पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की टॉफी, Video हो गया वायरल
Updated on
20-05-2026 01:40 PM
इटली दौरे में पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट की है. मेलोनी ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर शुक्रिया कहा है.
इटली दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को खास ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट की है. मेलोनी ने इस गिफ्ट के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया और सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा, “Thank you for the gift.”
मेलोनी की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर ‘मेलोडी’ चॉकलेट को लेकर चर्चा तेज हो गई है. यह गिफ्ट दोनों नेताओं की दोस्ती और भारत-इटली रिश्तों की गर्मजोशी को दर्शाता है.
प्रधानमंत्री मोदी इस वक्त अपने पांच देशों के दौरे के आखिरी चरण में इटली पहुंचे हैं, जहां दोनों नेताओं के बीच व्यापार, रक्षा और रणनीतिक सहयोग जैसे मुद्दों पर बातचीत होने की उम्मीद है.
'रोम में काशी की झलक...'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'रोम में काशी की एक झलक' साझा की, जिसमें उन्होंने इतालवी चित्रकार जियामपाओलो टोमासेटी और भारतीय विरासत के साथ उनके लंबे जुड़ाव को खास तौर पर दिखाया. पीएम मोदी ने बताया कि रोम में अपनी मुलाकात के दौरान टोमासेटी ने वाराणसी पर बनी अपनी कलाकृतियां उन्हें भेंट कीं. उनके समर्पण की तारीफ करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय संस्कृति के प्रति इस कलाकार का 'जुनून चार दशकों से भी ज़्यादा पुराना है.'
उन्होंने आगे कहा कि टोमासेटी ने 1980 के दशक में वैदिक संस्कृति पर आधारित किताबों के लिए चित्रकार के तौर पर काम शुरू किया था और बाद में 2008 से 2013 के बीच महाभारत को दर्शाने वाली 23 बड़ी पेंटिंग्स बनाईं.
3 साल पुराना हेशटैग #Melodi हुआ ‘चॉकलेटी’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पिछले तीन साल में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने जहां-जहां मुलाकात की, सोशल मीडिया पर #Melodi हेशटैग के साथ पोस्ट शेयर की. इस बार सरप्राइज की बारी पीएम मोदी की थी. स्कैंडिनेवियाई देशों के दौरे से लौटते हुए मोदी इटली में रुके. वहां उन्होंने पीएम मेलोनी को पार्ले की मेलोडी चॉकलेट का एक पैकेट गिफ्ट किया. ये उस हेशटैग को सेलिब्रेट करने के लिए था, जो पिछले कुछ अर्से से इटली-भारत के मजबूत होते रिश्ते का प्रतीक बन गया है. परंपरा निभाते हुए मेलोनी ने मोदी से मिले इस गिफ्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो अब वायरल है.
COP28 के दौरान जॉर्जिया मेलोनी ने हैशटैग के साथ पोस्ट किया.
G20 के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक के बाद मेलोनी ने इसी हैशटैग के साथ पोस्ट किया था.
जॉर्जिया मेलोनी कई बार हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए पीएम मोदी के साथ तस्वीरें पोस्ट कर चुकी हैं.
बाली में हुई थी पहली मुलाकात
जॉर्जिया मेलोनी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली मुलाकात नवंबर 2022 में इंडोनेशिया के बाली में हुए G20 शिखर सम्मेलन से मानी जाती है. मेलोनी थोड़े दिन पहले ही इटली की प्रधानमंत्री बनी थीं. दोनों नेताओं की पहली मुलाकात में यह साफ हो गया था कि भारत और इटली नए दौर की शुरुआत करना चाहते हैं. इसी बैठक में ग्रीन एनर्जी, ग्रीन हाइड्रोजन और इटैलियन मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों की भारत में भागीदारी बढ़ाने पर सहमति बनी.
केरल सरकार ने बुधवार को नए मंत्रिमंडल में विभागों के आवंटन की घोषणा कर दी है.मुख्यमंत्री वीडी सतीशन के पास वित्त, केरल फ़ाइनेंशियल कॉरपोरेशन, बंदरगाह, कानून, प्रदूषण नियंत्रण, हवाई अड्डे,…
केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू की ओर से मुस्लिम अल्पसंख्यकों पर दिए बयान के बाद राजनीति तेज हो गई है। AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने किरेन रिजिजू के…
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत के युवाओं और कॉकरोच को लेकर दिए गए बयान के बाद एक सोशल मीडिया कैंपेन 'कॉकरोच जनता पार्टी' ख़ासी चर्चा में है.हालांकि, जस्टिस…
नॉर्वे में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछने से शुरू हुआ विवाद दोनों देशों के बीच प्रेस स्वतंत्रता की रैंकिंग की तुलना तक पहुंच गया.दरअसल नॉर्वे के प्रधानमंत्री…
इटली दौरे में पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट की है. मेलोनी ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर शुक्रिया कहा है.इटली दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
PM Narendra Modi Norway Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूरोप दौरे के दौरान नॉर्वे में एक प्रेस कार्यक्रम के बाद सवाल-जवाब को लेकर माहौल गरमा गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…
भारत ने नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री की उस कथित टिप्पणी को ख़ारिज किया है जिसमें भारत में प्रेस की आज़ादी में गिरावट और धार्मिक व अल्पसंख्यक अधिकारों के कमज़ोर होने का…
आज और कल शाम पृथ्वी की रोशनी से चमकेगा चांद का अंधेरा हिस्सा : सारिका घारूवीनस और जुपिटर के बीच सजेगा चांद, बिना दूरबीन के खुली आंखों से देखें अर्थशाइन…