छत्तीसगढ़ में UCC पर कवायद तेज, राज्य सरकार ने बुलाई 200 दिग्गजों की बैठक, 27 अगस्त को होगा पहला मंथन
Updated on
22-08-2026 07:16 PM
प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने और इसके प्रारूप को तैयार करने की दिशा में राज्य सरकार ने प्रक्रिया तेज कर दी है। शासन द्वारा गठित उच्चस्तरीय समिति की उपस्थिति में 27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस के कन्वेंशन हाल में राज्य स्तरीय परिचयात्मक बैठक होगी। इसमें विभिन्न क्षेत्रों के करीब 200 प्रबुद्ध नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है।
27 अगस्त को होगा पहला मंथन
बैठक में समान नागरिक संहिता के संभावित प्रविधानों, सामाजिक प्रभावों और इसके व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। सरकार का प्रयास सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए एक समावेशी और संतुलित प्रारूप तैयार करना है। बैठक में शामिल प्रतिनिधियों के अनुभव और सुझावों को इस प्रक्रिया में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
अलग-अलग समूहों से भी होगी चर्चा
यूसीसी जैसे संवेदनशील विषय पर व्यापक सहमति और सुझाव जुटाने के लिए विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, विधिक और अन्य समूहों को अलग-अलग चरणों में आमंत्रित किया जाएगा। इन समूहों से भी विस्तृत चर्चा कर सुझाव लिए जाएंगे।
प्राप्त सुझावों और विशेषज्ञों के विचारों के आधार पर प्रस्तावित प्रारूप को व्यावहारिक और व्यापक स्वरूप देने पर मंथन किया जाएगा। बैठक को राज्य में यूसीसी की दिशा में प्रारंभिक लेकिन महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने और इसके प्रारूप को तैयार करने की दिशा में राज्य सरकार ने प्रक्रिया तेज कर दी है। शासन द्वारा गठित उच्चस्तरीय समिति…
'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) के 18वें सीजन में छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के 23 वर्षीय योगेश साहू ने 50 लाख रुपए की राशि जीती। IIT बॉम्बे के टॉपर रहे योगेश…
चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम पिरैया में अरपा नदी किनारे तिरपाल लगाकर चल रही जुए की महफिल पर पुलिस ने ग्रामीण वेशभूषा में दबिश देकर चार जुआरियों को गिरफ्तार किया…
उत्तरी झारखंड और उससे लगे दक्षिण-पश्चिमी बिहार व दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना स्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र अब छत्तीसगढ़ के मौसम को प्रभावित कर रहा है। इसके असर…
नाबालिग से संबंध और शादी का झांसा देने के आरोप में दर्ज मामले में आरोपित युवक को हाई कोर्ट से राहत नहीं मिली। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र…
सरगुजा जिले के लमगांव स्थित स्वयं प्रकट हनुमान मंदिर में मंगलवार को भक्तों की भीड़ उमड़ी। पत्थलगांव निवासी एक भक्त ने अपनी मनोकामना पूरी होने की खुशी में मंदिर में…
इंद्रावती बचाओ अभियान समिति ने इंद्रावती नदी के तटों के संरक्षण की जरूरत जताते हुए कलेक्टर आकाश छिकारा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को बताया कि वर्ष 2020 में…
रेलवे स्टेशन के आसपास यात्रियों को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता परखने खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने गुरुवार को अचानक जांच अभियान चलाया। भोजनालय, रेस्टोरेंट…