Select Date:

भारत ने 17 ओवर में जीता 50 ओवर का मैच, जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ; प्रतिका रावल और शैफाली वर्मा के अर्धशतक

Updated on 28-10-2026 11:24 PM
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने स्मृति मंधाना की कप्तानी में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है। तीसरे मुकाबले में 8 विकेट से जीत के बाद भारत ने मेहमान जिम्बाब्वे की टीम का सूपड़ा साफ कर दिया। भारत ने तीसरा मुकाबला 17 ओवर में ही रन चेज करते हुए जीत लिया। इससे पहले टी20 सीरीज भी टीम इंडिया ने 3-0 से जीती थी। एक बार फिर से भारत के लिए प्रतिका रावल ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली।

प्रतिका रावल ने पहले वनडे में 100 नाबाद और दूसरे वनडे में 61 रन बनाए थे। अब तीसरे मुकाबले में लगातार तीसरे फिफ्टी प्लस स्कोर के बाद प्रतिका ने नाबाद 59 रन की पारी खेली। वहीं भारत की धाकड़ बैटर शैफाली वर्मा ने भी इस सीरीज में अपना दूसरा पचासा जड़ा और नाबाद 51 रन सिर्फ 26 गेंद पर बनाए। भारत ने 132 रन का लक्ष्य मात्र 17 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ओपनिंग करने नहीं उतरीं। उनकी जगह यास्तिका भाटिया ने पारी की शुरुआत की और वह पहली गेंद पर ही बिना खाता खोले आउट हो गईं। फिर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरीं हरलीन देओल भी 19 रन का ही योगदान दे पाईं। प्रतिका और शैफाली ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलते हुए भारत को आसान जीत तक पहुंचाया।

प्रतिका रावल और वैष्णवी शर्मा ने किया कमाल

भारत ने इस सीरीज का पहला वनडे मैच 9 विकेट और दूसरा मैच 121 रन से जीतते हुए सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई थी। अब टीम इंडिया ने क्लीन स्वीप करते हुए सीरीज अपने नाम कर ली है। प्रतिका रावल इस सीरीज की टॉप स्कोरर रहीं और उन्होंने 220 रन तीन पारियों में बनाए।

हरमनप्रीत कौर ने 2 पारियों में 126 रन और शैफाली वर्मा ने तीन पारियों में 123 रन बनाए। वहीं इस मुकाबले में पांच विकेट लेने वाले वैष्णवी शर्मा 9 विकेट लेकर नंबर 1 बॉलर रहीं। श्री चरणी और दीप्ति शर्मा ने इस सीरीज में 5-5 विकेट झटके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 October 2026
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने स्मृति मंधाना की कप्तानी में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है। तीसरे मुकाबले में 8 विकेट से जीत के…
 28 October 2026
वैभव सूर्यवंशी भले ही बड़े-बड़े गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हो, लेकिन हैं तो वह महज 15 साल के बच्चे ही. इस उम्र में जैसे बच्चों को ठंडे मौसम से बचाया…
 27 October 2026
फ़्रांस और रियाल मैड्रिड फ़ुटबॉल स्टार किलियन एम्बाप्पे ने चीन के दिवंगत नेता माओ ज़ेडोंग (माओ त्से-तुंग) को लेकर की गई अपनी टिप्पणी के लिए माफ़ी मांगी है.उनकी इस टिप्पणी…
 27 October 2026
सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा की तूफ़ानी पारी के सहारे भारत ने न्यूज़ीलैंड को तीसरे टी-20 मैच में 6 विकेट से हरा दिया है. इसी के साथ भारत ने 5 मैचों…
 25 October 2026
क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम को 4 विकेट से शानदार जीत मिली. लेकिन इस मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव…
 24 October 2026
Vaibhav Sooryavanshi Record: भारतीय क्रिकेट के वैभव सूर्यवंशी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया.15 साल और 211 दिन की उम्र…
 23 October 2026
लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 में क्रिकेट के क्वालिफायर जनवरी-फरवरी में आयोजित किए जाएंगे. रिपोर्ट के मुताबिक, पुरुष और महिला वर्ग में आठ-आठ टीमें हिस्सा लेंगी. महिला वर्ग में भारत, ऑस्ट्रेलिया, साक्षिण…
 17 October 2026
भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच आज बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में है. वैभव सूर्यवंशी ने इस निर्णायक मुकाबले से पहले एक ऐसा पोस्ट किया,…
 11 October 2026
रणजी ट्रॉफी के 92वें संस्करण का आगाज हो गया है। पहले दिन फैंस के लिए कुछ अच्छे तो कुछ खराब अपडेट्स सामने आ रहे हैं। न्यूजीलैंड के आगामी दौरे से…
Advt.