दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के बाद सीजेपी के आंदोलन का भविष्य क्या होगा?
Updated on
19-07-2026 01:29 PM
पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 28 जून से अपनी मांगों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे थे.
लेकिन शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से उठाकर सफदरजंग अस्पताल ले गई.
दिल्ली पुलिस ने कहा कि हाई कोर्ट के आदेश के बाद सोनम वांगचुक को यहां से हटाया जा रहा है.
शनिवार को सोनम वांगचुक के अनशन का 21वां दिन था. उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग को लेकर और परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनशन शुरू किया था.
सोनम वांगचुक को ले जाने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, "अभिजीत दीपके अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ गए हैं. 20 जुलाई को होने वाला 'चलो संसद' मार्च तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगा."
दरअसल, 20 जुलाई को सीजेपी ने संसद के मॉनसून सत्र के पहले दिन 'चलो संसद' अभियान के तहत संसद भवन तक शांतिपूर्ण मार्च निकालने का एलान किया है.
बुधवार रात को सोनम वांगचुक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स से एक वीडियो जारी कर लोगों से इस मार्च में पहुंचने की अपील की थी.
लेकिन अब सवाल है कि सोनम वांगचुक को अस्पताल में ले जाने के बाद 20 जुलाई को होने वाले मार्च का क्या होगा और इस आंदोलन के लिए आगे की राह क्या है?
शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे अंगमो ने कहा है कि उनके पति का अनशन अभी भी जारी है, उन्होंने किसी भी तरह की शुगर का सेवन नहीं किया है.
गीतांजलि का यह बयान वांगचुक के सफ़दरजंग अस्पताल में भर्ती होने के बाद आया है.
शनिवार को इस घटना के बाद सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं. पार्टी के आधिकारिक एक्स हैंडल के जरिए शनिवार सुबह इस बात की जानकारी दी गई.
सीजेपी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा गया, "अभिजीत दीपके अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ गए हैं. 20 जुलाई को होने वाला 'चलो संसद' मार्च तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगा."
अभिजीत दीपके ने भी एक्स पोस्ट के ज़रिए इसकी पुष्टि की है.
शुरुआत से ही सीजेपी के आंदोलन का समर्थन कर रहे राजनीतिक विश्लेषक योगेंद्र यादव ने एक्स पर एक वीडियो जारी कर कहा कि जिनके मन में ये सवाल है कि आंदोलन का भविष्य क्या होगा उन्हें जंतर-मंतर पर आकर तस्वीर को देखना चाहिए.
उन्होंने कहा, "दिल्ली पुलिस ने कायरना हरकत की है. उन्हें सफेद चादर में ऐसे बांधकर ले जाया गया है जैसा इस देश में किसी ज़िंदा इंसान को कभी नहीं ले जाया जाता है. बहाना ये लगाया गया कि कोर्ट का ऑर्डर था. लेकिन कोर्ट का ऑर्डर ये बात नहीं कहता है कि उन्हें घसीटकर ले जाया जाए. किसी डॉक्टर ने ने नहीं कहा था कि उनके वाइटल्स डाउन थे. वाइटल्स मोदी सरकार के डाउन थे. इस बात का नतीजा ये हुआ है कि इस आंदोलन में और ऊर्जा बढ़ गई है."
"अभिजीत दीपके अब अनशन पर बैठ गए हैं और कहा है कि 20 जुलाई का मार्च पहले की तरह ही होगा. अभिजीत ने कहा है कि अब तक तो धमेंद्र प्रधान का ही इस्तीफ़ा मांगा जा रहा था. लेकिन अब पीएम मोदी का भी इस्तीफ़ा मांगा जाएगा. मतलब ये आंदोलन अब व्यवस्था के विरुद्ध आंदोलन बन गया है."
उन्होंने कहा, "यह उस शिक्षा व्यवस्था के विरुद्ध आंदोलन है जो शिक्षा नहीं देती, उस आर्थिक व्यवस्था के विरुद्ध जो रोज़गार नहीं देती, और उस राजनीतिक व्यवस्था के विरुद्ध जो जवाब नहीं देती. ये आंदोलन अब आगे बढ़ रहा है."
"जब जब युवाओं के आंदोलन का दमन हुआ है वो आंदोलन आगे बढ़ा है, आगे फैला है."
कॉकरोच जनता पार्टी के फ़ाउंडर अभिजीत दीपके और सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे अंगमो ने सोमवार को संसद की ओर मार्च करने की कोशिश की. लेकिन पुलिस ने उन्हें…
सीआरपीएफ के सीनियर ऑफिसर के अनुसार, सीआरपीएफ ने अपने कोबरा कमांडोज की दो बटालियंस को स्पेशल ऑपरेशन के लिए मणिपुर के लिए कूच किया है. इस ऑपरेशन का मकसद मणिपुर…
अपने शो 'शेखर टुनाइट' में सामाजिक से लेकर हर राजनीतिक मुद्दे और राजनेताओं को निशाने पर लेने वाले शेखर सुमन ने अब सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है। उन्होंने 'शेखर…
पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 28 जून से अपनी मांगों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे थे.लेकिन शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से उठाकर सफदरजंग…
भारत की निजी स्पेस कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस ने आज एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. कंपनी का विक्रम-1 रॉकेट श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से सफलतापूर्वक लॉन्च हो गया.…
मुंबई, जुलाई 2026: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) को निफ्टी इंडिया एफपीआई 150 इंडेक्स (निफ्टीएफपीआई) पर डेरिवेटिव्स शुरू करने के लिए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (सेबी) से मंजूरी मिल गई…
इंदौर की तीन वर्षीय अनिका शर्मा के लिए समय लगातार भारी पड़ता जा रहा है. स्पाइनल मस्क्युलर एट्रोफी (SMA) टाइप-2 जैसी दुर्लभ बीमारी से जूझ रही इस मासूम का इलाज…
वियतनाम में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत वाले बोट हादसे के बाद पुलिस ने स्पीडबोट के कैप्टन को हिरासत में लेकर आपराधिक जांच शुरू कर दी है. भारतीय दूतावास ने…
राजस्थान के जैसलमेर से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां रह रहे सेना से रिटायर्ड कैप्टन चुन्नीलाल ने अपने साथ धोखा होने का आरोप लगाया है. कैप्टन चुन्नीलाल…