Select Date:

फ़ुटबॉलर एम्बाप्पे ने चीनी नेता माओ पर की गई अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी

Updated on 27-10-2026 08:42 PM
फ़्रांस और रियाल मैड्रिड फ़ुटबॉल स्टार किलियन एम्बाप्पे ने चीन के दिवंगत नेता माओ ज़ेडोंग (माओ त्से-तुंग) को लेकर की गई अपनी टिप्पणी के लिए माफ़ी मांगी है.

उनकी इस टिप्पणी को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद चीन के कई ब्रांड्स ने उनके साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट ख़त्म कर दिया.

एम्बाप्पे ने फ्रेंच टॉक शो ‘द ब्रिज’ में कहा था, "जो मीम मुझे सबसे ज़्यादा हंसाता है, वह एक ऐसा वीडियो है जिसमें एक शख़्स है. मुझे लगता है कि वह चीन का तानाशाह है."

इसके बाद वह हंसने लगते हैं और वीडियो में एक मीम दिखाया जाता है, जिसमें माओ ज़ेडोंग जैसी दिखने वाली तस्वीर पर एम्बाप्पे का चेहरा लगा हुआ है.

यह मीम रियाल मैड्रिड के फ़ॉरवर्ड एम्बाप्पे को ‘तानाशाह’ कहे जाने वाले मज़ाक का हिस्सा है. दरअसल, फुटबॉल में उनके बड़े प्रभाव को लेकर यह मज़ाक किया जाता है.

एम्बाप्पे ने एक बयान में कहा, "मेरी टिप्पणी अनुचित थी. अब मैं समझता हूं कि इससे चीन और दुनिया भर में रहने वाले चीनी समुदाय के कई लोगों को ठेस पहुंची है."

उन्होंने कहा, "मेरी बातों से जिन लोगों को दुख पहुंचा है, मैं उन सभी से माफ़ी मांगता हूं."

स्पेन की ला लीगा ने भी माफ़ी मांगी है. उसने कहा कि किलियन एम्बाप्पे की हालिया टिप्पणियों से चीनी प्रशंसकों को जो ठेस पहुंची है, उसका उसे "गहरा अफ़सोस" है.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 October 2026
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने स्मृति मंधाना की कप्तानी में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है। तीसरे मुकाबले में 8 विकेट से जीत के…
 28 October 2026
वैभव सूर्यवंशी भले ही बड़े-बड़े गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हो, लेकिन हैं तो वह महज 15 साल के बच्चे ही. इस उम्र में जैसे बच्चों को ठंडे मौसम से बचाया…
 27 October 2026
फ़्रांस और रियाल मैड्रिड फ़ुटबॉल स्टार किलियन एम्बाप्पे ने चीन के दिवंगत नेता माओ ज़ेडोंग (माओ त्से-तुंग) को लेकर की गई अपनी टिप्पणी के लिए माफ़ी मांगी है.उनकी इस टिप्पणी…
 27 October 2026
सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा की तूफ़ानी पारी के सहारे भारत ने न्यूज़ीलैंड को तीसरे टी-20 मैच में 6 विकेट से हरा दिया है. इसी के साथ भारत ने 5 मैचों…
 25 October 2026
क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम को 4 विकेट से शानदार जीत मिली. लेकिन इस मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव…
 24 October 2026
Vaibhav Sooryavanshi Record: भारतीय क्रिकेट के वैभव सूर्यवंशी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया.15 साल और 211 दिन की उम्र…
 23 October 2026
लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 में क्रिकेट के क्वालिफायर जनवरी-फरवरी में आयोजित किए जाएंगे. रिपोर्ट के मुताबिक, पुरुष और महिला वर्ग में आठ-आठ टीमें हिस्सा लेंगी. महिला वर्ग में भारत, ऑस्ट्रेलिया, साक्षिण…
 17 October 2026
भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच आज बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में है. वैभव सूर्यवंशी ने इस निर्णायक मुकाबले से पहले एक ऐसा पोस्ट किया,…
 11 October 2026
रणजी ट्रॉफी के 92वें संस्करण का आगाज हो गया है। पहले दिन फैंस के लिए कुछ अच्छे तो कुछ खराब अपडेट्स सामने आ रहे हैं। न्यूजीलैंड के आगामी दौरे से…
Advt.