बिलासपुर चकरभाठा पुलिस का अनोखा एक्शन, ग्रामीण वेशभूषा में दबिश देकर चार जुआरियों को किया गिरफ्तार
Updated on
20-08-2026 10:42 AM
चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम पिरैया में अरपा नदी किनारे तिरपाल लगाकर चल रही जुए की महफिल पर पुलिस ने ग्रामीण वेशभूषा में दबिश देकर चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 15 हजार 730 रुपये नकद, तिरपाल, प्लास्टिक की बोरी फट्टी, एक बाइक और चार मोबाइल जब्त किए हैं। जुआरियों के खिलाफ पुलिस ने जुआ एक्ट के साथ ही संगठित अपराध की धाराओं में कार्रवाई की है।
डीएसपी राजेश जोशी ने बताया कि 18 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पिरैया में अरपा नदी किनारे टेंट लगाकर हार-जीत का जुआ खिलाया जा रहा है। इस पर थाना प्रभारी भावेश शेंडे ने टीम गठित कर पुलिसकर्मियों को ग्रामीण वेशभूषा में मौके पर भेजा। टीम ने घेराबंदी कर जुआ खेल रहे लोगों पर कार्रवाई की।
पुलिस को देखकर कुछ लोग मौके से भाग निकले। जवानों ने दौड़ लगाकर पिरैया निवासी मलेश साहू (25), संदीप भारद्वाज (26), साहिल घोषले (19) और दुर्गडीह निवासी चंद्रप्रकाश भार्गव (42) को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपित ने अन्य फरार लोगों के साथ संगठित रूप से जगह बदल-बदलकर जुआ खेलने और खिलाने की बात स्वीकार की। इसके बाद मामले में धारा 112 बीएनएस भी जोड़ी गई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) और धारा 112 बीएनएस के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया।
भागे जुआरियों की चल रही तलाश
पुलिस ने मौके से मलेश साहू (25), संदीप भारद्वाज (26), साहिल घोषले (19) और दुर्गडीह निवासी चंद्रप्रकाश भार्गव (42) को गिरफ्तार किया। तीन आरोपित ग्राम पिरैया के रहने वाले हैं, जबकि चंद्रप्रकाश भार्गव बिल्हा थाना क्षेत्र के दुर्गडीह का निवासी है।
पूछताछ में आरोपित ने अन्य लोगों के साथ मिलकर संगठित तरीके से जुआ खेलने और खिलाने की बात स्वीकार की। पुलिस को देखकर कुछ आरोपित भागने में सफल रहे। उनकी पहचान और तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम पिरैया में अरपा नदी किनारे तिरपाल लगाकर चल रही जुए की महफिल पर पुलिस ने ग्रामीण वेशभूषा में दबिश देकर चार जुआरियों को गिरफ्तार किया…
उत्तरी झारखंड और उससे लगे दक्षिण-पश्चिमी बिहार व दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना स्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र अब छत्तीसगढ़ के मौसम को प्रभावित कर रहा है। इसके असर…
नाबालिग से संबंध और शादी का झांसा देने के आरोप में दर्ज मामले में आरोपित युवक को हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र…
सरगुजा जिले के लमगांव स्थित स्वयं प्रकट हनुमान मंदिर में मंगलवार को भक्तों की भीड़ उमड़ी। पत्थलगांव निवासी एक भक्त ने अपनी मनोकामना पूरी होने की खुशी में मंदिर में…
इंद्रावती बचाओ अभियान समिति ने इंद्रावती नदी के तटों के संरक्षण की जरूरत जताते हुए कलेक्टर आकाश छिकारा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को बताया कि वर्ष 2020 में…
रेलवे स्टेशन के आसपास यात्रियों को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता परखने खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने गुरुवार को अचानक जांच अभियान चलाया। भोजनालय, रेस्टोरेंट…
गुरुवार को ग्राम भकुरा और परसा के किसानों द्वारा बड़ी संख्या में बेसहारा मवेशियों को कलेक्ट्रेट लाकर छोड़ने और नगर निगम पर शहर के मवेशियों को ग्रामीण क्षेत्रों में छोड़ने…
स्वतंत्रता दिवस के पहले अंबिकापुर केंद्रीय जेल में 14-15 साल से बंद दरवाजे आज उम्मीद के लिए खुल गए। जेल नियमावली के तहत अच्छे आचरण और समीक्षा बोर्ड की सिफारिश…