Select Date:

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: दिल्ली की पांच मंज़िला इमारतों को लेकर सीएम की अहम घोषणा

Updated on 08-09-2026 03:12 PM
दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे के बाद सोमवार को पुलिस ने पांच मंज़िला इमारत के कथित मालिक हरिराम को भिवाड़ी से गिरफ़्तार किया है.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट कर बताया है कि बिल्डिंग के मालिक को गिरफ़्तार कर लिया गया है.

वहीं रविवार को इमारत गिरने की घटना में अब तक मरने वाले स्टूडेंट की संख्या सात हो गई है.

पांच मंज़िला इमारत में पीजी हॉस्टल चल रहा था. इस घटना के बाद प्रशासनिक कार्रवाइयां भी शुरू हो गई हैं.

हादसे के बाद सोमवार को दिल्ली नगर निगम साउथ ज़ोन के पांच अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया.

समाचार एजेंसी एएनआई और पीटीआई ने दिल्ली पुलिस के हवाले से बताया है कि उसने बिल्डिंग के कथित मालिक हरिराम को भिवाड़ी से गिरफ़्तार किया है.

इस मामले में दिल्ली नगर निगम के साउथ ज़ोन के जिन अधिकारियों को निलंबित किया गया है, उनके नाम हैं- राकेश कुमार (डिप्टी कमिश्नर साउथ ज़ोन), रणवीर सिंह (सुपरिटेंडेंट इंजीनियर साउथ ज़ोन), ललित कुमार गोयल ( एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, साउथ ज़ोन) सुनील चौहान (एई- बिल्डिंग, साउथ ज़ोन) आशीष कुमार (जूनियर इंजीनियर- बिल्डिंग).

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस कार्रवाई के बारे में एक्स पर लिखा है. उन्होंने लिखा, "सत्य निकेतन की दुखद घटना के बाद एमसीडी के डिप्टी कमिश्नर, एग्ज़ीक्यूटिव इंजीनियर, सुपरिटेंडिंग इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है."

"इमारत के मालिक को गिरफ़्तार कर लिया गया है. पूरी दिल्ली में उन इमारतों को तुरंत सील करने का आदेश दिया गया है जिनमें बिना मंज़ूरी के पांचवीं मंज़िल बनी हुई है. आस-पास के पीजी और इमारतों की भी बारीकी से जांच की जा रही है. नियमों का उल्लंघन करने पर सीलिंग समेत सख़्त कार्रवाई की जाएगी."

"दिल्ली सरकार ने इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया है. जो भी दोषी या ज़िम्मेदार पाया जाएगा, उसे बख़्शा नहीं जाएगा."

दिल्ली के मेयर प्रवेश वाही ने निलंबन के फ़ैसले पर कहा है कि इसका फ़ैसला सोच समझकर किया गया है और सभी लोग संवेदनशीलता के साथ काम कर रहे हैं.

वहीं पांच मंज़िला पीजी इमारत गिरने के बाद रात भर मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी रही.

समाचार एजेंसी एएनआई ने एम्स के हवाले से बताया कि हादसे में मरने वालों की संख्या अब छह हो गई है.

एम्स के मुताबिक़ ट्रॉमा सेंटर में दस लोगों को लाया गया जिनमें से पांच की पहले ही मौत हो चुकी थी. गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की बाद में मौत हो गई.

तीन लोगों का इलाज चल रहा था और एक घायल को मामूली चोटों के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने गए गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के छात्र को नोटिस जारी किया गया है. साथ ही छात्र को जुर्माने के तौर पर…
 08 September 2026
जर्मनी की राजनीति में दूसरे वर्ल्ड वॉर के बाद विचारधारा में बदलाव देखने को मिल रहा है, जिसने नाजी दौर की याद दिला दी. जर्मनी के पूर्वी राज्य सैक्सनी-अनहाल्ट (Saxony-Anhalt)…
 08 September 2026
दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे के बाद सोमवार को पुलिस ने पांच मंज़िला इमारत के कथित मालिक हरिराम को भिवाड़ी से गिरफ़्तार किया है.दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स…
 08 September 2026
“सऊदी दुश्मन को यह समझना होगा कि यमनी लोगों के खिलाफ बिना किसी जवाबी कार्रवाई, रोक-टोक या कीमत चुकाए अपराध और नरसंहार करने का दौर अब खत्म हो चुका है.” ये…
 07 September 2026
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने सेवानिवृत्ति के अगले दिन मिलने वाली वार्षिक वेतनवृद्धि पर महत्वपूर्ण निर्णय दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि किसी कर्मचारी ने निर्धारित अवधि में अपनी…
 07 September 2026
दिल्ली के सत्यनिकेतन में पांच मंजिला इमारत गिरने के बाद एमसीडी की भूमिका सवालों के घेरे में है. हादसे में कम से कम छह लड़कों की जान गई है. कई…
 07 September 2026
सिंध असेंबली ने सर्वसम्मति से उन प्रस्तावों को खारिज किया है, जिनमें प्रांत को बांटने या नए प्रशासनिक यूनिट बनाने की बात कही गई है। कराची को सिंध से अलग…
 07 September 2026
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दुनिया के मौजूदा नक़्शे को बदलने के लिए शुक्रवार को वोटिंग की है, जो अफ़्रीका के आकार को ज़्यादा सटीक रूप से दिखाता है.अमेरिका एकमात्र देश…
 07 September 2026
रसुवा के इस गांव को भोटेकोशी-त्रिशूली इलाक़े में आई विनाशकारी बाढ़ ने अलग-अलग स्तर की पीड़ा पहुँचाई है.एक तरफ़ उन लोगों का दर्द है जिन्होंने अपने खेतों और रिश्तेदारों समेत…
Advt.