ऊंची पगार का लालच देकर दो बालिकाओं को ले गया था कर्नाटक, कोर्ट ने मानव तस्कर को 10 साल की सजा
Updated on
10-07-2026 09:07 PM
विशेष न्यायाधीश एनआइए अंबिकापुर शक्ति सिंह राजपूत की अदालत में जशपुर जिले के मानव तस्कर को 10 वर्ष कारावास तथा पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड की राशि नहीं देने पर दोषी को छह माह अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
जशपुर जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र के ग्राम टांगरगांव (कृष्णानगर) निवासी मनीराम (30) ने छह अक्टूबर 2024 को जशपुर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र के एक गांव की दो बालिकाओं को बेहतर काम और ऊंची पगार का लालच देकर कर्नाटक ले गया था।
कर्नाटक ले जाने के बाद इन्हें एक व्यापारी के गन्ने के खेत में काम पर लगा दिया था। दोनों बालिकाओं को झांसा दिया गया था कि उन्हें 12000 रुपये मेहनताना दिया जाएगा लेकिन बालिकाओं को झोपड़ी में रहना पड़ता था और एक रुपये का भी मेहनताना नहीं दिया जा रहा था।
जब इन्होंने वापस आने की कोशिश की तो उन्हें मारा पीटा भी जाता था। उन्हें बोला जाता था कि उनके लाने के बदले राशि आरोपित मनीराम ले गया है। इधर बालिकाओं के लापता होने के बाद स्वजन ने पुलिस की मदद ली थी। पुलिस जांच में स्पष्ट हुआ था कि मनीराम ही बालिकाओं को लेकर गया है।
पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था। पुलिस ने चार माह बाद दोनों बालिकाओं को आरोपित मनीराम की निशानदेही पर कर्नाटक से बरामद किया था। प्रकरण में आरोपित मनीराम के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 143(3) के तहत प्रकरण पंजीकृत किया गया था।
प्रकरण के सारे तथ्यों की सुनवाई और पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर विशेष न्यायाधीश (एनआइए) शक्ति सिंह राजपूत की अदालत ने मनीराम को भारतीय न्याय संहिता की धारा 143 ( 3) का दोषी पाया अदालत ने उसे 10 वर्ष कारावास तथा 5000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
हाई कोर्ट ने बिलासपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी की नियुक्ति पर अंतरिम रोक लगा दी है। न्यायालय ने प्रथमदृष्टया मामले को गंभीर मानते हुए स्कूल शिक्षा विभाग के उस…
विशेष न्यायाधीश एनआइए अंबिकापुर शक्ति सिंह राजपूत की अदालत में जशपुर जिले के मानव तस्कर को 10 वर्ष कारावास तथा पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड की…
शिक्षा विभाग के शिक्षा की गुणवत्ता और बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं के दावों के बीच विकासखंड डौंडी लोहारा के ग्राम अंडी की प्राथमिक शाला बदहाल शिक्षा व्यवस्था की तस्वीर पेश कर…
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बड़ी पदोन्नति की गई है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) नवा रायपुर द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, प्रदेश के 61 सब इंस्पेक्टर्स (उप निरीक्षकों) को इंस्पेक्टर…
छत्तीसगढ़ में आगामी दिसंबर 2026 में होने वाले नगरीय निकायों के आम और उप-निर्वाचन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। नवा रायपुर स्थित राज्य निर्वाचन आयोग में आज राज्य…
छुईखदान पुलिस ने साइबर अपराध और सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित मास्टरमाइंड राहुल देवांगन सहित दीपक निर्मलकर, राहुल जंघेल और विजय कुमार साहू को गिरफ्तार किया है।…
बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र के ग्राम स्याही में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के आठ लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। बीमार लोगों में तीन बच्चे…
जिला रोजगार व स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र आड़ावाल द्वारा आगामी सात जुलाई को एक दिवसीय संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी जय प्रकाश कौशिक ने बताया…