सीजेपी का 'चलो संसद' मार्च , समर्थकों पर पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस
Updated on
20-07-2026 02:29 PM
कॉकरोच जनता पार्टी के फ़ाउंडर अभिजीत दीपके और सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे अंगमो ने सोमवार को संसद की ओर मार्च करने की कोशिश की. लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया. प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया.
बीबीसी संवाददाता दिलनवाज पाशा के मुताबिक़ दोनों के नेतृत्व में प्रदर्शकारी दीपके और गीतांजलि संसद की ओर बढ़ते दिखे. लेकिन पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की. पुलिस ने बैरिकेड लगा रखे थे.
प्रदर्शनकारियों ने जब आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया. इससे प्रदर्शनकारियों में अफ़रा-तफ़री मच गई.
इस बीच, कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता सौरभ दास ने दावा किया है कि वो और पार्टी के एक अन्य प्रवक्ता आशुतोष रांका केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मिलने जा रहे हैं.
सौरभ दास ने दावा किया कि सरकार ने सुबह बातचीत के लिए संपर्क किया था.
सीजेपी के मार्च में हजारों लोग शामिल थे. पहले पुलिस के लोग उन पर हल्का बल प्रयोग कर रहे थे और उन्हें धक्का दे रहे थे. बहुत ज़्यादा गर्मी होने की वजह से कुछ लोग बेहोश भी हो गए. कुछ लोग वहां से निकलकर बाहर जाते भी दिखे.
लेकिन एक जगह जब प्रदर्शनकारियों ने आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे.
इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने एक्स पर लिखा, "मैं और आशुतोष रांका, सीजेपी की ओर से जेपी नड्डा से मिलने जा रहे हैं. सरकार ने सुबह बातचीत के लिए संपर्क किया था. हमारी मांगें साफ हैं. बड़ी संख्या में युवा इकट्ठा हुए हैं."
कॉकरोच जनता पार्टी ने कहा था कि उसके समर्थक हर हाल में संसद तक शांतिपूर्ण मार्च करेंगे.
सीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "ज़ोरदार बारिश और भारी सुरक्षा...लेकिन आज कॉकरोच को कोई नहीं रोक पाएगा."
सोशल मीडिया पर सुरक्षाकर्मियों की आंदोलनकारियों से झड़प की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं.
कॉकरोच जनता पार्टी के फ़ाउंडर अभिजीत दीपके और सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे अंगमो ने सोमवार को संसद की ओर मार्च करने की कोशिश की. लेकिन पुलिस ने उन्हें…
सीआरपीएफ के सीनियर ऑफिसर के अनुसार, सीआरपीएफ ने अपने कोबरा कमांडोज की दो बटालियंस को स्पेशल ऑपरेशन के लिए मणिपुर के लिए कूच किया है. इस ऑपरेशन का मकसद मणिपुर…
अपने शो 'शेखर टुनाइट' में सामाजिक से लेकर हर राजनीतिक मुद्दे और राजनेताओं को निशाने पर लेने वाले शेखर सुमन ने अब सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है। उन्होंने 'शेखर…
पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 28 जून से अपनी मांगों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे थे.लेकिन शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से उठाकर सफदरजंग…
भारत की निजी स्पेस कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस ने आज एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. कंपनी का विक्रम-1 रॉकेट श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से सफलतापूर्वक लॉन्च हो गया.…
मुंबई, जुलाई 2026: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) को निफ्टी इंडिया एफपीआई 150 इंडेक्स (निफ्टीएफपीआई) पर डेरिवेटिव्स शुरू करने के लिए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (सेबी) से मंजूरी मिल गई…
इंदौर की तीन वर्षीय अनिका शर्मा के लिए समय लगातार भारी पड़ता जा रहा है. स्पाइनल मस्क्युलर एट्रोफी (SMA) टाइप-2 जैसी दुर्लभ बीमारी से जूझ रही इस मासूम का इलाज…
वियतनाम में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत वाले बोट हादसे के बाद पुलिस ने स्पीडबोट के कैप्टन को हिरासत में लेकर आपराधिक जांच शुरू कर दी है. भारतीय दूतावास ने…
राजस्थान के जैसलमेर से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां रह रहे सेना से रिटायर्ड कैप्टन चुन्नीलाल ने अपने साथ धोखा होने का आरोप लगाया है. कैप्टन चुन्नीलाल…