Select Date:

गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र को CJP के प्रोटेस्ट में शामिल होने पर पुलिस ने 5 लाख रुपये जमा करने को कहा

Updated on 08-09-2026 03:18 PM
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने गए गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के छात्र को नोटिस जारी किया गया है. साथ ही छात्र को जुर्माने के तौर पर 5 लाख रुपये जमा करने का भी आदेश दिया गया है. जंतर-मंतर पर हुए CJP के प्रदर्शन में शामिल होने वाले गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के एक छात्र को ग्रेटर नोएडा पुलिस ने नोटिस जारी किया है. छात्र पर प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़काने और अन्य छात्रों को सरकार के खिलाफ लामबंद करने का आरोप भी लगा है. नोएडा पुलिस की ओर से 4 सितंबर को इकोटेक-1 थाने के SI के माध्यम से छात्र को नोटिस भेजा गया.

छात्र से 5 लाख रुपये जमा करने को कहा गया
नोटिस भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 130 के तहत जारी किया गया. छात्र के खिलाफ शांति भंग से संबंधित प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई. ACP कोर्ट ने छात्र से 5 लाख रुपये की राशि जमा करने का आदेश दिया. मामले में छात्र को नोटिस का जवाब देने और प्रक्रिया के तहत पक्ष रखने को कहा गया. छात्र का नाम अक्षत त्रिपाठी है, जो SFI उत्तर प्रदेश राज्य समिति का सदस्य भी है. अक्षत त्रिपाठी को जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के कारण ग्रेटर नोएडा के एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की ओर से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 130 के तहत एक नोटिस मिला.

अक्षत को मिले नोटिस में किया

नोटिस के अनुसार त्रिपाठी पर विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों को सरकार के खिलाफ भड़काने और एकजुट करने का आरोप है. यह नोटिस इकोटेक-1 पुलिस स्टेशन के एक सब-इंस्पेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर 4 सितंबर को जारी किया गया था. हालांकि अक्षत त्रिपाठी ने इन आरोपों से इनकार किया और कहा कि उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन में हिस्सा लिया था. उन्होंने यह भी दावा किया कि उस समय वे यूनिवर्सिटी की क्लास में शामिल नहीं हो रहे थे. क्योंकि संस्थान लगभग तीन महीनों से बंद था. त्रिपाठी ने आगे कहा कि 20 जुलाई को संसद की ओर मार्च के दौरान वे घायल हो गए थे और आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के कारण उन्हें चोटें आईं.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 September 2026
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने राज्य सरकार में मंत्री नितेश राणे के गरबा में मुस्लिमों को प्रवेश न दिए जाने की मांग पर बयान दिया…
 09 September 2026
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं.उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "पंजाब की आप…
 08 September 2026
पाकिस्तान में इन दिनों हालात ये हैं कि आम नागरिक भारत से आने वाले कॉल उठाने में डर रहे हैं। यह दावा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस मार्कंडेय काटजू के…
 08 September 2026
मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) के जियो वर्ल्ड प्लाजा पर फर्जी PMO पहचान पत्र के मामले में रोहन पारेख और उसके बॉडीगार्ड दिलीप कुंडे को 11 सितंबर तक पुलिस हिरासत में…
 08 September 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा में जेन-जी से 25 मिनट संवाद किया। मंच पर पहुंचते ही क्वीन का मशहूर गाना ‘वी विल रॉक यू’ बजाया गया। इसके बाद ‘धुरंधर’ का…
 08 September 2026
मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर से दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है. सूत्रों के मुताबिक, एक संदिग्ध व्यक्ति ने खुद को…
 08 September 2026
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने गए गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के छात्र को नोटिस जारी किया गया है. साथ ही छात्र को जुर्माने के तौर पर…
 08 September 2026
जर्मनी की राजनीति में दूसरे वर्ल्ड वॉर के बाद विचारधारा में बदलाव देखने को मिल रहा है, जिसने नाजी दौर की याद दिला दी. जर्मनी के पूर्वी राज्य सैक्सनी-अनहाल्ट (Saxony-Anhalt)…
 08 September 2026
दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे के बाद सोमवार को पुलिस ने पांच मंज़िला इमारत के कथित मालिक हरिराम को भिवाड़ी से गिरफ़्तार किया है.दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स…
Advt.