Select Date:

'ठंडी चाय गर्म करो, बबीता मैम शर्म करो', भोपाल के सरकारी स्कूल में Gen अल्फा ने खोला मोर्चा, साइंस टीचर का तत्काल ट्रांसफर

Updated on 05-10-2026 10:05 PM
MP की राजधानी भोपाल के मिसरोद इलाके में स्थित नवीन शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के बाहर सोमवार को उस समय माहौल गरमा गया, जब 11वीं कक्षा (मैथ्स और बायोलॉजी स्ट्रीम) के दर्जनों छात्रों ने सड़क पर उतरकर जमकर विरोध-प्रदर्शन किया. छात्रों ने एक महिला साइंस टीचर पर फेल करने की धमकी देने, प्रोजेक्ट के नाम पर हर महीने पैसे ऐंठने, सीनियर छात्रों को लोहे के पाइप से पीटने और स्कूल में मजदूरी की तरह काम कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं.

एक न्यूज एजेंसी के अनुसार, छात्रों के उग्र प्रदर्शन और हंगामे को देखते हुए शिक्षा विभाग तुरंत हरकत में आया. जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने आरोपी टीचर का दूसरे स्कूल में तबादला कर दिया है और उनकी जगह नए फिजिक्स टीचर की नियुक्ति कर दी है.

'रविवार को बुलाकर कराते थे सफाई और बेंच शिफ्टिंग' 

मुख्य रूप से 11वीं कक्षा के छात्रों का कहना है कि उन्होंने 3 अक्टूबर को ही प्रिंसिपल को लिखित शिकायत दी थी. छात्रों का आरोप है कि स्कूल में आयोजित होने वाली UPSC और अन्य सरकारी भर्ती परीक्षाओं के दौरान उनसे जबरन कर्मचारियों की तरह काम लिया जाता था.

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा, ''हम स्कूल में पढ़ाई करने आते हैं, कर्मचारियों की तरह मजदूरी करने नहीं. हमसे रविवार के दिन भी स्कूल बुलाकर बेंच लगवाई जाती थी, परिसर की सफाई कराई जाती थी और रोल नंबर लिखवाए जाते थे. मना करने या मांग न मानने पर हमें फेल करने की धमकी दी जाती थी ."

छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि टीचर क्लास में मोबाइल चलाने में व्यस्त रहती थीं और प्रोजेक्ट वर्क के नाम पर हर महीने पैसे मांगती थीं.

उनका कहना था कि टीचर खुलेआम कहती थीं कि 'साइंस सिर्फ वही पढ़ें जो इसका खर्च उठा सकते हैं.' इसके अलावा सीनियर छात्रों को उनके सामने लोहे के पाइप से पीटने का भी आरोप लगाया गया. 

पुलिस की दखल के बाद 4 घंटे में बना समझौता 

हंगामे की सूचना मिलते ही मिसरोद पुलिस स्टेशन के प्रभारी (SHO) विमलेश कुमार राय टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने छात्रों और स्कूल प्रबंधन के बीच मध्यस्थता कराई. लगभग 4 घंटे चली लंबी बातचीत के बाद छात्रों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया, जिसके बाद दोपहर करीब 2 बजे छात्र अपनी-अपनी कक्षाओं में लौटे. प्रदर्शन के दौरान बच्चों ने 'ठंडी चाय गर्म करो, बबीमा मैम शर्म करो' जैसे नारे लगाए.

मामले पर जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) अभिनव आर्य ने बताया, ''संबंधित टीचर का तबादला दूसरे स्कूल में कर दिया गया है और छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए नए फिजिक्स टीचर को नियुक्त कर दिया गया है. टीचर पर लगे सभी गंभीर आरोपों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. दो दिनों के भीतर सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच पूरी कर आगे की कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी.''

'नतीजे सुधारने के लिए बरतती थी सख्ती'

दूसरी ओर, आरोपी शिक्षिका बबीता कुशवाहा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह गलत और बेबुनियाद बताया है. उन्होंने अपनी सफाई में कहा कि वह 1999 से अध्यापन कार्य कर रही हैं और 2010 से इस स्कूल में पदस्थ हैं.

Physics विषय में बेहतर परीक्षा परिणाम लाने के लिए वह छात्रों के साथ थोड़ी सख्ती बरतती थीं. उन्होंने पास या फेल करने के बदले पैसे मांगने, वसूली करने और सफाई कराने जैसे सभी आरोपों का खंडन किया है.

बता दें कि 1962 में स्थापित नवीन हायर सेकेंडरी स्कूल में कुल 37 स्टाफ सदस्य हैं, जहां अब इस पूरे घटनाक्रम के बाद शिक्षा विभाग जांच में जुट गया है.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 October 2026
आईआईटी बॉम्बे में छात्रों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके मेंटल हेल्थ और कैंपस लाइफ को बेहतर बनाने के लिए कई बदलाव किए जा रहे हैं. संस्थान की ओर से स्टूडेंट…
 06 October 2026
गोली का खोखा, अंगुली के निशान और खून के धब्बे, ऐसे जुड़ते हैं न्याय के तारएक कॉल से शुरू होती है न्याय की कहानी, दशहरा मैदान में लाइव दिख रही…
 06 October 2026
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा निर्वाचन आयोग मुख्यालय पहुँचने के लिए आकाशवाणी भवन परिसर में दाखिल हो गए.समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, राहुल और प्रियंका पुलिस के रोके जाने…
 06 October 2026
दिल्ली में ACP विवेक भगत को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस का करंट ड्यूटी चार्ज देने के आदेश में बदलाव किया गया है. दिल्ली सरकार के मुताबिक, विवेक भगत ने…
 06 October 2026
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (5 अक्टूबर, 2026) को सुनवाई के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) और दोनों चुनाव आयुक्तों (ईसी)को उन्हें निष्पक्ष तरीके से अपनी जिम्मेदारियां निभाने के लिए मिली…
 06 October 2026
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर लगातार तीन दिन प्रदर्शन हुए. दो अक्तूबर यानी गांधी जयंती के दिन शुरू हुआ प्रदर्शन शनिवार और रविवार को…
 05 October 2026
26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी अजमल कसाब का मुकदमा चल रहा था. अभियोजन पक्ष के पास उसके खिलाफ गवाह थे, घटनास्थल से मिले सबूत थे और खुद कसाब के…
 05 October 2026
संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद श्री हित राधा केलीकुंज आश्रम लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. संत…
 05 October 2026
MP की राजधानी भोपाल के मिसरोद इलाके में स्थित नवीन शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के बाहर सोमवार को उस समय माहौल गरमा गया, जब 11वीं कक्षा (मैथ्स और बायोलॉजी स्ट्रीम)…
Advt.