'भगवान विपक्ष को सद्बुद्धि दे', महिला आरक्षण पर मोहन यादव ने कांग्रेस को किया बेनकाब; कसा ना भूलने वाला तंज
Updated on
16-04-2026 06:19 PM
संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण कानून से जुड़े तीन अहम संशोधन विधेयक को पेश किया गया है. इसी के माध्यम से देश की सभी विधानसभाओं और लोकसभा में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने की व्यवस्था की जाएगी. इस खास विषय पर चर्चा के लिए तीन दिन का सत्र भी बुलाया गया है. अब इसी को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने न्यूज 18 से बातचीत करते हुए खास चर्चा की है, जिसमें उन्होंने कहा कि भगवान विपक्ष को सद्बुद्धि दे और वो बिल का समर्थन करें. बहनें उम्मीद की नजर से संसद की तरफ देख रही हैं.
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कही ये बात
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी भावना बता दी है और परिस्थितियां बदल दी हैं. लोकसभा की तरफ कदम भी बढ़ा दिए हैं. ये विपक्ष पर निर्भर करता है कि वो इसे किस रूप में देखते हैं. हमने देखा है कि जब-जब बहनों के अधिकार की बात आती है. तब-तब ये तीन तलाक के कानून से लेकर दूसरे मुद्दों पर कांग्रेस और उनके सहयोगियों ने बहनों के साथ अन्याय किया है. मैं परमात्मा से कामना करता हूं कि इनको सद्बुद्धि आए और ये समर्थन करें.
उन्होंने कहा कि भारत में सदैव आदिकाल से माता बहनों का सम्मान होता आया है. महिलाओं को जब मौका मिला है, तब उन्होंने अपनी शक्ति बुद्धि और युक्ति से अपनी परिस्थिति से दी गई शक्तियों का उपयोग किया है. इसलिए हमारे देश में मातृ सत्ता प्रधान समाज है. मैं उम्मीद करता हूं कि ये महिला आरक्षण का बिल सब मिलकर पारित कराएंगे.
मोहन यादव ने कांग्रेस पर कसा तंज
उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा इसी तरह से रास्ता निकालती है जिससे अच्छे होने वाले निर्णय को प्रभावित कर उसका दुरूपयोग करती है. मैं मानता हूं कि पूरा देश देख रहा है. खुद बहनें देख रही हैं. बहनों को शक्ति संपन्न बनाना बीजेपी की, पीएम मोदी की और हमारी सबकी भावना है.
Land Compensation: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 22 अप्रैल को किसानों के हित में अद्भुत-अकल्पनीय और ऐतिहासिक फैसला किया. उन्होंने फैसला किया है कि अब प्रदेश सरकार किसी…
MP Farmers Get 4x Compensation for Land Acquisition, Cabinet Decision: मध्य प्रदेश सरकार ने कैबिनेट बैठक में किसानों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए कृषि भूमि के अर्जन पर बाजार…
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए सीएम मोहन यादव ने बताया कि राज्य सरकार ने गेहूं खरीदी के लिए एक क्रमबद्ध योजना तैयार की है. सरकार की…
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया है. एक तरफ मतदाता भारी संख्या में पोलिंग बूथों पर पहुंच रहे हैं, वहीं दूसरी…
भोपाल। विश्व सनातन कल्याण संघ द्वारा संगठन विस्तार एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए श्रीमती शिखा जोशी निवासी भोपाल को राष्ट्रीय सलाहकार (महिला प्रकोष्ठ) के पद…
"सर्व के सहयोग से ही संभव है पृथ्वी की सुरक्षा" पवित्र विचार, सुंदर संसार” — पृथ्वी दिवस पर संकल्प और सृजन का संगम"चित्रों में नहीं, जीवन में उतारनी होगी सुंदर पृथ्वी”पृथ्वी…
मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर प्रदेशवासियों के नाम संदेश जारी किया और विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक आयोजित हुई, जिसमें प्रदेश के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. बैठक में किसानों के हित में…