भारत में मुस्लिम आबादी... किरेन रिजिजू के बयान पर ओवैसी भड़के तो अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने कांग्रेस का भी लिया नाम
Updated on
20-05-2026 09:10 PM
केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू की ओर से मुस्लिम अल्पसंख्यकों पर दिए बयान के बाद राजनीति तेज हो गई है। AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने किरेन रिजिजू के बयान पर सवाल उठाए हैं। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मंत्री किरेन रिजिजू के लिए एक आसान गणित का सवाल है 79.8% या 14% में से कौन सा बड़ा है। यदि हिंदू बहुसंख्यक समुदाय हैं, तो प्रत्येक गैर-हिंदू समूह अल्पसंख्यक समुदाय है। वहीं किरेन रिजिजू के एक बार फिर X पर पोस्ट करते हुए निशाना साधा है।
मुस्लिम आबादी पर क्या बोले थे किरेन रिजिजू
किरेन रिजिजू ने एक कार्यक्रम में बोलेत हुए कहा कि यदि भारत की मुस्लिम आबादी को देखें तो यह दुनिया का छठा सबसे बड़ा देश बन जाएगा। वहीं यदि आप पारसियों की संख्या देखें तो यह एक गांव के बराबर है। इस देश में लगभग 52- 53 हजार पारसी रहते हैं। तो उन्हें एक कस्बे या एक बड़े गांव जैसा मान लीजिए। यही पारसी आबादी है। हालांकि दोनों को ही अल्पसंख्यक का दर्जा मिला हुआ है।
कांग्रेस और ओवैसी का जिक्र कर रिजिजू ने कसा तंज
केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने X पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि असदुद्दीन ओवैसी साहब, आप भारत के सबसे बड़े मुस्लिम नेता हैं क्योंकि आप हमेशा मुस्लिम अधिकारों के लिए आवाज उठाते हैं। लेकिन याद रखिए, कांग्रेस अब मुस्लिम लीग की पार्टी बन चुकी है। भले ही भारत में मुसलमानों को अल्पसंख्यक घोषित किया गया हो, लेकिन उन्हें छोटा महसूस न करने दें क्योंकि अगर उनकी आबादी को एक अलग देश माना जाए तो वह दुनिया का छठा सबसे बड़ा देश होगा। हर भारतीय बराबर है। लगभग 53,000 की आबादी वाले पारसी भी मुसलमानों जितने ही सुरक्षित हैं।
केरल सरकार ने बुधवार को नए मंत्रिमंडल में विभागों के आवंटन की घोषणा कर दी है.मुख्यमंत्री वीडी सतीशन के पास वित्त, केरल फ़ाइनेंशियल कॉरपोरेशन, बंदरगाह, कानून, प्रदूषण नियंत्रण, हवाई अड्डे,…
केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू की ओर से मुस्लिम अल्पसंख्यकों पर दिए बयान के बाद राजनीति तेज हो गई है। AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने किरेन रिजिजू के…
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत के युवाओं और कॉकरोच को लेकर दिए गए बयान के बाद एक सोशल मीडिया कैंपेन 'कॉकरोच जनता पार्टी' ख़ासी चर्चा में है.हालांकि, जस्टिस…
नॉर्वे में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछने से शुरू हुआ विवाद दोनों देशों के बीच प्रेस स्वतंत्रता की रैंकिंग की तुलना तक पहुंच गया.दरअसल नॉर्वे के प्रधानमंत्री…
इटली दौरे में पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट की है. मेलोनी ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर शुक्रिया कहा है.इटली दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
PM Narendra Modi Norway Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूरोप दौरे के दौरान नॉर्वे में एक प्रेस कार्यक्रम के बाद सवाल-जवाब को लेकर माहौल गरमा गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…
भारत ने नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री की उस कथित टिप्पणी को ख़ारिज किया है जिसमें भारत में प्रेस की आज़ादी में गिरावट और धार्मिक व अल्पसंख्यक अधिकारों के कमज़ोर होने का…
आज और कल शाम पृथ्वी की रोशनी से चमकेगा चांद का अंधेरा हिस्सा : सारिका घारूवीनस और जुपिटर के बीच सजेगा चांद, बिना दूरबीन के खुली आंखों से देखें अर्थशाइन…