आज शाम दिखेगा अनोखा नजारा, चमकदार मुकुट पहने दिखेगा चांद
Updated on
18-05-2026 10:03 PM
आज और कल शाम पृथ्वी की रोशनी से चमकेगा चांद का अंधेरा हिस्सा : सारिका घारू
वीनस और जुपिटर के बीच सजेगा चांद, बिना दूरबीन के खुली आंखों से देखें अर्थशाइन का नजार
आज एवं कल ( 19 और 20 मई ) की शाम को आकाश प्रेमियों को एक अद्भुत और विहंगम खगोलीय नजारा देखने को मिलेगा। नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि इन दो दिनों में आसमान में अर्थशाइन नाइट्स का नजारा दिखेगा, जिसे आम भाषा में दा विंची ग्लो या अशेन ग्लो भी कहा जाता है।
सारिका घारू ने जानकारी दी कि आमतौर पर हमें चंद्रमा का वही हिस्सा दिखाई देता है जिस पर सूर्य की सीधी किरणें पड़ती हैं। लेकिन आज एवं कल को हंसियाकार चंद्रमा के समय, सूर्य की किरणें पहले पृथ्वी के बादलों और महासागरों से टकराकर परावर्तित होंगी और फिर चंद्रमा के अंधेरे हिस्से पर पड़ेंगी। इस वजह से चांद का अप्रकाशित हिस्सा भी एक धुंधली और खूबसूरत रोशनी के साथ साफ नजर आएगा। ऐसा लगेगा मानो चांद ने कोई चमकदार मुकुट पहन रखा हो।
सारिका ने बताया कि उत्तरी गोलार्ध में इस मौसम के दौरान पृथ्वी की चमक सबसे ज्यादा होती है। इस समय बर्फ पिघलने और बादलों की अधिकता के कारण धरती सूर्य के प्रकाश को सबसे ज्यादा रिफ्लेक्ट करती है। यही वजह है कि अप्रैल और मई के महीनों में अर्थशाइन सबसे साफ और चमकीला दिखाई देता है। शाम को जब आप इसे देखेगें तो इस खगोलीय घटना का रोमांच तब और बढ़ जाएगा जब आकाश में चांद के साथ दो चमकीले ग्रह जुपिटर और वीनस भी नजर आएंगे।
सारिका घारू के अनुसार, इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए किसी दूरबीन या टेलिस्कोप की जरूरत नहीं है। इसे सूर्यास्त के ठीक आधे घंटे बाद पश्चिमी दिशा में खुली आंखों से देखा जा सकता है।
आज और कल शाम पृथ्वी की रोशनी से चमकेगा चांद का अंधेरा हिस्सा : सारिका घारूवीनस और जुपिटर के बीच सजेगा चांद, बिना दूरबीन के खुली आंखों से देखें अर्थशाइन…
भोपाल , दिनांक 18 मई 2026भोपाल । पेट्रोल, डीजल और सांची दूध की मूल्य वृद्धि के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा आगामी 25 मई को मध्य प्रदेश के सभी जिलों…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सड़कों पर नमाज न पढ़ने और शिफ्ट में नमाज अदा करने के बयान पर बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने बड़ा पक्ष रखा…
सीबीआई ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई की है. जांच एजेंसी ने एक्शन लेते हुए कोचिंग संस्थान के मालिक को अरेस्ट किया है. सीबीआई ने प्रमुख आरोपी…
हाल ही पीएम मोदी द्वारा तेल-गैस बचाने की अपील के साथ ही सरकार इंडक्शन चूल्हे पर महाअभियान छेड़ने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार का लक्ष्य लगभग 60…