Select Date:

कुछ तो बड़ा होने वाला है! कहां के लिए कूच हुई CRPF के कोबरा कमांडोज की दो बटालियन, जानिए क्‍या है पूरा प्‍लान

Updated on 19-07-2026 07:48 PM
सीआरपीएफ के सीनियर ऑफिसर के अनुसार, सीआरपीएफ ने अपने कोबरा कमांडोज की दो बटालियंस को स्‍पेशल ऑपरेशन के लिए मणिपुर के लिए कूच किया है. इस ऑपरेशन का मकसद मणिपुर के संवेदनशील इलाकों में लॉ एण्‍ड ऑर्डर की सिचुएशन को बेहतर बनाना है. वहां पहुंचने वाले सभी कमांडोज को तीस से चार सप्‍ताह की प्री-इंडक्‍शन ट्रेनिंग मणिपुर और सिलचर में दी जा रही है. इस ट्रेनिंग में बीते दिनों पैदा हुआ हालात और चुनौतियों को ध्‍यान में रखते हुए कमांडोज को तैयार किया जा रहा है. ट्रेनिंग पूरी होने के बाद इन कमांडो यूनिट्स की तैनाती अलग-अलग संवदेनशील इलाकों में की जा रही है.

क्‍या है सीआरपीएफ के इस ऑपरेशन का मकसद?
सीआरपीएफ के सीनियर ऑफिसर ने बताया कि इस ऑपरेशन का पहला मकसद अवैध हथियारों को जब्‍त करना है. कोबरा कमांडोज की टीमें अब लगातार मणिपुर के संवेदनशील इलाकों में गश्‍त करेंगी और अवैध हथियारों को लेकर इंटेलिजेंस इनपुट इकट्ठा करेंगी. इंटेलीजेंस इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों को जब्‍त किया जाएगा. इसके अलावा, कोबरा कमांडोज की टीमें उन लोगों पर भी कार्रवाई करेंगी, जो किसी भी तरह का हथियार लेकर घूमते हुए पकड़े जाएंगे. आपको बता दें कि बीते दिनों हुई हिंसा के बाद मणिपुर की सड़कों पर असामाजिक तत्‍व हथियारों के साथ कई बार नजर आए हैं.

मदद के लिए साथ में रहेंगी आरपीएफ की भी यूनिट्स

सीआरपीएफ के वरिष्‍ठ अधिकारी ने बताया कि अतीत में देखा गया है कि ऑपरेशन के दौरान भारी संख्‍या में लोग फोर्स का विरोध करने के लिए इकट्ठा हो जाते हैं. इसी परिस्थिति से निपटने के लिए कोबरा कमांडोज को तो ट्रेंड किया ही गया है, साथ ही आरपीएफ की यूनिट्स को भी कोबरा कमांडोज के साथ तैनात किया गया है. कोबरा कमांडोज की जिम्‍मेदारी ऑपरेशन को अंजाम देना है और आरपीएफ का काम मौके पर लॉ एण्‍ड ऑर्डर की स्थिति को बनाए रखना है. इसके अलावा, मण‍िपुर भेजी गई कोबरा टीम्‍स को बुलट फ्रूफ गाडि़यां उपलब्‍ध कराई गई हैं. मूवमेंट्स को लेकर स्‍पेशल इंस्‍ट्रक्‍शंस भी दिए गए हैं.

अब काम नहीं आएगी अपद्रवियों की यह ट्रिक
सीआरपीएफ के वरिष्‍ठ अधिकारी ने बताया कि सिक्‍योरिटी फोर्स की पकड़ से बचने के लिए अपद्रवियों तरह तरह की ट्रिक्‍स अपनाते हैं. इन्‍हीं ट्रिक्‍स में एक ट्रिक महिलाओं को आगे करना है. उपद्रवियों को यह पता है कि किसी की सूरत में कमांडोज महिलाओं पर कार्रवाई नहीं करेंगे. यदि कार्रवाई होती भी है तो उसे वूमन कार्ड की तरह पेश किया जा सकता है. बीते कई वाकयों में देखा गया है कि उपद्रवियों ने महिलाओं का इस्‍तेमाल शील्‍ड की तरह किया है. ऐसी स्थिति से निपटने के लिए कोबरा कमांडोज को खास तौर पर ट्रेंड किया गया है. साथ ही, आरपीएफ की महिला कमांडोज को भी ऑपरेशन में शामिल किया गया है.



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के फ़ाउंडर अभिजीत दीपके और सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे अंगमो ने सोमवार को संसद की ओर मार्च करने की कोशिश की. लेकिन पुलिस ने उन्हें…
 19 July 2026
सीआरपीएफ के सीनियर ऑफिसर के अनुसार, सीआरपीएफ ने अपने कोबरा कमांडोज की दो बटालियंस को स्‍पेशल ऑपरेशन के लिए मणिपुर के लिए कूच किया है. इस ऑपरेशन का मकसद मणिपुर…
 19 July 2026
अपने शो 'शेखर टुनाइट' में सामाजिक से लेकर हर राजनीतिक मुद्दे और राजनेताओं को निशाने पर लेने वाले शेखर सुमन ने अब सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है। उन्होंने 'शेखर…
 19 July 2026
पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 28 जून से अपनी मांगों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे थे.लेकिन शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से उठाकर सफदरजंग…
 18 July 2026
भारत की निजी स्पेस कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस ने आज एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. कंपनी का विक्रम-1 रॉकेट श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से सफलतापूर्वक लॉन्च हो गया.…
 18 July 2026
मुंबई, जुलाई 2026: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) को निफ्टी इंडिया एफपीआई 150 इंडेक्स (निफ्टीएफपीआई) पर डेरिवेटिव्स शुरू करने के लिए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (सेबी) से मंजूरी मिल गई…
 17 July 2026
इंदौर की तीन वर्षीय अनिका शर्मा के लिए समय लगातार भारी पड़ता जा रहा है. स्पाइनल मस्क्युलर एट्रोफी (SMA) टाइप-2 जैसी दुर्लभ बीमारी से जूझ रही इस मासूम का इलाज…
 12 July 2026
वियतनाम में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत वाले बोट हादसे के बाद पुलिस ने स्पीडबोट के कैप्टन को हिरासत में लेकर आपराधिक जांच शुरू कर दी है. भारतीय दूतावास ने…
 12 July 2026
राजस्थान के जैसलमेर से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां रह रहे सेना से रिटायर्ड कैप्टन चुन्नीलाल ने अपने साथ धोखा होने का आरोप लगाया है. कैप्टन चुन्नीलाल…
Advt.