Select Date:

सिवनी मालवा के लिए CM मोहन यादव ने खोला सौगातों का पिटारा, बोले- विकास के नए दौर में पहुंचेगा यह क्षेत्र

Updated on 16-04-2026 06:17 PM
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 16 अप्रैल को नर्मदापुरम जिले के सिवनी-मालवा के लिए सौगातों का पिटारा खोल दिया. उन्होंने यहां 972.16 करोड़ रुपये की लागत के नर्मदापुरम-टिमरनी मार्ग के उन्नयन एवं पुनर्निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया. इस मार्ग की लंबाई 72.18 किलोमीटर है. इसके अलावा उन्होंने 106.34 करोड़ रुपये के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया. इनमें 48.65 करोड़ रुपये के 45 और 57.69 करोड़ रुपये के 51 कार्यों का भूमि-पूजन शामिल है. इस अवस पर उन्होंने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी किया. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया. उन्होंने उत्पादों की जानकारी ली. हर स्टॉल पर लोगों ने स्वागत में उन्हें फूल दिए. इससे पहले सीएम डॉ. यादव के रोड-शो में जनता ने उनके स्वागत में पलक-पांवड़े बिछाए. ऐसा कोई कोना नहीं था, जहां जनता ने अपने लाड़ले का स्वागत न किया हो. कार्यक्रम से पहले प्रदेश के मुखिया डॉ. यादव ने कन्या पूजन और जनता पर पुष्प वर्षा की. 
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 21वीं शताब्दी के सबसे बड़े निर्णय नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर लोकसभा में चर्चा की शुरुआत हुई है. इसके माध्यम से देश की विधानसभाओं और लोकसभा में बहनों को 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा. दूसरी ओर, विपक्षी दल दावा कर रहे हैं कि वे नारी वंदन अधिनियम के विरोध में नहीं हैं, लेकिन परिसीमन का विरोध कर रहे हैं. इसी प्रकार उन्होंने पहले तीन तलाक को खत्म करने और अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण का भी विरोध किया था. विपक्ष अपने फैसलों से लोकतंत्र को लज्जित करने का कार्य करता है.


हम जो कहते हैं, वो करते हैं...


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में पहले ही स्थानीय निकाय चुनावों में 50 प्रतिशत सीटें बहनों के लिए आरक्षित हैं. राज्य सरकार बहनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है, हमारी पार्टी जो कहती है, उसे पूरा करती है. प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों को अब तक 55 हजार करोड़ से अधिक राशि दी जा चुकी है. लाड़ली बहन योजना की शुरुआत से लेकर अब तक प्रति बहन 40 हजार 500 रुपए से अधिक राशि बहनों के बैंक खातों में आई है. बहनें चिंता न करें, योजना की राशि बढ़कर 1500 रुपए करने के साथ आगे भी जो बन पड़ेगा, करते जाएंगे.  
पूरे क्षेत्र को मिलेगा लाभ...


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज सिवनी मालवा को आज 1000 करोड़ से अधिक लागत के विकास कार्यों की सौगात मिली है, जिसमें 972 करोड़ से अधिक लागत के 72 किलोमीटर लंबे नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे-67 का उन्नयन एवं पुनर्निर्माण कार्य का भूमि-पूजन शामिल है. यह केवल सड़क नहीं है, इससे बेधड़क सीधे इंदौर-उज्जैन तक पहुंचना आसान हो जाएगा. इस स्टेट हाईवे के माध्यम से सिवनी-मालवा नए दौर में प्रवेश करेगा और कनेक्टिविटी का लाभ पूरे क्षेत्र को मिलेगा. सिवनी-मालवा में इस सड़क के साथ विकास का सूर्योदय हुआ है. स्टेट हाईवे के साथ सिवनी-मालवा को 106 करोड़ 30 लाख लागत के 96 विकास कार्यों की सौगात मिली है. जिसमें 48 करोड़ 61 लाख की लागत के 45 विकास कार्यों का लोकार्पण और 57 करोड़ 69 लाख की लागत के 51 विकास कार्यों का भूमि-पूजन संपन्न हुआ है.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
Land Compensation: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 22 अप्रैल को किसानों के हित में अद्भुत-अकल्पनीय और ऐतिहासिक फैसला किया. उन्होंने फैसला किया है कि अब प्रदेश सरकार किसी…
 23 April 2026
MP Farmers Get 4x Compensation for Land Acquisition, Cabinet Decision: मध्य प्रदेश सरकार ने कैबिनेट बैठक में किसानों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए कृषि भूमि के अर्जन पर बाजार…
 23 April 2026
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए सीएम मोहन यादव ने बताया कि राज्य सरकार ने गेहूं खरीदी के लिए एक क्रमबद्ध योजना तैयार की है. सरकार की…
 23 April 2026
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया है. एक तरफ मतदाता भारी संख्या में पोलिंग बूथों पर पहुंच रहे हैं, वहीं दूसरी…
 22 April 2026
भोपाल। विश्व सनातन कल्याण संघ द्वारा संगठन विस्तार एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए श्रीमती शिखा जोशी निवासी भोपाल को राष्ट्रीय सलाहकार (महिला प्रकोष्ठ) के पद…
 22 April 2026
शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. पुलिस अफसर पर टिप्पणी करने के बाद से वह चर्चा में बने…
 22 April 2026
"सर्व के सहयोग से ही संभव है पृथ्वी की सुरक्षा" पवित्र विचार, सुंदर संसार” — पृथ्वी दिवस पर संकल्प और सृजन का संगम"चित्रों में नहीं, जीवन में उतारनी होगी सुंदर पृथ्वी”पृथ्वी…
 22 April 2026
मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर प्रदेशवासियों के नाम संदेश जारी किया और विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
 22 April 2026
मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक आयोजित हुई, जिसमें प्रदेश के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. बैठक में किसानों के हित में…
Advt.