Select Date:

'गर्म पानी पियो, ठंडा मत पीना', न्यूजीलैंड में वैभव सूर्यवंशी को मिला मां जैसा दुलार, बलिया की महिला का वीडियो वायरल

Updated on 28-10-2026 05:05 PM
वैभव सूर्यवंशी भले ही बड़े-बड़े गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हो, लेकिन हैं तो वह महज 15 साल के बच्चे ही. इस उम्र में जैसे बच्चों को ठंडे मौसम से बचाया जाता है, ठीक वैसी ही फिक्र न्यूजीलैंड में वैभव की हो रही है. ‘बलिया की दीदी’ ने मां जैसी सलाह देते हुए वैभव को गर्म पानी पीने की सलाह दी है. वेलिंग्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 में भारत की धमाकेदार जीत के बाद का यह वीडियो इंटरनेट पर हर किसी का दिल जीत रहा है.

दरअसल, तीसरे मैच में ओपनिंग करने उतरे वैभव सूर्यवंशी ने भारत की जीत में 19 गेंदों में 45 रन की विस्फोटक पारी खेली और 3-0 से सीरीज सील करने के बाद अपने फैंस को ऑटोग्राफ देने बाउंड्री के किनारे पहुंचे. इसी दौरान स्टैंड्स से एक आवाज आई:


वैभव… हम लोग भी बलिया से हैं. कैसे हो, ठीक हो? गर्म पानी पियो, ठंडा मत पीना.

न्यूजीलैंड की कड़कड़ाती ठंड और बर्फीली हवाओं के बीच महिला की बात में घर के किसी बड़े जैसी चिंता और अपनापन था. वैभव ने भी मुस्कुराते हुए जवाब दिया, ‘अच्छा जी, ठीक है.’ यही छोटी सी बातचीत अब इंटरनेट पर काफी पसंद की जा रही है. वैभव ने इस मैच में अभिषेक शर्मा (38 गेंदों में 113 रन) का बखूबी साथ निभाया. दोनों ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 7.1 ओवर में 133 रन जोड़े और 199 रन का लक्ष्य सिर्फ 13.2 ओवर में हासिल कर छह विकेट से जीत दर्ज की. क्राइस्टचर्च में हुए शुरुआती दो टी-20 भी भारत ने अपने नाम किया था. अब श्रृंखला का चौथा मुकाबला 30 अक्टूबर को ऑकलैंड में होगा.



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 October 2026
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने स्मृति मंधाना की कप्तानी में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है। तीसरे मुकाबले में 8 विकेट से जीत के…
 28 October 2026
वैभव सूर्यवंशी भले ही बड़े-बड़े गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हो, लेकिन हैं तो वह महज 15 साल के बच्चे ही. इस उम्र में जैसे बच्चों को ठंडे मौसम से बचाया…
 27 October 2026
फ़्रांस और रियाल मैड्रिड फ़ुटबॉल स्टार किलियन एम्बाप्पे ने चीन के दिवंगत नेता माओ ज़ेडोंग (माओ त्से-तुंग) को लेकर की गई अपनी टिप्पणी के लिए माफ़ी मांगी है.उनकी इस टिप्पणी…
 27 October 2026
सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा की तूफ़ानी पारी के सहारे भारत ने न्यूज़ीलैंड को तीसरे टी-20 मैच में 6 विकेट से हरा दिया है. इसी के साथ भारत ने 5 मैचों…
 25 October 2026
क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम को 4 विकेट से शानदार जीत मिली. लेकिन इस मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव…
 24 October 2026
Vaibhav Sooryavanshi Record: भारतीय क्रिकेट के वैभव सूर्यवंशी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया.15 साल और 211 दिन की उम्र…
 23 October 2026
लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 में क्रिकेट के क्वालिफायर जनवरी-फरवरी में आयोजित किए जाएंगे. रिपोर्ट के मुताबिक, पुरुष और महिला वर्ग में आठ-आठ टीमें हिस्सा लेंगी. महिला वर्ग में भारत, ऑस्ट्रेलिया, साक्षिण…
 17 October 2026
भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच आज बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में है. वैभव सूर्यवंशी ने इस निर्णायक मुकाबले से पहले एक ऐसा पोस्ट किया,…
 11 October 2026
रणजी ट्रॉफी के 92वें संस्करण का आगाज हो गया है। पहले दिन फैंस के लिए कुछ अच्छे तो कुछ खराब अपडेट्स सामने आ रहे हैं। न्यूजीलैंड के आगामी दौरे से…
Advt.