जंतर-मंतर पहुंचे शरद पवार, प्रदर्शनकारियों से की मुलाकात
Updated on
21-07-2026 04:34 PM
दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी CJP के प्रदर्शन में शरद पवार मौजूद हैं. वह प्रदर्शनकारियों से मुलाकात कर रहे हैं. इससे पहले जंतर-मंतर से संसद तक निकाला गया मार्च सोमवार को हिंसक झड़पों में बदल गया था. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस दौरान 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए, जिनमें स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं. इस बीच, CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने 'आजतक डिजिटल' से कहा कि संसद तक मार्च मंगलवार को भी जारी रहेगा.
सोमवार को दिल्ली पुलिस के जवानों की ओर से पहले बनाया गया मंच कथित तौर पर हटा दिए जाने के बाद CJP के प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर लौट आए हैं. वहीं, जब दिपके से संसद तक मार्च जारी रखने को लेकर सवाल पूछा गया, तो जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'हम फिर से मार्च करेंगे. हम प्रदर्शन स्थल को नहीं छोड़ेंगे.'
मॉनसून सत्र के पहले दिन कॉकरोच जनता पार्टी का 'संसद चलो' मार्च परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के विरोध और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के लिए आयोजित किया गया था. लेकिन इस विरोध प्रदर्शन की कोशिश का अंत हवा में आंसू गैस के गोले छोड़े जाने, भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज, पुलिस बसों के सामने के शीशे तोड़े जाने और 70 से ज़्यादा लोगों को हिरासत में लिए जाने के साथ हुआ.
नरेंद्र मोदी सरकार के ख़िलाफ़ लंबे समय बाद सोमवार को इस पैमाने पर युवाओं का ग़ुस्सा सड़कों पर दिखा.हज़ारों की संख्या में सड़कों पर उतरे युवा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान…
भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने आज मंगलवार 21 जुलाई को उन्हें सफदरजंग अस्पताल से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी CJP के प्रदर्शन में शरद पवार मौजूद हैं. वह प्रदर्शनकारियों से मुलाकात कर रहे हैं. इससे पहले जंतर-मंतर से संसद तक निकाला गया मार्च सोमवार…
नीट परीक्षा पेपर लीक मामले पर केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि परीक्षा प्रणाली में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई…
कॉकरोच जनता पार्टी के फ़ाउंडर अभिजीत दीपके और सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे अंगमो ने सोमवार को संसद की ओर मार्च करने की कोशिश की. लेकिन पुलिस ने उन्हें…
सीआरपीएफ के सीनियर ऑफिसर के अनुसार, सीआरपीएफ ने अपने कोबरा कमांडोज की दो बटालियंस को स्पेशल ऑपरेशन के लिए मणिपुर के लिए कूच किया है. इस ऑपरेशन का मकसद मणिपुर…
अपने शो 'शेखर टुनाइट' में सामाजिक से लेकर हर राजनीतिक मुद्दे और राजनेताओं को निशाने पर लेने वाले शेखर सुमन ने अब सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है। उन्होंने 'शेखर…