अगले 3 दिनों तक छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
Updated on
20-08-2026 10:38 AM
उत्तरी झारखंड और उससे लगे दक्षिण-पश्चिमी बिहार व दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना स्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र अब छत्तीसगढ़ के मौसम को प्रभावित कर रहा है। इसके असर से प्रदेश के उत्तरी और मध्य हिस्सों में वर्षा का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में सरगुजा जिले के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हुई, जबकि बलरामपुर जिले के एक-दो स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी भी दी गई है। हालांकि 20 अगस्त से प्रदेश में भारी बारिश की तीव्रता कम होने की संभावना है। कुसमी में 29 सेंटीमीटर, बलरामपुर में 14 सेंटीमीटर बारिशपिछले 24 घंटे में सरगुजा संभाग बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा।
कुसमी में 29 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। बलरामपुर और चांदो में 14-14, डौराकोचली में 13, सामरी में 12, रघुनाथनगर और रामानुजगंज में 11-11 सेंटीमीटर बारिश हुई। शंकरगढ़ में 10, वाड्रफनगर और भटगांव में नौ-नौ तथा रामचंद्रपुर में नौ सेंटीमीटर पानी गिरा। अंबिकापुर में आठ सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। रायपुर में सात, चलगली, कांसाबेल, कुनकुरी और प्रतापपुर में सात-सात सेंटीमीटर वर्षा हुई। प्रदेश के कई अन्य स्थानों पर भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
रायपुर में 27.3 डिग्री अधिकतम तापमान, आज 29 डिग्री के आसपास
वर्षा और बादलों के कारण रायपुर में तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। बुधवार को अधिकतम तापमान 27.3 और न्यूनतम 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री कम रहा। सुबह साढ़े आठ बजे 3.5 और शाम साढ़े पांच बजे 1.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। हवा की औसत गति एक किलोमीटर प्रति घंटा रही। 20 अगस्त को शहर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने तथा एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 24 डिग्री के आसपास रह सकता है।
तीन दिन सतर्क रहें, 20 अगस्त से घटेगी तीव्रता
मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी झारखंड और उससे लगे दक्षिण-पश्चिमी बिहार के ऊपर बने अवदाब के प्रभाव से अगले तीन दिनों तक प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी आशंका है। विशेष रूप से उत्तरी छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां अधिक रह सकती हैं। मौसम विभाग ने बताया कि 20 अगस्त से प्रदेश में भारी बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना है। इसके बावजूद अगले दो दिनों तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा जारी रह सकती है।
चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम पिरैया में अरपा नदी किनारे तिरपाल लगाकर चल रही जुए की महफिल पर पुलिस ने ग्रामीण वेशभूषा में दबिश देकर चार जुआरियों को गिरफ्तार किया…
उत्तरी झारखंड और उससे लगे दक्षिण-पश्चिमी बिहार व दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना स्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र अब छत्तीसगढ़ के मौसम को प्रभावित कर रहा है। इसके असर…
नाबालिग से संबंध और शादी का झांसा देने के आरोप में दर्ज मामले में आरोपित युवक को हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र…
सरगुजा जिले के लमगांव स्थित स्वयं प्रकट हनुमान मंदिर में मंगलवार को भक्तों की भीड़ उमड़ी। पत्थलगांव निवासी एक भक्त ने अपनी मनोकामना पूरी होने की खुशी में मंदिर में…
इंद्रावती बचाओ अभियान समिति ने इंद्रावती नदी के तटों के संरक्षण की जरूरत जताते हुए कलेक्टर आकाश छिकारा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को बताया कि वर्ष 2020 में…
रेलवे स्टेशन के आसपास यात्रियों को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता परखने खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने गुरुवार को अचानक जांच अभियान चलाया। भोजनालय, रेस्टोरेंट…
गुरुवार को ग्राम भकुरा और परसा के किसानों द्वारा बड़ी संख्या में बेसहारा मवेशियों को कलेक्ट्रेट लाकर छोड़ने और नगर निगम पर शहर के मवेशियों को ग्रामीण क्षेत्रों में छोड़ने…
स्वतंत्रता दिवस के पहले अंबिकापुर केंद्रीय जेल में 14-15 साल से बंद दरवाजे आज उम्मीद के लिए खुल गए। जेल नियमावली के तहत अच्छे आचरण और समीक्षा बोर्ड की सिफारिश…