जर्मनी के चुनावी नतीजों से हिली यूरोप की पुरानी सत्ता, US और रूस के लिए क्या हैं मायने?
Updated on
08-09-2026 03:15 PM
जर्मनी की राजनीति में दूसरे वर्ल्ड वॉर के बाद विचारधारा में बदलाव देखने को मिल रहा है, जिसने नाजी दौर की याद दिला दी. जर्मनी के पूर्वी राज्य सैक्सनी-अनहाल्ट (Saxony-Anhalt) में दक्षिणपंथी पार्टी अल्टरनेटिव फॉर जर्मनी (AfD) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. यह दूसरे विश्व युद्ध और नाजी सरकार के अंत के बाद पहली बार है जब किसी धुर दक्षिणपंथी पार्टी ने जर्मनी के किसी राज्य चुनाव में इतनी बड़ी जीत हासिल की है. चुनाव के शुरुआती नतीजों के अनुसार, AfD को 43.8 फीसदी वोट मिले हैं, जो पिछले चुनावों के मुकाबले दोगुने से भी अधिक हैं.
इस जीत ने जर्मनी और पूरे यूरोप में चिंता पैदा कर दी है, क्योंकि इससे पहले 90 से अधिक सालों में किसी भी दक्षिणपंथी पार्टी को इस तरह की बढ़त नहीं मिली थी. राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, AfD की इस सफलता के पीछे आम जनता में बढ़ता असंतोष है. इमिग्रेशन को लेकर लोगों की नाराजगी, आर्थिक संकट, मुख्यधारा की पुरानी पार्टियों से मोहभंग और यूक्रेन युद्ध में जर्मनी द्वारा की जा रही भारी आर्थिक मदद का विरोध इसके मुख्य कारण हैं.
जर्मनी चांसलर मर्ज की बढ़ी टेंशन
इसी बात ने जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज की चिंता बढ़ा दी है. चुनाव परिणाम के बाद मर्ज ने स्वीकार किया कि यह उनकी पार्टी की दशकों में सबसे गंभीर चुनावी हार में से एक है. उन्होंने कहा कि नतीजे ने उन्हें और उनकी पार्टी को गहराई से झकझोर दिया है और सरकार अब इसे नजरअंदाज नहीं कर सकती.मर्ज के सामने सबसे सीधा सवाल उनकी राजनीतिक जिम्मेदारी को लेकर था. उनसे पूछा गया कि आखिर वह किस बिंदु पर यह स्वीकार करेंगे कि उनकी राजनीतिक रणनीति विफल हो रही है और वह चांसलर के रूप में आगे सेवा करने की स्थिति में नहीं हैं. चांसलर ने हालांकि पद छोड़ने की किसी संभावना के संकेत नहीं दिए.
उन्होंने कहा कि वह इस बात पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं कि देश को फिर से साझा राजनीतिक सफलता के रास्ते पर कैसे लाया जाए. मर्ज ने कहा, 'हार मानना कोई विकल्प नहीं है.' उन्होंने कहा कि वह ऐसे व्यक्ति नहीं हैं जो हर दिन अपनी भावनाएं सार्वजनिक रूप से जाहिर करते रहें, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में सरकार को आत्ममंथन करना होगा. उन्होंने माना कि जनता का भरोसा दोबारा हासिल करने के लिए सरकार को अपने फैसलों और उनके पीछे की वजहों को बेहतर ढंग से समझाना होगा. उन्होंने कहा कि जर्मनी को प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाने, नौकरशाही कम करने और आर्थिक विकास में बाधा डालने वाली अड़चनों को दूर करने के लिए और अधिक काम करने की जरूरत है.
यूरोप के अन्य देशों में बदलता राजनीतिक समीकरण
फ्रांस- मरीन ले पेन और जॉर्डन बार्डेला की 'नेशनल रैली' (RN) पार्टी तेजी से मुख्यधारा में उभर रही है. फ्रांस एक परमाणु संपन्न देश और NATO का अहम हिस्सा है. यदि वहां दक्षिणपंथी सरकार आती है, तो रक्षा नीति और यूक्रेन को दी जाने वाली सहायता पर बड़ा असर पड़ेगा.
इटली- इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की दक्षिणपंथी सरकार लंबे समय से सत्ता में है. हालांकि, मेलोनी सख्त इमिग्रेशन पॉलिसी के साथ-साथ NATO और यूक्रेन का खुलकर समर्थन करती हैं. यह इस बात का प्रमाण है कि दक्षिणपंथी होने का मतलब हर बार 'रूस समर्थक' होना नहीं होता.
स्पेन- स्पेन में कंजर्वेटिव पीपुल्स पार्टी (PP) बढ़त में है. हालांकि सरकार बनाने के लिए उन्हें दक्षिणपंथी पार्टी 'वॉक्स' का सहारा लेना पड़ सकता है.
पोलैंड- यहां भी दक्षिणपंथी ताकतें मजबूत हैं, लेकिन वे रूस को अपने अपने अस्तित्व के लिए सबसे बड़ा खतरा मानती हैं. यही कारण हैकि वहां का दक्षिणपंथ पूरी तरह रूस-विरोधी और यूक्रेन-समर्थक है.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने राज्य सरकार में मंत्री नितेश राणे के गरबा में मुस्लिमों को प्रवेश न दिए जाने की मांग पर बयान दिया…
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं.उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "पंजाब की आप…
मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) के जियो वर्ल्ड प्लाजा पर फर्जी PMO पहचान पत्र के मामले में रोहन पारेख और उसके बॉडीगार्ड दिलीप कुंडे को 11 सितंबर तक पुलिस हिरासत में…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा में जेन-जी से 25 मिनट संवाद किया। मंच पर पहुंचते ही क्वीन का मशहूर गाना ‘वी विल रॉक यू’ बजाया गया। इसके बाद ‘धुरंधर’ का…
मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर से दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है. सूत्रों के मुताबिक, एक संदिग्ध व्यक्ति ने खुद को…
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने गए गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के छात्र को नोटिस जारी किया गया है. साथ ही छात्र को जुर्माने के तौर पर…
जर्मनी की राजनीति में दूसरे वर्ल्ड वॉर के बाद विचारधारा में बदलाव देखने को मिल रहा है, जिसने नाजी दौर की याद दिला दी. जर्मनी के पूर्वी राज्य सैक्सनी-अनहाल्ट (Saxony-Anhalt)…
दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे के बाद सोमवार को पुलिस ने पांच मंज़िला इमारत के कथित मालिक हरिराम को भिवाड़ी से गिरफ़्तार किया है.दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स…