महिला पत्रकार से बदसलूकी के आरोपी ACP विवेक भगत का प्रमोशन रुका, दिल्ली सरकार का फैसला
Updated on
06-10-2026 02:02 PM
दिल्ली में ACP विवेक भगत को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस का करंट ड्यूटी चार्ज देने के आदेश में बदलाव किया गया है. दिल्ली सरकार के मुताबिक, विवेक भगत ने खुद कहा है कि महिला पत्रकारों से कथित बदसलूकी के मामले की पूरी जांच होने और उसके संतोषजनक तरीके से पूरा होने तक वह यह चार्ज नहीं लेना चाहते. इसके बाद सरकार ने उनके मामले में 5 अक्टूबर को जारी आदेश को बदलने का फैसला किया.
दिल्ली सरकार ने कहा कि पहले जारी आदेश में DANIPS के 12 अफसरों को एडिशनल DCP के पद का करंट ड्यूटी चार्ज दिया गया था. यह प्रस्ताव 25 अगस्त को शुरू किया गया था, यानी मौजूदा घटना से काफी पहले. आदेश को 5 अक्टूबर को मंजूरी के बाद जारी किया गया था. महिला पत्रकार से बदसलूकी के बीच पहले उन्हें मिले सीडीसी को प्रमोशन माना जा रहा था, जिसपर अब रोक लग गया है.
विवेक भगत का चार्ज हुआ होल्ड
सरकार के मुताबिक, करंट ड्यूटी चार्ज एक अस्थायी व्यवस्था है. इससे किसी अधिकारी को अतिरिक्त वेतन या नियमित प्रमोशन से मिलने वाले दूसरे फायदे नहीं मिलते. अधिकारी को सिर्फ ऊंचे पद के नाम से काम करने की अनुमति मिलती है, जबकि उसकी सैलरी और नियमित ड्यूटी वही रहती है.
हालांकि, विवेक भगत के मामले में यह चार्ज अब रोक दिया गया है. दिल्ली सरकार ने कहा कि संशोधित आदेश में बाकी 11 अधिकारियों को करंट ड्यूटी चार्ज दिया जाएगा.
यह फैसला उस विवाद के बीच आया है, जिसमें विवेक भगत पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान एक महिला पत्रकार से कथित बदसलूकी के आरोप लगे थे. मामले को जांच के लिए क्राइम ब्रांच को भेजा गया है.
ACP विवेक भगत ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर अपनी ADCP पद पर प्रमोशन को फिलहाल रोकने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा है कि यूट्यूबर की ओर से लगाए गए आरोपों की पहले जांच और सत्यापन किया जाए और जांच पूरी होने तक उनके प्रमोशन को होल्ड पर रखा जाए.
5 अक्टूबर के आदेश को विवेक भगत की प्रमोशन के तौर पर देखा जा रहा था, जिसके बाद विपक्ष की तरफ से सवाल उठाए से गए थे. अब दिल्ली सरकार के संशोधित आदेश से साफ किया गया है कि विवेक भगत फिलहाल ACP ही बने रहेंगे और जांच पूरी होने तक एडिशनल DCP का करंट ड्यूटी चार्ज नहीं संभालेंगे. वहीं, बाकी 11 DANIPS अधिकारियों को एडिशनल DCP का करंट ड्यूटी चार्ज दिया गया है
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा निर्वाचन आयोग मुख्यालय पहुँचने के लिए आकाशवाणी भवन परिसर में दाखिल हो गए.समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, राहुल और प्रियंका पुलिस के रोके जाने…
दिल्ली में ACP विवेक भगत को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस का करंट ड्यूटी चार्ज देने के आदेश में बदलाव किया गया है. दिल्ली सरकार के मुताबिक, विवेक भगत ने…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (5 अक्टूबर, 2026) को सुनवाई के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) और दोनों चुनाव आयुक्तों (ईसी)को उन्हें निष्पक्ष तरीके से अपनी जिम्मेदारियां निभाने के लिए मिली…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर लगातार तीन दिन प्रदर्शन हुए. दो अक्तूबर यानी गांधी जयंती के दिन शुरू हुआ प्रदर्शन शनिवार और रविवार को…
संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद श्री हित राधा केलीकुंज आश्रम लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. संत…
MP की राजधानी भोपाल के मिसरोद इलाके में स्थित नवीन शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के बाहर सोमवार को उस समय माहौल गरमा गया, जब 11वीं कक्षा (मैथ्स और बायोलॉजी स्ट्रीम)…