Select Date:

सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने की मंजूरी, दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Updated on 21-07-2026 04:37 PM
भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने आज मंगलवार 21 जुलाई को उन्हें सफदरजंग अस्पताल से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज के लिए ले जाने की अनुमति दे दी है। यह फैसला उनकी पत्नी गीतांजलि आंगमो की याचिका पर सुनवाई के बाद आया।
वांगचुक पिछले 24 दिनों से कथित नीट पेपर लीक मामले को लेकर भूख हड़ताल पर हैं। उनकी तबीयत को देखते हुए पहले उन्हें दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया था। अब हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद उनका इलाज निजी अस्पताल में हो सकेगा।
पत्नी की याचिका पर सुनवाई
वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर उन्हें मेदांता अस्पताल भेजने की मांग की थी।
इससे पहले एकल बेंच ने यह मांग ठुकरा दी थी, जिसके बाद उन्होंने बड़ी पीठ का रुख किया।

केंद्र ने नहीं जताई आपत्ति
सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने कहा कि वांगचुक को मेदांता अस्पताल भेजने पर उसे कोई आपत्ति नहीं है।
हालांकि सरकार ने अदालत से कहा कि वांगचुक लगातार डॉक्टरों की निगरानी में रहें और डॉक्टरों की सलाह के बिना उन्हें अस्पताल से छुट्टी न दी जाए।

मेडिकल रिकॉर्ड भी होंगे साथ
हाईकोर्ट ने कहा कि वांगचुक को उनके सभी मेडिकल रिकॉर्ड के साथ सफदरजंग अस्पताल से मेदांता भेजा जाए।
अदालत ने इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी करने की बात भी कही।

जंतर मंतर पर जारी है प्रदर्शन
इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपना आंदोलन जारी रखा है।
प्रदर्शनकारी फिर से जंतर मंतर पहुंचे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई।
CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके भी प्रदर्शन में शामिल हुए और कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
हाल ही में गुरुग्राम की एक अदालत ने भारतीय वायु सेना (IAF) के रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन विनोद के गांधी को मानहानि के मामले में चार महीने की जेल की सजा…
 21 July 2026
संसद चलो मार्च के एक दिन बाद मंगलवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने विजेता दहिया को प्रवक्ता के पद से हटा दिया है. सीजेपी ने एक्स पर एक पोस्ट…
 21 July 2026
नरेंद्र मोदी सरकार के ख़िलाफ़ लंबे समय बाद सोमवार को इस पैमाने पर युवाओं का ग़ुस्सा सड़कों पर दिखा.हज़ारों की संख्या में सड़कों पर उतरे युवा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान…
 21 July 2026
भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने आज मंगलवार 21 जुलाई को उन्हें सफदरजंग अस्पताल से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में…
 21 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी CJP के प्रदर्शन में शरद पवार मौजूद हैं. वह प्रदर्शनकारियों से मुलाकात कर रहे हैं. इससे पहले जंतर-मंतर से संसद तक निकाला गया मार्च सोमवार…
 21 July 2026
नीट परीक्षा पेपर लीक मामले पर केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि परीक्षा प्रणाली में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के फ़ाउंडर अभिजीत दीपके और सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे अंगमो ने सोमवार को संसद की ओर मार्च करने की कोशिश की. लेकिन पुलिस ने उन्हें…
 19 July 2026
सीआरपीएफ के सीनियर ऑफिसर के अनुसार, सीआरपीएफ ने अपने कोबरा कमांडोज की दो बटालियंस को स्‍पेशल ऑपरेशन के लिए मणिपुर के लिए कूच किया है. इस ऑपरेशन का मकसद मणिपुर…
 19 July 2026
अपने शो 'शेखर टुनाइट' में सामाजिक से लेकर हर राजनीतिक मुद्दे और राजनेताओं को निशाने पर लेने वाले शेखर सुमन ने अब सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है। उन्होंने 'शेखर…
Advt.