्षा मिल जाती है।

'ईसीआई संवैधानिक संस्थाओं में सबसे अधिक शक्तिशाली'

याचिकाकर्ता के वकील ने दावा किया कि इस व्यवस्था से सीईसी का 'ओहदा सुप्रीम कोर्ट के जजों से भी ऊपर रख दिया गया है।....आज चुनाव आयोग किसी भी अन्य संवैधानिक संस्था से अधिक शक्तिशाली है।'

सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई के बाद केंद्र सरकार, चुनाव आयोग, मुख्य चुनाव आयुक्त, दोनों चुनाव आयुक्तों को नोटिस जारी किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 October 2026
आईआईटी बॉम्बे में छात्रों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके मेंटल हेल्थ और कैंपस लाइफ को बेहतर बनाने के लिए कई बदलाव किए जा रहे हैं. संस्थान की ओर से स्टूडेंट…
 06 October 2026
गोली का खोखा, अंगुली के निशान और खून के धब्बे, ऐसे जुड़ते हैं न्याय के तारएक कॉल से शुरू होती है न्याय की कहानी, दशहरा मैदान में लाइव दिख रही…
 06 October 2026
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा निर्वाचन आयोग मुख्यालय पहुँचने के लिए आकाशवाणी भवन परिसर में दाखिल हो गए.समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, राहुल और प्रियंका पुलिस के रोके जाने…
 06 October 2026
दिल्ली में ACP विवेक भगत को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस का करंट ड्यूटी चार्ज देने के आदेश में बदलाव किया गया है. दिल्ली सरकार के मुताबिक, विवेक भगत ने…
 06 October 2026
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (5 अक्टूबर, 2026) को सुनवाई के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) और दोनों चुनाव आयुक्तों (ईसी)को उन्हें निष्पक्ष तरीके से अपनी जिम्मेदारियां निभाने के लिए मिली…
 06 October 2026
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर लगातार तीन दिन प्रदर्शन हुए. दो अक्तूबर यानी गांधी जयंती के दिन शुरू हुआ प्रदर्शन शनिवार और रविवार को…
 05 October 2026
26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी अजमल कसाब का मुकदमा चल रहा था. अभियोजन पक्ष के पास उसके खिलाफ गवाह थे, घटनास्थल से मिले सबूत थे और खुद कसाब के…
 05 October 2026
संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद श्री हित राधा केलीकुंज आश्रम लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. संत…
 05 October 2026
MP की राजधानी भोपाल के मिसरोद इलाके में स्थित नवीन शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के बाहर सोमवार को उस समय माहौल गरमा गया, जब 11वीं कक्षा (मैथ्स और बायोलॉजी स्ट्रीम)…
Advt.