Select Date:

CBI के निशाने पर RCC इंस्टीट्यूट, 2025 में सेलेक्ट 21 में से 19 छात्रों को मिला AIIMS में दाखिला

Updated on 20-05-2026 09:07 PM
NEET परीक्षा पेपर लीक मामले में जांच में जुटी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) अब तक कई बड़े खुलासे कर चुकी है। इस मामले में एक और बड़ी जानकारी सामने आई है। मामले में शिवराज मोटेगांवकर की गिरफ्तारी के बाद अब उनका कोचिंग RCC इंस्टीट्यूट सीबीआई जांच के दायरे में आ गया है
दरअसल, शिवराज मोटेगांवकर के RCC इंस्टीट्यूट से साल 2025 में 21 स्टूडेंट्स का NEET में सेलेक्शन हुआ था। इनमें से 19 स्टूडेंट्स को देश के प्रतिष्ठित AIIMS संस्थानों में दाखिला मिला था, जबकि 2 स्टूडेंट्स ने मुंबई के KEM अस्पताल में एडमिशन हासिल किया था।

पुराने रिकॉर्ड्स भी खंगाल रही CBI
अब CBI RCC इंस्टीट्यूट के पुराने रिकॉर्ड्स भी खंगाल रही है। जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या साल 2025 से पहले भी मोटेगांवकर के पास NEET के एग्जैक्ट क्वेश्चन पेपर पहुंचते थे। इसके साथ-साथ पिछले 4-5 सालों में RCC से सफल हुए छात्रों के रिकॉर्ड, उनके नंबर और रैंक की भी जांच की जा रही है 

बताया जा रहा है कि RCC अपने सफल छात्रों के नंबर, रैंक और NEET में मिली बड़ी कामयाबी को ही अपनी मार्केटिंग का सबसे बड़ा जरिया बनाता था। ऐसे में अब जांच एजेंसियां यह समझने की कोशिश कर रही हैं कि इन सफलताओं के पीछे सिर्फ मेहनत थी या फिर कोई और खेल भी चल रहा था।

RCC इंस्टीट्यूट के संचालक हैं शिवराज मोटेगांवकर
बता दें कि RCC इंस्टीट्यूट के संचालक शिवराज मोटेगांवकर हैं, जिन्हें सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। महाराष्ट्र के कोचिंग जगत में उन्हें “M SIR” के नाम से जाना जाता हैं। वह लातूर का एक केमिस्ट्री टीचर हैं, जिन्होंने RCC Classes ( Renukai Chemistry Classes) को राज्य के सबसे बड़े NEET-JEE कोचिंग ब्रांड्स में से एक बनाया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 May 2026
केरल सरकार ने बुधवार को नए मंत्रिमंडल में विभागों के आवंटन की घोषणा कर दी है.मुख्यमंत्री वीडी सतीशन के पास वित्त, केरल फ़ाइनेंशियल कॉरपोरेशन, बंदरगाह, कानून, प्रदूषण नियंत्रण, हवाई अड्डे,…
 20 May 2026
केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू की ओर से मुस्लिम अल्पसंख्यकों पर दिए बयान के बाद राजनीति तेज हो गई है। AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने किरेन रिजिजू के…
 20 May 2026
NEET परीक्षा पेपर लीक मामले में जांच में जुटी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) अब तक कई बड़े खुलासे कर चुकी है। इस मामले में एक और बड़ी जानकारी सामने आई…
 20 May 2026
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत के युवाओं और कॉकरोच को लेकर दिए गए बयान के बाद एक सोशल मीडिया कैंपेन 'कॉकरोच जनता पार्टी' ख़ासी चर्चा में है.हालांकि, जस्टिस…
 20 May 2026
नॉर्वे में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछने से शुरू हुआ विवाद दोनों देशों के बीच प्रेस स्वतंत्रता की रैंकिंग की तुलना तक पहुंच गया.दरअसल नॉर्वे के प्रधानमंत्री…
 20 May 2026
इटली दौरे में पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट की है. मेलोनी ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर शुक्रिया कहा है.इटली दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
 19 May 2026
PM Narendra Modi Norway Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूरोप दौरे के दौरान नॉर्वे में एक प्रेस कार्यक्रम के बाद सवाल-जवाब को लेकर माहौल गरमा गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…
 19 May 2026
भारत ने नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री की उस कथित टिप्पणी को ख़ारिज किया है जिसमें भारत में प्रेस की आज़ादी में गिरावट और धार्मिक व अल्पसंख्यक अधिकारों के कमज़ोर होने का…
 18 May 2026
आज और कल शाम पृथ्वी की रोशनी से चमकेगा चांद का अंधेरा हिस्सा : सारिका घारूवीनस और जुपिटर के बीच सजेगा चांद, बिना दूरबीन के खुली आंखों से देखें अर्थशाइन…
Advt.