PM मोदी के कार्यक्रम से पहले अंबानी कल्चरल सेंटर से 2 संदिग्ध हिरासत में, PMO की फर्जी ID और बंदूक बरामद
Updated on
08-09-2026 06:27 PM
मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर से दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है. सूत्रों के मुताबिक, एक संदिग्ध व्यक्ति ने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का अधिकारी बताया था.
जानकारी के मुताबिक, जांच के दौरान उसके पास PMO कार्यालय का फर्जी पहचान पत्र भी मिला. जब सुरक्षा जांच की गई तो पहचान पत्र फर्जी पाए गए. जानकारी के मुताबिक, दूसरे संदिग्ध के पास बंदूक भी थी.
मामले में क्राइम ब्रांच आगे की जांच कर रही है. इन लोगों का फर्जी पहचान पत्र और हथियार के साथ आने का क्या मकसद था, इसकी जांच की जा रही है.
मुंबई पुलिस ने बताया कि सोमवार को मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) से दो लोगों को हिरासत में लिया गया. यहां प्रधानमंत्री मोदी का एक का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है. पुलिस के मुताबिक, हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान 24 वर्षीय रोहन पारेख के रूप में हुई है. उसने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का अधिकारी बताया था. उसके साथ एक बॉडीगार्ड भी था, जिसके पास बंदूक थी. मामले में क्राइम भ्रांच आगे की जांच कर रही है. मामले में रोहन पारेख को 11 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है.
मुंबई पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार शख्स कल फर्जी पहचान पत्र लेकर वेन्यू के अंदर जाने की कोशिश कर रहा था. हालांकि, इस दौरान मुंबई पुलिस ने चेकिंग की और जांच में उसका पहचान पत्र नकली पाया. BKC थाने में दोनों संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. क्राइम ब्रांच आगे की जांच कर रही है.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने राज्य सरकार में मंत्री नितेश राणे के गरबा में मुस्लिमों को प्रवेश न दिए जाने की मांग पर बयान दिया…
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं.उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "पंजाब की आप…
मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) के जियो वर्ल्ड प्लाजा पर फर्जी PMO पहचान पत्र के मामले में रोहन पारेख और उसके बॉडीगार्ड दिलीप कुंडे को 11 सितंबर तक पुलिस हिरासत में…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा में जेन-जी से 25 मिनट संवाद किया। मंच पर पहुंचते ही क्वीन का मशहूर गाना ‘वी विल रॉक यू’ बजाया गया। इसके बाद ‘धुरंधर’ का…
मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर से दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है. सूत्रों के मुताबिक, एक संदिग्ध व्यक्ति ने खुद को…
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने गए गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के छात्र को नोटिस जारी किया गया है. साथ ही छात्र को जुर्माने के तौर पर…
जर्मनी की राजनीति में दूसरे वर्ल्ड वॉर के बाद विचारधारा में बदलाव देखने को मिल रहा है, जिसने नाजी दौर की याद दिला दी. जर्मनी के पूर्वी राज्य सैक्सनी-अनहाल्ट (Saxony-Anhalt)…
दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे के बाद सोमवार को पुलिस ने पांच मंज़िला इमारत के कथित मालिक हरिराम को भिवाड़ी से गिरफ़्तार किया है.दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स…